Last Updated:
Bankipur Upchunav 2026: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दौरों पर चुटकी लेते हुए कहा कि तेजस्वी को समझ आ गया है कि वे यहां रहकर भी कुछ नहीं कर पाएंगे और जीत एनडीए की ही होगी.
पटना. बिहार की सियासत में उपचुनावों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर अपने चरम पर पहुंच गया है. पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव ने राज्य के सियासी तापमान को पूरी तरह गरमा दिया है. एक तरफ जन सुराज के प्रशांत किशोर हैं तो बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है. आरजेडी से रेखा गुप्ता प्रत्याशी हैं. लेकिन इस बीच, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एनडीए के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है. कुशवाहा ने तेजस्वी यादव की चुनावी सक्रियता और उनके दौरों पर चुटकी लेते हुए साफ कहा कि विपक्ष के नेता को अब जमीनी हकीकत का अंदाजा हो गया है, इसलिए वे केवल रस्म अदायगी कर रहे हैं.
कुशवाहा के इस बयान के बाद बिहार के राजनीतिक हलकों में बांकीपुर सीट को लेकर कयासबाजी और तेज हो गई है कि आखिर इस बार जनता का मूड किस तरफ झुक रहा है. पटना में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान जब उपेन्द्र कुशवाहा से बांकीपुर उपचुनाव और वहां तेजस्वी यादव की ओर से किए जा रहे दावों को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए विपक्ष पर करारा तंज कसा.
#WATCH पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने बांकीपुर उपचुनाव पर कहा, “उनको(तेजस्वी यादव) इस बात की समझ हो गई है कि यहां रहकर भी कुछ नहीं कर पाएंगे। लोग NDA के उम्मीदवार को ही जिताएंगे। इसलिए घूम रहे हैं लेकिन विपक्ष के नेता हैं उनकी जिम्मेदारी बनती… pic.twitter.com/671qLogvFl