भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सावन में कलाई पर सजानी है हरी-हरी चूड़ी? आइए इन बाजारों में,...


Last Updated:

Ranchi Chudi Shopping Best Market: सावन में अधिकतर महिलाएं शगुन की हरी चूड़ियां जरूर खरीदती हैं. अगर इस बार आप कुछ खास लेना चाहती हैं तो रांची की इन बाजारों का रुख करें. यहां बजट में एक से एक डिजाइनर चूड़ियां मिल रही हैं. यही नहीं कस्टमाइजेशन की भी सुविधा उपलब्ध है, आप अपने पति के नाम से लेकर फोटो तक चूड़ियों पर लगवा सकती हैं.

सावन आने वाला है, इस मौके पर महिलाएं हरी चूड़ियां पहनना पसंद करती है. ऐसे में अगर आपका बजट टाइट है, तो आप आ सकते हैं रांची के वेंडर मार्केट के चौथे फ्लोर में. यहां पर चूड़ियों की कम से कम 20 से 30 दुकानें हैं. वैरायटी चूड़ी के संचालक कार्तिक बताते हैं कि यहां पर मात्र ₹30 से ही कलेक्शन शुरू हो जाता है, जो मैक्सिमम ₹100 तक जाता है.

₹100 में तो आपको डिजाइनर चूड़ी मिलेगी और खास बात यह है कि आपकी साड़ी के अनुसार कस्टमाइज करके मिलेगी. मतलब जैसी साड़ी है उस अनुसार कई सारी चूड़ियों को मिलाकर कस्टमाइज कर दिया जाएगा. यहां पर सिर्फ हरी चूड़ियां ही नहीं बल्कि, हरी चूड़ियों के कम से कम 30 रंग मिलते हैं. जैसे हल्का हरा, मेहंदी कलर, डार्क ग्रीन, नियॉन, पैरेट ग्रीन कई तरह की वैरायटी रहती है.

इसके अलावा अगर आप प्लेन हरी चूड़ियां चाहती हैं, डिजाइनर चाहती हैं या फिर आप अपने हस्बैंड का नाम लिखवाना चाहती हैं या उनकी फोटो डलवाना चाहती हैं, तो ये सारे कस्टमाइजेशन भी यहां पर बड़े ही आसानी से हो जाते हैं. आधे घंटे में ही आपको आपके मन की चूड़ी बनकर मिल जाएगी. ऐसे में अगर इमरजेंसी में भी आपको 1 घंटे के अंदर ऐसी चूड़ियां चाहिए, तो भी आप यहां आ सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सावन के महीने में खासतौर पर यहां पर गजब की भीड़ देखने को मिलती है. हरी चूड़ियों के ऊपर महिलाएं टूट पड़ती हैं इसिलिए इस समय कलेक्शन काफी यूनिक होता है. हरी चूड़ियों का यह मतलब नहीं कि केवल पुरानी ट्रेडिशनल स्टाइल. आपको लाह की चूड़ी, कांच की चूड़ी, हरे कंगन, लाह और कांच का कंबीनेशन, इस तरीके का यूनिक कलेक्शन भी देखने को मिलेगा.

वहीं, इस बार मार्केट में आपको हरी चूड़ियों में महारानी चूड़ियां देखने को मिलेंगी. ये काफी हैवी चूड़ी होती हैं, जिनमें नाम कस्टमाइज होता है और अगर आप कोई खास मैसेज लिखवाना चाहें तो वह भी लिख जाता है. इसमें खास लटकन लगी होती है जो आपके लुक को काफी रॉयल बना देती है और बड़े-बड़े दो कंगन भी आगे-पीछे लगे होते हैं.

कई तरह की खास डिजाइन भी हैं जैसे मोरनी डिजाइन, फ्लावर डिजाइन, माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु डिजाइन. तो अगर आप भगवान की डिजाइन की चूड़ी खरीदना चाहती हैं, तो वह भी इस पर मार्केट में उतारी गई हैं. ये दिखने में काफी यूनिक लगती हैं. इस बार हरी चूड़ियां केवल प्लेन नहीं बल्कि एकदम डिजाइनर लुक में भी मिल रही हैं.

चूड़ी लेनी हैं तो रांची के वेंडर मार्केट जरूर आइए. अगर यहां कलेक्शन देखने के बाद भी कुछ और एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो अप्पर बाजार के लव सन मॉल भी जा सकते हैं. अप्पर बाजार की गलियों में भी आपको कई अच्छी हरी चूड़ियां देखने को मिलेंगी. यहां घूमते-घूमते भी आप काफी कुछ एक्सप्लोर कर सकते हैं. रांची आएं, तो इन तीनों जगहों को एक्सप्लोर करना बिल्कुल न भूलें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top