भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर के तालाब में डूबे तीन डॉक्टर, एक बचे:पानी में गिरे मोबाइल...




जमशेदपुर में शुक्रवार तड़के डिमना लेक के पास स्थित प्रतिबंधित (डेंजर जोन) तालाब में एमजीएम के तीन जूनियर डॉक्टर डूब गए। इनमें से एक को तैरना आता था और वो बाहर निकल आए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और डूबे दोनों डॉक्टरों की तलाश जारी है। दरअसल, एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के तीन जूनियर डॉक्टर समीर, सक्षम और यश तालाब किनारे पार्टी कर रहे थे। बताया जाता है कि यह क्षेत्र प्रशासन द्वारा डेंजर जोन घोषित किया गया है और यहां लोगों के आने-जाने पर रोक है। इसके बावजूद तीनों वहां पहुंच गए। एक-दूसरे को बचाने में हुई घटना
इसी दौरान एक जूनियर डॉक्टर का मोबाइल फोन तालाब में गिर गया। मोबाइल निकालने के प्रयास में एक डॉक्टर तालाब में उतरे, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए एक-एक बाकी दोनों डॉक्टर भी तालाब में कूद गए। डॉ. यश तैरना जानते हैं। इसलिए वह किसी तरह बाहर निकल आाए, जबकि डॉ. समीर और सक्षम गहरे पानी में डूब गए। तालाब का जलस्तर काफी बढ़ा
डॉ. यश ने अपने साथियों और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से तालाब में डूबे दोनों डॉक्टरों की तलाश कर रही है। जबकि डॉ. यश से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। समीर और सक्षम के चप्पल तालाब किनारे पड़े मिले हैं। डॉ. सक्षम डाल्टेनगंज और समीर जमशेदपुर के काशीडीह के रहने वाले हैं। लगातार बारिश की वजह से तालाब का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। सूचना मिलते ही एमजीएम अस्पताल के कई जूनियर डॉक्टर और अन्य चिकित्सक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top