भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नेपाल बॉर्डर से बड़े खेल की थी तैयारी, एसएसबी ने फेर दिया...


होमताजा खबरदेश

नेपाल बॉर्डर से बड़े खेल की थी तैयारी, SSB ने फेरा मंसूबों पर पानी, 2 अरेस्‍ट

Last Updated:

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16.44 लाख रुपये की भारतीय नकदी बरामद की है. साथ ही, बिहार पुलिस के साथ ज्‍वाइंट ऑपरेशन कर एसएसबी ने 543 ग्राम ब्राउन शुगर भी जब्‍त किया है. दोनों मामलों में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

नेपाल बॉर्डर से बड़े खेल की थी तैयारी, SSB ने फेरा मंसूबों पर पानी, 2 अरेस्‍टZoom

एसएसबी ने भारत नेपाल बॉर्डर से दो युवकों को अरेस्‍ट किया है.

SSB News: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भारत-नेपाल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16.44 लाख रुपये की भारतीय नकदी जब्त की है. यह रकम बिना किसी वैध दस्तावेज के नेपाल ले जाई जा रही थी. इस मामले में एक भारतीय और एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही, बरामद की गई नगदी और ड्रग्‍स को कस्टम के हवाले कर दिया गया है.

एसएसबी के मुताबिक, मंगलवार को पानीटंकी स्थित बीआईटी न्यू ब्रिज पर चेकिंग की जा रही थी. पहली कार्रवाई सुबह करीब 10:15 बजे हुई. जवानों ने नेपाल जा रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट गाड़ी को जांच के लिए रोका. तलाशी के दौरान एक यात्री के सामान से 8 लाख रुपये बरामद किए गए. पूछताछ के दौरान वह ना ही इस रकम से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश कर सकता और ना ही संतोषजनक जवाब दे सका.

एसएसबी के अनुसार, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिग्यान राय के रूप में हुई है. वह मूल रूप से नेपाल का नागरिक है. इसके बाद दोपहर करीब 2:20 बजे एसएसबी ने उसी इलाके में एक निजी वाहन को जांच के लिए रोका. वाहन भारत से नेपाल की ओर जा रहा था. तलाशी लेने पर उसमें से 8,44,500 रुपये बरामद हुए. वाहन चला रहे व्यक्ति की पहचान सिक्किम के गंगटोक जिले के बोगोगरी निवासी 37 वर्षीय सुक्रम तमांग के रूप में हुई है.

एसएसबी के सीनियर अधिकारी ने बताया कि भारत से नेपाल ले जाई जा रही नकदी के बारे में कस्‍टम को जानकारी देना जरूरी होता है. दोनों आरोपियों के पास ऐसा कस्‍टम डिक्‍लेरेशन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला है. लिहाजा, दोनों आरोपियों को कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top