![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति चास के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सामूहिक तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन कार्यक्रम का दूसरे दिन शुक्रवार को विधि-विधान और श्रद्धा के साथ समापन हुआ। दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठान के तहत गौदान किया गया। साथ ही ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। यजमानों ने ब्राह्मणों को दक्षिणा, वस्त्र आदि भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में करीब 300 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में इंदु अग्रवाल व अनिता अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल व सरिता अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल व अनिता अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, शिव जिंदल व मंजू जिंदल तथा सीमा अग्रवाल व मनीष अग्रवाल शामिल रहे। कार्यक्रम संयोजक संतोष केडिया व गंगा देवी भालोटिया के योगदान से आयोजन सफल रहा। समिति की अध्यक्ष माया अग्रवाल ने सभी यजमानों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी विनीता खंडेलवाल ने बताया कि आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
Source link