भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग:पेट्रोल लेकर पहुंचे थे...




जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर पारिवारिक विवाद से परेशान एक बुजुर्ग ने खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों और एक युवक की सूझबूझ से उनकी जान बच गई, हालांकि वे गंभीर रूप से झुलस गए हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। यह घटना धातकीडीह तालाब के पास हुई। धातकीडीह ए ब्लॉक निवासी सत्तार खान दोपहर में पेट्रोल लेकर तालाब के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया इसी दौरान तालाब के पास वाहन धोने का काम करने वाले मो. इस्लाम ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शरीर काफी हद तक झुलस गया घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बुजुर्ग को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। उनका शरीर काफी हद तक झुलस गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सत्तार खान लंबे समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में थे। सूचना मिलने के बाद उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से जले हुए कपड़े और अन्य अवशेष बरामद किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि आत्मदाह के प्रयास के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top