![]()
छठ पर हजारों श्रद्धालुओं और व्रतियों के लिए इस बार घाट तक पहुंचना किसी परीक्षा से कम नहीं होगा। व्रतियों और श्रद्धालुओं की राह में बदहाल सड़कें, नुकीले कंकड़-पत्थर और बड़े-बड़े गड्ढे बिछे हैं। भास्कर ने सोमवार को शहर के चार प्रमुख छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की पड़ताल की। सबसे गंभीर स्थिति मधुकम तालाब की है, जहां 50 हजार से अधिक लोग जर्जर रास्ते से गुजरने को मजबूर होंगे। एदलहातू, गोंदा डैम और लाइन टैंक तालाब की सड़कें भी बदहाल हैं। मधुकम तालाब प्रभावित आबादी व क्षेत्र
50,000 से अधिक श्रद्धालु कुम्हार टोली, संग्राम चौक, चुन्ना भट्ठा, महुआ टोली से पहुंचेंगे।
वर्तमान स्थिति
4-5 साल से मरम्मत नहीं; मधुकम कोड़े तिर्की पथ जर्जर।
प्रमुख समस्या व खतरा
बड़े गड्ढे, उबड़-खाबड़ सतह; नंगे पांव चलने पर चोटिल होने का खतरा। निगम आयुक्त ने डस्ट गिराने का दिया आश्वासन
लायंस क्लब के अध्यक्ष व मधुकम छठ घाट के आयोजक अनिल गुप्ता ने बताया कि निगम आयुक्त से सड़क की स्थिति को लेकर बात हुई है। दुर्गापूजा से पहले भी आग्रह किया गया था, लेकिन उस समय फंड नहीं होने की बात कही गई थी। आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि सड़क पर डस्ट गिराकर चलने लायक बनाया जाएगा। एदलहातू तालाब
प्रभावित आबादी व क्षेत्र
हजारों श्रद्धालु मोरहाबादी, चिरौंदी व आसपास के इलाके से एदलहातू तालाब घाट पहुंचेंगे।
वर्तमान स्थिति
रास्ते में नाली निर्माण जारी। सड़क निर्माण दिसंबर में प्रस्तावित।
प्रमुख समस्या व खतरा
सड़क पर बिखरे नुकीले कंकड़-पत्थर, अधूरा निर्माण कार्य। दिसंबर में बनेगी सड़क, अभी डस्ट डालने की तैयारी एदलहातू तालाब छठ पूजा समिति के निशांत चौहान ने बताया कि अभी नाली निर्माण का काम चल रहा है। सड़क दिसंबर में बनेगी। समिति के लोग खुद कंकड़-पत्थर चुनकर हटाएंगे। नगर निगम से सड़क पर डस्ट डलवाने की बात हुई है, ताकि छठ तक श्रद्धालु घाट पहुंच सकें। गोंदा डैम
प्रभावित आबादी व क्षेत्र
कांके रोड क्षेत्र की आधी से अधिक आबादी गोंदा डैम के घाट पर अर्घ्य देने पहुंचती है।
वर्तमान स्थिति
मुख्य पहुंच पथ पूरी तरह खस्ताहाल। रास्ते टूटे हुए और कंकरीले।
प्रमुख समस्या व खतरा
सड़क पर गड्ढे, नुकीले कंकड़-पत्थर बिखरे। डस्ट गिराकर गड्ढों की भराई कराने की जरूरत छठ से पहले सिर्फ डस्ट गिराकर औपचारिकता पूरी करने के बजाय गड्ढों की भराई, समतलीकरण, टूटे रास्तों की मरम्मत और घाट तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने की जरूरत है। खासकर व्रतियों, बुजुर्गों और बच्चों की आवाजाही को देखते हुए नगर निगम को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। लाइन टैंक तालाब
प्रभावित आबादी व क्षेत्र
मेन रोड, चडरी, सर्कुलर रोड के हजारों श्रद्धालु लाइन टैंक तालाब स्थित घाट पर अर्घ्य देने पहुंचते हैं।
वर्तमान स्थिति
4 साल पहले जीर्णोद्धार हुआ। अब टाइल्स टूटकर बिखरे पड़े हैं।
प्रमुख समस्या व खतरा
नंगे पांव फिसलने और कटने का डर। टूटे हिस्सों में सीमेंट डलवाकर मरम्मत का प्रयास
मेयर और नगर आयुक्त से करेंगे शिकायत चडरी सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने बताया कि चार साल पहले तालाब का सौंदर्यीकरण हुआ था। दो साल पहले भी कुछ काम कराया गया, लेकिन ठेकेदार ने केवल लीपापोती की। तत्काल राहत के लिए टूटे हिस्सों में सीमेंट डलवाकर मरम्मत कराने का प्रयास किया जाएगा। एक-दो दिनों में सभी छठ घाटों का निरीक्षण
नगर आयुक्त से बात हो गई है। रांची के सभी ऐसे छठ घाट जहां पर सड़कें खराब हैं, उन्हें सूचीबद्ध कर लिया गया है। फिलहाल डस्ट डालकर उसे चलने लायक बनाया जाएगा ताकि छठव्रतियों को दिक्कतें न हो। एक दो दिनों में सभी छठ घाट का निरीक्षण भी किया जाएगा। – रोशनी खलखो, मेयर
Source link