भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अब निशिकांत दुबे करेंगे भूख हड़ताल, JPSC-JSSC प्रदर्शन के समर्थन में उतरे...


Last Updated:

Nishikant Dubey Hunger Strike: झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का समर्थन मिला है. गोड्डा सांसद ने कहा है कि अगर 13 अगस्त तक छात्रों की मांगों पर कोई फैसला नहीं हुआ तो वह पार्टी से अनुमति लेकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे. दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इस संबंध में पोस्ट भी किया है. आंदोलनकारी छात्र कथित पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की जांच, प्रभावित परीक्षाओं को रद्द करने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं. राज्य सरकार की ओर से बातचीत का प्रस्ताव भी सामने आया है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

JPSC-JSSC प्रदर्शन के समर्थन में निशिकांत दुबे, भूख हड़ताल की मांगी मंजूरीZoom

JPSC-JSSC आंदोलन के समर्थन में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भूख हड़ताल का ऐलान किया है. (फाइल फोटो)

JPSC JSSC Protest: झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन अब सियासी रंग लेता दिख रहा है. रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अभ्यर्थी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर डटे हैं. इसी बीच गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ऐसा ऐलान किया है, जिसने आंदोलन की तस्वीर बदल दी है. दुबे ने कहा है कि अगर 13 अगस्त तक यानी संसद का मौजूदा सत्र खत्म होने तक छात्रों की मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं होता है, तो वह खुद आंदोलन में शामिल होकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे. हालांकि, इसके लिए उन्होंने अपनी पार्टी से अनुमति मांगी है. यानी अब छात्रों की लड़ाई में एक सांसद भी अनशन के जरिए उतरने की तैयारी कर रहा है.

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अपना रुख साफ किया. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर झारखंड में छात्रों के भविष्य के साथ कब तक खिलवाड़ होता रहेगा. उनका कहना है कि JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक जैसे मामलों पर सरकार को फैसला लेना चाहिए. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि संसद सत्र समाप्त होने तक अगर कोई निर्णय नहीं हुआ, तो पार्टी की अनुमति लेकर वह छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल करेंगे. उनके इस ऐलान के बाद अब आंदोलन को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top