भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर में दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार:अपराधियों के जमुई लूट कांड...




देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि मोहनपुर रेलवे स्टेशन के पास कुछ संदिग्ध लोग राहगीरों से छिनतई की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई। हथियार, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, 1800 रुपए नकद और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या, लूट, छिनतई, मोबाइल चोरी और वाहन चोरी सहित कई आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, ये अपराधी लंबे समय से जिले में सक्रिय थे और संगठित तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहे थे। बरामद सामान और आरोपियों के बयान से कई मामलों की गुत्थी सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है। जून की हत्या और जमुई लूट कांड से जुड़े तार पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने जून 2026 में देवघर थाना क्षेत्र में हुई एक चर्चित हत्या समेत जसीडीह और आसपास के क्षेत्रों में हुई कई घटनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों अपराधी बिहार के जमुई जिले में हुई सीएसपी लूट कांड में भी शामिल थे। इस संबंध में संबंधित जिले की पुलिस से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top