भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चोरी करने घुसे चोरों को रोकने पर ऑपरेटर से मारपीट, रुपए भी...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो बालीडीह गरगा डैम स्थित हैसाबातु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के पंप हाउस का ऑपरेटर श्यामपुर निवासी अनिल सोरेन तथा बीडीपीएल कंपनी का पंप ऑपरेटर रमेश सिंह के साथ बीते शुक्रवार की रात चोरों ने मारपीट किया। घटना रात करीब 10.30 बजे की है। मारपीट में अनिल के चेहरे पर गंभीर चोट लगी। वहीं रमेश को अंदरुनी चोट है। इस संबंध में शनिवार को बालीडीह थाना में एक आवेदन देकर दो नामजद तथा दो अन्य के खिलाफ शिकायत की गई। पंप ऑपरेटर तथा गार्ड के पक्ष में आसपास के दर्जनों लोग बालीडीह थाना पहुंचे और शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग कि। पीड़ित अनिल ने बताया कि रात में नयागोड़ा शिवपुरी कॉलोनी के सुबोध किस्कू व कमलेश किस्कू अपने दो अन्य साथी के साथ चोरी की नियत से बाउंड्री फांद कर अंदर घुस गए। यह देखते वह दौड़कर उनके पास पहुंचा और उन्हें टोका। इतने में चारों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दिया। इसी बीच रमेश भी बचाव में आया। लेकिन चोरों ने उसके साथ भी मारपीट किया। लेकिन दोनों ने हिम्मत दिखाते हुए पलटवार भी किया, लेकिन हथियारों से लैस होने के कारण अपराधी भारी पड़ गए। जमीन पर गिरने पर दोनों ऑपरेटर उनसे जान से नहीं मारने की मिन्नतें करने लगे। ऐसे में अपराधियों ने उन्हें धमकी देते हुए दोनों के जेब में रखा 13 रुपए छिन लिया और सभी भाग गए। उन्होंने आरोपियों पर दुबारा हमला करने का आशंका जाहिर किया। बालीडीह पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top