![]()
कोकर चौक स्थित सैमफोर्ड हॉस्पिटल में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। पूरा मामला मरीज के बिल से जुड़ा है। मरीज सरोज देवी के परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से सिर्फ 7 दिन का 12 लाख रुपए का भारी भरकम बिल दिया गया। इस बारे में अस्पताल प्रबंधन से पूछने पर उनके बाउंसरों ने महिलाओं के साथ मारपीट की गई। इस बाबत सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में मारपीट, छेड़खानी, घसीटने जैसे आरोप हैं। समाजसेविका अमिशा ने बताया कि इसकी शिकायत एसटीएसी थाने में भी की जाएगी। इधर, गंभीर मरीज को उनके परिजन देर रात रिम्स ले गए। इस सबंध में सदर थानेदार कुलदीप ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। सरोज देवी (55) के पति इंद्रनाथ महतो ने बताया कि उननी पत्नी को डायबिटीज है, कमजोरी लगने की शिकायत के बाद उन्हें गांधी नगर हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। जहां से पांच जून को बिना उनकी सहमति के उनकी पत्नी को एंबुलेंस में बैठाकर सैमफोर्ड ले आया गया। जब यहां आए तो इतना भव्य हॉस्पिटल देखकर घबरा गए। किसी तरह पत्नी को एडमिट कराए। हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद पत्नी की हालत और बिगड़ने लगी। 10 दिन तक मरीज को एडमिट रखा गया। अस्पताल प्रबंधन पहले भी करीब ढाई लाख रुपए का बिल दिया था। इसके बाद 12 लाख रुपए का बिल पकड़ा दिया गया। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई भी अधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि, थाने में प्रबंधन द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप है िक कुछ लोगों द्वारा आईसीयूओ हंगामा किया जा रहा था, इसका िवरोध करने पर वे लोग हंगामा करने गए।
Source link