भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मात्र 25 हजार में शुरू करें पिज्जा का बिजनेस, हर महीना कमाएंगे...


Last Updated:

Business Idea: आज के दौर में फास्ट फूड का चलन तेजी से बढ़ रहा है. खासकर युवाओं के बीच पिज्जा की मांग काफी अधिक हो गई है. ऐसे में अगर आप कम लागत में अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो पिज्जा स्टॉल का बिजनेस एक बेहतर विकल्प हो सकता है. बोकारो के सेक्टर-8 में रहने वाले युवा शाहिद पिछले 2 वर्षों से पिज्जा स्टॉल का संचालन कर रहे हैं. उन्होंने इस बिजनेस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा किए हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

शाहिद ने बताया कि उन्होंने पिज्जा बनाने का काम पहले दूसरे की दुकान पर सीखा था. इसके बाद खुद का कारोबार शुरू करने का फैसला लिया और सेक्टर-8 में पिछले दो सालों से इस बिजनेस से जुड़े हैं. उनके अनुसार, अगर किसी युवा को पिज्जा बनाने का काम आता है, तो वह कम बजट में भी अपना स्टॉल शुरू कर सकते हैं.

शाहिद के मुताबिक, पिज्जा स्टॉल का बिजनेस करीब 20 से 25 हजार रुपये की शुरुआती लागत में शुरू किया जा सकता है. इसके लिए पिज्जा ओवन, जरूरी कच्चा माल, पैकिंग बॉक्स और अन्य सामान की जरूरत होती है. ओवन की कीमत उसकी गुणवत्ता और क्षमता के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. जबकि शुरुआती स्तर पर 10 हजार में बेहतर गुणवत्ता वाला ओवन बेहतर विकल्प है.

पिज्जा स्टॉल शुरू करने के लिए ऐसी जगह का चयन करना जरूरी है. जहां लोगों की अच्छी आवाजाही हो और युवाओं की भीड़ रहती हो बाजार, कॉलेज या अन्य व्यस्त इलाकों के आसपास दुकान खोलना फायदेमंद हो सकता है. शाहिद के अनुसार, छोटी दुकान का किराया करीब 5 हजार रुपये महीने से शुरू हो सकता है. वहीं, दुकान लेने से पहले एडवांस, किराया और जरूरी उपकरणों पर होने वाले खर्च का हिसाब जरूर बना लेना चाहिए. इसके अलावा, पिज्जा बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री और पैकिंग बॉक्स का स्टॉक भी रखना जरूरी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जो लोग शुरुआत में पिज्जा का बेस तैयार करने में परेशानी महसूस करते हैं. वह बेकरी या संबंधित दुकानों से रेडीमेड पिज्जा बेस खरीद सकते हैं. इससे शुरुआत में काम आसान हो सकता है. इसके बाद पिज्जा सॉस, चीज, सब्जियों और अन्य जरूरी सामग्री की मदद से पिज्जा तैयार कर ग्राहकों को परोसा जा सकता है. वहीं, शुरुआत में सीमित वैरायटी के साथ कारोबार शुरू करें और ग्राहकों की डिमांड समझने के बाद मेन्यू में नए विकल्प शामिल करें.

शाहिद के अनुसार, इस बिजनेस में लागत और बिक्री के हिसाब से करीब 40 से 50 प्रतिशत तक मार्जिन रखा जा सकता है और रोजाना 50 से 100 पिज्जा के ऑर्डर मिलने पर महीने में करीब 25 से 30 हजार रुपये तक कमाई हो सकती है. वहीं, ग्राहकों की संख्या और ऑर्डर बढ़ने के साथ कमाई में भी इजाफा हो सकता है.

पिज्जा स्टॉल के कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म का सहारा भी लिया जा सकता है. स्विगी और जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए अधिक ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिल सकता है. हालांकि, इन प्लेटफॉर्म पर काम शुरू करने से पहले उनकी शर्तों, कमीशन और अन्य शुल्कों को समझना जरूरी है. इस तरह सही जगह का चयन, स्वाद और गुणवत्ता पर ध्यान, सीमित बजट में पिज्जा स्टॉल शुरू कर युवा बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top