भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए गए सुरक्षा के अधिकार



रांची | जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल और टीवीएस स्कूल, धुर्वा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क कानूनी सहायता और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। डालसा सचिव राकेश रौशन ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण देना और बाल यौन शोषण जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाना प्राथमिकता है। इस दौरान पोक्सो एक्ट-2012 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। लाइफ सेवर एनजीओ के प्रमुख अतुल गेरा ने बच्चों को अच्छे-बुरे स्पर्श की पहचान करने, असहज स्थिति में बिना डर अपनी बात रखने और विश्वसनीय व्यक्ति से मदद लेने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को राष्ट्रीय विधिक सहायता, चाइल्ड हेल्पलाइन और साइबर अपराध हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। मौके पर डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top