Last Updated:
पश्चिम बंगाल के हुगली में साल 2023 की रामनवमी हिंसा मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने पूर्व टीएमसी सांसद अपरूपा पोद्दार के पति साकिर अली को गिरफ्तार कर लिया है. इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद जहां भाजपा ने ममता सरकार को घेरा है, वहीं राज्य की राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है.
कौन है टीएमसी का वह पूर्व सांसद, जिसके पति को एनआईए ने गिरफ्तार किया?
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की सियासत में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हुगली जिले के रिषड़ा से तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय पार्षद और पूर्व सांसद अपरूपा पोद्दार के पति साकिर अली को गिरफ्तार कर लिया. अपरुपा हिंदू होते हुए भी मुस्लिम साकिर अली से निकाह किया. यह गिरफ्तारी साल 2023 में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुगली के रिषड़ा इलाके में भड़की भीषण सांप्रदायिक हिंसा और आगजनी के मामले में की गई है. एनआईए की टीम भारी संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ मंगलवार सुबह पूर्व सांसद के आवास पर पहुंची थी. कई घंटों की सघन तलाशी और लंबी पूछताछ के बाद, बयानों में भारी विरोधाभास पाए जाने पर साकिर अली को गिरप्तार कर लिया गया.
एनआईए के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, साकिर अली पर साल 2023 की रामनवमी रैली के दौरान भीड़ को उकसाने और टारगेटेड हिंसा की साजिश रचने का गंभीर आरोप है. केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले को सुलझाने के लिए आधुनिक फॉरेंसिक तकनीकों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स, टावर डंप डेटा और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियोज का सहारा लिया है. इन पुख्ता सबूतों के आधार पर ही इस बड़ी गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया है.
पूर्व टीएमसी सांसद अपरूपा पोद्दार के पति साकिर अली गिरफ्तार
याद दिला दें कि अप्रैल 2023 में रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल के हावड़ा और हुगली सहित कई इलाकों में भारी पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी हुई थी. हुगली के रिषड़ा में जब भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में शोभायात्रा निकल रही थी, तभी उपद्रवियों ने हमला कर दिया था, जिसके बाद मामला एनआईए को सौंपा गया था.
VIDEO | As NIA arrests former TMC MP Aparupa Poddar’s husband, West Bengal Minister Indranil Khan (@IndranilKhan) says, “No, firstly, be it the previous an ex-MP or be it anyone else, no one has the right to take law into their own hands. If the NIA is arresting someone,… pic.twitter.com/9h7WT7QGDQ