भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

उपमुखिया ने स्कूली बच्चों को बांटीं साइकिलें




मगनपुर |गोला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महलीडीह में गुरुवार को राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। उपमुखिया अकबर अंसारी ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशीर्वाद करमाली ने कहा कि साइकिल मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। प्रधानाध्यापक मेहरे आलम अंसारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं की विद्यालय में नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा शिक्षा के प्रति उनका रुझान और मजबूत होगा। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक मो. मोइन अंसारी, मो. नौशाद अंसारी, बाबूलाल महतो, हीरालाल महतो, मुकुंद महतो, मो. नुरुल्लाह, शंभुनाथ महतो, भरत राम दांगी, हेमलाल भोगता, मो. जाहिद अंसारी मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top