भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो का फेमस चाऊमीन समोसा, शाम होते ही लगती है भीड़, 300...


Last Updated:

Bokaro Famous Chowmein Samosa: अगर आप समोसा लवर है और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड की तलाश में हैं, तो ऐसे में बोकारो सेक्टर-8 सिवान मोड़ के सामने स्थित माही समोसा की दुकान आपके लिए बेहतरीन ठिकाना हो सकता है. यहां मिलने वाला चाऊमीन समोसा लोगों के बीच खूब लोकप्रिय है और हर शाम यहां चाऊमीन समोसा का लुत्फ उठाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. दुकान के संचालक नारायण कुमार बताते हैं कि उनका स्टॉल करीब 10 साल पुराना है.

बीते कई सालों से चाऊमीन समोसा बना रहे हैं. इस अनोखे समोसे का आइडिया उन्हें रांची से मिला जब उन्होंने पहली बार चाऊमीन समोसा खाया था. जिसके बाद उन्हें इसका स्वाद इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे बोकारो में बनाने का फैसला किया और देखते ही देखते स्थानीय लोगों का फवरेट समोसा बन गया.

वहीं, चाऊमीन समोसा तैयार करने को लेकर नारायण ने बताया कि सबसे पहले चाऊमीन को उबालकर उसमें अलग-अलग मसाले मिलाए जाते हैं. इसके बाद मैदे की पतली परत बेलकर उसे त्रिकोण आकार दिया जाता है.

अगले चरण में चाऊमीन कि स्टफिंग भरकर समोसे का आकार तैयार किया जाता है. फिर इसे गर्म तेल में सुनहरा होने तक तला जाता है और आखिर में मीठी चटनी के साथ ग्राहकों को परोसा जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उनकी दुकान पर चाऊमीन समोसे की कीमत 12 रुपये प्रति पीस है. आलू समोसा की कीमत 8 रुपये प्रति पीस है. लेकिन ज्यादातर ग्राहक चाऊमीन समोसा ही पसंद करते हैं. दुकान रोजाना शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती है.

नारायण के अनुसार उनके यहां प्रतिदिन करीबन 300 पीस चाऊमीन समोसे की बिक्री हो जाती हैं. शाम के समय दुकान पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है. यही कारण है कि सेक्टर-8 का यह स्टॉल स्थानिय लोगों के बीच खूब लोकप्रिय है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top