भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवर ने की गर्भवती भाभी और भतीजी की हत्या:चाईबासा में नशे की...




पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के मारिया साईं टोला में गर्भवती महिला और उसकी आठ वर्षीय बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय नानिका बिरुवा और उनकी पुत्री शर्मीला बिरुवा के रूप में हुई है। घटना के समय महिला का पति दखल सिंह बिरुवा खेत में काम करने गया हुआ था। इसी दौरान घर में घुसकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। दोहरी हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। नशे की हालत में दोनों को मारा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी रमाय बिरुवा मृतका का देवर है। घटना के समय वह नशे में था। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हुआ, जिसके बाद रमाय ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी उठा ली। इसके बाद भाभी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच में आई आठ वर्षीय बेटी शर्मीला को भी उसने नहीं छोड़ा और उस पर भी वार कर दिया। हमले की गंभीरता ऐसी थी कि मां-बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। पति पर भी हमला करने की कोशिश घटना की सूचना मृतका की दूसरी बेटी तुलसी बिरुवा ने खेत में जाकर अपने पिता दखल सिंह को दी। जब दखल सिंह घर पहुंचे, तो आरोपी ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। हालांकि, दखल सिंह ने खुद को बचाने के लिए पास में पड़ा पत्थर उठा लिया। जिसके बाद आरोपी वहां से जंगल की ओर भाग गया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए कांडे बिरुवा पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जंगल से आरोपी को दबोचा घटना की सूचना गांव के मानकी द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद मंझारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल में छापेमारी की। जहां से आरोपी रमाय बिरुवा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को ही हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। वहीं आरोपी के नशे में होने की भी पुष्टि की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top