भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सीएम हेमंत अचानक पहुंचे खेलगांव शूटिंग रेंज:खामियां देख भड़के; बोले – खिलाड़ियों...




मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज अचानक पहुंचे। वहां की बदहाल व्यवस्था देख कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत संरचना, उपकरणों की स्थिति, सुरक्षा मानकों और प्रशिक्षण व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर रेंज का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने मौजूदा हालात पर असंतोष व्यक्त किया। अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मौके पर विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद रहे। बेहतर प्लेटफॉर्म देने पर दें जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती है। यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में उन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और अत्याधुनिक सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी बराबर अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है। समग्र विकास के लिए बनाए फुलप्रूफ प्लानिंग निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शूटिंग रेंज के समग्र विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने और उसे तय समय सीमा में लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही राज्य में खेलों के विकास के लिए दीर्घकालिक रणनीति बनाकर काम करने पर जोर दिया, ताकि यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुरूप बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि संसाधनों को मानकों के अनुरूप दुरुस्त किया जाए, ताकि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर सकें। सुरक्षा, उपकरण और निगरानी व्यवस्था सुधारने को कहा मुख्यमंत्री ने शूटिंग रेंज में उपकरणों के सुधार और बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने, नियमित फायर मॉक ड्रिल कराने और सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं। उन्होंने खुद शूटिंग राइफल से निशाना साधा। इस दौरान मुख्य सचिव अविनाश कुमार, खेल विभाग के सचिव मुकेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सुधार के बाद यह शूटिंग रेंज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अनुरूप विकसित की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top