Last Updated:
Viral Success Story:’सबका वक्त आता है, लेकिन उसका दौर आ गया’ यह बात झारखंड के लाल गौतम झा पर फिट होती है. कभी पिता ऑटो चलाते थे, मां भी काम करती थीं. गरीबी में जैसे-तैसे परिवार ने गुजारा किया, लेकिन बेटे ने वक्त ही बदला डाला. पापा जिस नंबर का ऑटो चलाते थे अब बेटे ने उसी नंबर की स्पोर्टस् कार खरीद ली.
गौतम झा का वीडियो वायरल हो रहा है.
रांचीः कभी पिता ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करते थे. मां कम सैलरी वाली नौकरी के लिए रोज कई किलोमीटर पैदल चलती थीं. आर्थिक तंगी के बीच पले-बढ़े गौतम झा ने संघर्ष को अपनी ताकत बनाया. उसी गरीब घर के गौतम बिजनेस का साम्राज्य खड़ा कर दिया. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें उन्होंने 90 लाख रुपये की लग्जरी कार खरीदी. उसकी नंबर प्लेट पर वही नंबर दर्ज है, जो कभी उनके पिता के ऑटो का हुआ करता था.
गौतम झा झारखंड के रहने वाले हैं. उन्होंने एक यू-ट्यूब चैनल पर अपनी कहानी सुनाई. उन्होंने सीधे ट्रेडिंग से शुरुआत नहीं की थी. सबसे पहले मोबाइल फोन की फ्लैश सेल में फोन खरीदकर उन्हें रीसेल करने का काम किया. इसके बाद म्यूजिक स्टूडियो और अन्य क्रिएटिव बिजनेस में भी हाथ आजमाया. हालांकि, उन्हें महसूस हुआ कि इन कारोबारों में ग्रोथ की एक सीमा है. इसके बाद उन्होंने शेयर बाजार और ट्रेडिंग को अपना करियर बनाने का फैसला किया.
View this post on Instagram