भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह से शुरू हुई झारखंड टी-20 लीग की ट्राफी यात्रा:रांची टाइटंस के...




झारखंड टी-20 लीग की बहुप्रतीक्षित ट्रॉफी यात्रा गिरिडीह से भव्य तरीके से शुरू हुई। रांची टाइटंस टीम की ट्रॉफी को सलूजा गोल्ड के कॉर्पोरेट कार्यालय से विधिवत रवाना किया गया। इस दौरान पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ट्रॉफी यात्रा जैसे-जैसे शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी, क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ती रही। जगह-जगह लोगों ने ट्रॉफी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके साथ तस्वीरें खिंचवाकर अपने उत्साह का इजहार किया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर लोगों की मौजूदगी ने इस आयोजन को एक बड़े उत्सव का रूप दे दिया। 10 जून से रांची में शुरू होगी ऐतिहासिक लीग झारखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही यह पेशेवर टी-20 लीग 10 जून से रांची के क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगी। रांची टाइटंस टीम को सलूजा गोल्ड ने खरीदा है, जिससे इस टीम को मजबूत कॉर्पोरेट समर्थन मिला है। ट्रॉफी यात्रा राज्य के विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए पुनः रांची पहुंचेगी। जहां लीग का उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस लीग का उद्देश्य राज्य के क्रिकेट को नई दिशा देना और स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। गिरिडीह में ट्रॉफी ने कई प्रमुख मार्गों और महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया, जहां लोगों ने पूरे उत्साह के साथ इसका स्वागत किया। युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, महापौर प्रमिला मेहरा, डिप्टी महापौर सुमित कुमार तथा सलूजा गोल्ड के चेयरमैन अमरजीत सिंह सलूजा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि यह लीग झारखंड क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पहल है, जो युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने इसे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि गिरिडीह की भागीदारी से यहां के खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह है। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह लीग झारखंड के क्रिकेटरों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top