भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कुमीरडोबा में स्वास्थ्य केंद्र भवन का हुआ शिलान्यास




भास्कर न्यूज | चंदनकियारी चंदनकियारी प्रखंड के कुमीरडोबा में विधायक उमाकांत राजक ने स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास किया। यह भवन लगभग 50 लाख की लागत से 15वें वित्त आयोग मद के से जिला परिषद बोकारो की ओर से निर्मित कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। स्वास्थ्य केंद्र बनने से स्थानीय ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान पंचायत की दर्जनों महिलाएं विधायक के समक्ष पेयजल संकट को लेकर पहुंचीं। महिलाओं ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही अधिकांश चापाकल खराब हो चुके हैं तथा कुएं और तालाब सूख गए हैं। इस कारण लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने पंचायत में बिजली आपूर्ति की खराब स्थिति का भी मुद्दा उठाते हुए स्थायी समाधान की मांग की। ग्रामीण महिलाओं ने पंचायत में सोलर आधारित जलापूर्ति योजना स्थापित करने का आग्रह किया। विधायक ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर जिप सदस्य नरेश रजवार, मंगल मुर्मू, तपन सिंह चौधरी, लक्ष्मीकांत हांसदा, रघुनाथ मुर्मू, दशरथ रजवार, नरेश भगत, असीम शर्मा आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top