- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Ranchi
- RIMS… The Entire System Will Be Digital, Reports Will Be Available On Mobile, Beds Will Be Increased In The Trauma Center.
रांची22 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रिम्स में मरीजों को जल्द ही पूरी तरह डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। अस्पताल में इलाज से लेकर डिस्चार्ज तक की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। मरीजों को अब जांच रिपोर्ट लेने के लिए लैब के बाहर लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। सभी रिपोर्ट सीधे उनके मोबाइल पर उपलब्ध होंगी, वहीं डिस्चार्ज स्लिप भी डिजिटल रूप में जारी की जाएगी।
अस्पताल के कैश काउंटर पर नकद भुगतान की बाध्यता भी समाप्त होगी और मरीज यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड सहित अन्य डिजिटल माध्यमों से भुगतान कर सकेंगे। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर में बेड की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सोमवार को रिम्स के प्रशासनिक भवन में करीब दो घंटे तक अधिकारियों और विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में अस्पताल की सभी सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने इसके लिए विशेष टीम गठित करते हुए 15 दिनों के भीतर नई व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया। बैठक में रिम्स के निदेशक डॉ. डी.के. सिन्हा, अधीक्षक डॉ. हीरेंद्र बिरुआ समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
