भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अब घंटों की मेहनत नहीं, 15 सेकंड में बनेगी खूबसूरत रंगोली, कोडरमा...


Last Updated:

Koderma Market Rangoli Kit Time Saving: कोडरमा में दीपावली पर कम समय में खूबसूरत रंगोली बनाने के लिए विशेष किट बाजार में आई है. उत्तर प्रदेश के दुकानदार इसे लाए हैं. मजे की बात यह है कि इस जाली और अबीर किट से मात्र 10 से 15 सेकंड में आकर्षक रंगोली तैयार की जा सकती है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

कोडरमा. दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही घरों से लेकर बाजारों तक सजावट की तैयारियां तेज हो गई हैं. लोग अपने घरों को आकर्षक लाइट, झालर और रंग-बिरंगे सजावटी सामानों से सजाने में जुटे हैं. वहीं, दीपावली पर घर के आंगन, फर्श, मुख्य दरवाजे और पूजा घर में रंगोली बनाने की भी विशेष परंपरा है. मान्यता है कि रंगोली के जरिए घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का स्वागत किया जाता है. ऐसे में लोग अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग डिजाइन की रंगोली तैयार करते हैं. हालांकि, रंगोली बनाने में समय और मेहनत काफी लगती है.

खासकर आकर्षक और बारीक डिजाइन तैयार करने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है. लेकिन इस बार दीपावली पर रंगोली बनाने के शौकीन लोगों के लिए कोडरमा बाजार में एक खास विकल्प उपलब्ध है. अब लोगों को घंटों बैठकर रंगोली बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि महज 10 से 15 सेकंड में आकर्षक डिजाइन वाली रंगोली तैयार कर सकेंगे. इसके लिए उत्तर प्रदेश से कारोबारियों की एक टीम कोडरमा पहुंची है, जो झंडा चौक के समीप रंगोली बनाने की विशेष सामग्री और किट की बिक्री कर रही है.

जाली और अबीर से तैयार होगी आकर्षक रंगोली
झंडा चौक के समीप रंगोली की सामग्री बेच रहे कारोबारी मोहम्मद अब्दुल ने बताया कि उनके पास रंगोली बनाने के लिए पूरा किट उपलब्ध है. इसमें अलग-अलग रंगों के अबीर के साथ विभिन्न आकृतियों और डिजाइन में रंगोली तैयार करने के लिए विशेष छलनी दी जा रही है. इसकी कीमत मात्र 10 रुपये से शुरू होकर आकार और डिजाइन के अनुसार अधिकतम 70 रुपये तक है. उन्होंने बताया कि इस किट का इस्तेमाल करना बेहद आसान है. सबसे पहले जिस स्थान पर रंगोली बनानी है, वहां अपनी पसंद की डिजाइन वाली जाली को फर्श पर रखा जाता है.

इसके बाद जाली के ऊपर मनपसंद रंग का अबीर चारों तरफ फैलाना होता है. फिर सावधानी से जाली को हटाते ही नीचे खूबसूरत डिजाइन वाली रंगोली तैयार हो जाती है. इस पूरी प्रक्रिया में महज 10 से 15 सेकंड का समय लगता है. इसमें न तो पहले की तरह जमीन पर बैठकर घंटों डिजाइन बनाने की जरूरत है और न ही रंगों को बार-बार व्यवस्थित करने की परेशानी.

छोटे-छोटे डिजाइन जोड़कर बना सकते हैं बड़ी रंगोली
इस किट की एक खासियत यह भी है कि इसमें उपलब्ध अलग-अलग छोटे डिजाइन को आपस में जोड़कर बड़ी और आकर्षक रंगोली तैयार की जा सकती है. लोग अपने घर के मुख्य दरवाजे, आंगन, पूजा स्थल और कमरों के प्रवेश द्वार पर अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग आकृतियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

एक ही स्थान पर कई रंगों का इस्तेमाल कर रंगोली को और भी आकर्षक बनाया जा सकता है. खास बात यह है कि जिन लोगों को रंगोली बनाने का अनुभव नहीं है, वे भी इस जाली की मदद से आसानी से सुंदर डिजाइन तैयार कर सकते हैं. बच्चों और महिलाओं के लिए भी इसका इस्तेमाल काफी सुविधाजनक है. इसके जरिए कम समय में एक जैसी और साफ-सुथरी आकृति वाली रंगोली बनाई जा सकती है.

त्योहार की व्यस्तता के बीच समय की होगी बचत
दीपावली के मौके पर घरों की साफ-सफाई, खरीदारी, पकवान बनाने और पूजा की तैयारियों में लोग काफी व्यस्त रहते हैं. ऐसे में घर के अलग-अलग हिस्सों में रंगोली बनाने के लिए पर्याप्त समय निकालना कई बार मुश्किल हो जाता है. खासकर नौकरीपेशा लोगों और कामकाजी महिलाओं के लिए यह किट काफी उपयोगी साबित हो सकती है. मोहम्मद अब्दुल ने बताया कि इस विशेष सामग्री के जरिए लोग कुछ ही मिनटों में घर के कई स्थानों पर अलग-अलग डिजाइन की रंगोली तैयार कर सकते हैं. कम कीमत और आसान इस्तेमाल के कारण बाजार में लोग इसके प्रति दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top