भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सम्मानित हुईं दो रक्तदान संस्थाएं




बोकारो | सामाजिक सेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए बोकारो की दो अग्रणी संस्थाओं बोकारो रक्तवीर परिवार व बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन को सम्मानित किया गया। यह सम्मान धनबाद के कोयला नगर स्थित अन्नपूर्णा क्लब में आयोजित समर्पण एक नेक पहल, संस्था की छठी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद ढुलू महतो थे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न संस्थाओं और समाजसेवियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बोकारो रक्तवीर परिवार की ओर से संजय शर्मा व हामिद खान ने सम्मान ग्रहण किया, जबकि बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन की ओर से मनोज कुमार व मनीष चरण पहाड़ी ने प्राप्त किया। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस सम्मान को बोकारो जिले के सभी रक्तदाताओं और रक्तवीरों को समर्पित किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top