भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मधुपुर फागो में दीवार काटकर चोरी:बंद घर से 50 हजार नकद और...




देवघर के मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के फागो गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए दीवार काटकर भीतर प्रवेश किया और नकद समेत लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर की दीवार में सेंध लगाई और अंदर रखे करीब 50 हजार रुपए नकद के साथ लगभग तीन लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवरात चोरी कर लिए। घर बंद होने का उठाया फायदा जानकारी के अनुसार फागो निवासी मानिक रवानी किसी आवश्यक कार्य से अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे, जिसके कारण उनका घर बंद था। इसी स्थिति का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। रात के अंधेरे में चोरों ने पहले घर की दीवार को काटा। फिर अंदर घुसकर अलमारी व अन्य स्थानों की तलाशी ली। चोरों ने बड़ी ही सफाई से नकद और कीमती जेवरात को निशाना बनाया और फरार हो गए। घटना से यह स्पष्ट है कि अपराधियों ने पहले से घर की स्थिति की रेकी की थी। वापसी पर खुला मामला, पुलिस ने शुरू की जांच मानिक रवानी जब अपने घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर की दीवार टूटी हुई है और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। स्थिति को देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर नकद रुपए और जेवरात गायब मिले। इ सके बाद उन्होंने तुरंत मारगोमुण्डा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास तेज कर दिया गया है। लगातार चोरी से बढ़ी चिंता, गश्ती बढ़ाने की मांग इस घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top