भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

संत शिरोमणि महाराज रविदास की 650वीं जयंती को सफल बनाने को लेकर...




भारतीय जनता पार्टी चाईबासा नगर की बैठक नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार की अध्यक्षता में बड़ा नीमडीह में आयोजित की गई। बैठक में संत शिरोमणि महाराज रविदास का 650 वां जन्म जयंती को लेकर विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि उनके जन्मस्थली से पहुंचे कलश का वंदन अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसके तहत कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसका शुभारंभ मोचीसाई स्थित महाराज संत शिरोमणि मंदिर से किया जाएगा। साथ ही 15 अगस्त तक चाईबासा नगर के 55 बूथ का सशक्तीकरण करने पर चर्चा की गई। जिसके लिए सभी शक्ति केंद्र के प्रभारियों की नियुक्ति की गई। पुलहातु – नितिन विश्वकर्मा, महादेव कॉलोनी -पंकज टोप्पो ,मेरी टोला- दीपक पोद्दार ,गाड़ी खाना- नीरज गुप्ता ,सेन टोला -रोहित दास ,ग्वाला पट्टी -राकेश पोद्दार,गणेश मंदिर- रितेश कुमार पिंटू ,ग्वालापट्टी वार्ड 7 – देवानंद कुमार,हिंद चौक- विप्लव सिंह,कुमार टोली कसाई मोहल्ला- भास्कर विश्वास , कुमार टोली- नीचे अनूप प्रसाद , धोबी तालाब -सौरभ प्रसाद, रानी कॉलोनी- जयकिशन यादव, गांधी टोला- रीना कर, मधु बाजार -जगदीश निषाद,बड़ा, नीमडीह- सूरज सिंह ,न्यू कॉलोनी नीमड़ीह- दिलीप साव,छोटा नीमड़ीह -संजय राम तुरी, मिशन हाता- शिबू दत्ता,सदर बाजार -सुशील साव,अमला टोला- अजय झा ,टुंगरी- रमेश खिरवाल, मोचीशाई- दीनू पटनायक, जिला स्कूल- हेमंती विश्वकर्मा, न्यू कॉलोनी टुंगरी- अंगद साव, गुटुसाईं शक्ति केंद्र- उज्जवल रक्षित। सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों को अपने अपने शक्ति केंद्र में आगामी 8 9 एवं 10 अगस्त तक बैठक आयोजित कर संगठन कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचने का निर्देश दिया गया। बैठक में मंडल प्रभारी राजश्री बानरा एवं पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, पूर्व जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो, जिला मंत्री रूपा दास, डोली कर, पंकज खिरवाल, जगदीश दास, मृदुल निषाद, सुप्रिया दास मुख्य रूप से उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top