![]()
खाद्य आपूर्ति विभाग ने अपात्र को भेजा नोटिस
रांची सहित राज्यभर में अमीर और संपन्न लोग गरीबों के निवाले पर डाका डाल रहे हैं। सरकारी कर्मचारी, व्यापारी और संपन्न लोग भी लाल-पीला राशनकार्ड बनवाकर खाद्यान्न उठा रहे हैं। कई लोग ऐसे हैं, जिनका दो से तीन मंजिला मकान है, घर में महंगी कार है, फिर भी वे हकमारी कर रहे हैं। सीसीएल में नौकरी करने वाले खलारी के सुनील उरांव, सामू उरांव, अनगड़ा में चिलदाग हाई स्कूल की शिक्षिका, रातू में सब्जी व्यापारी सहित कई लोग वर्षों से राशन का उठाव कर रहे हैं। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अब इन पर कार्रवाई शुरू कर दी है। केन्द्र के निर्देश पर राज्य के 24 जिलों में कुल 98,817 वैसे लाल-पीला राशन कार्डधारियों को चिह्नित किया गया है, जिनकी सालाना आय 6 लाख रुपए से अधिक है। वहीं, 27 हजार से अधिक ऐसे लाभुक मिले हैं, जिनके पास कार है। इनकी सूची सभी जिलों को भेज दी गई है। अब जिला स्तर से अपात्र लाभुकों को नोटिस भेजा जा रहा है। ऐसे लाभुकों को वर्ष 2015 से राशन उठाने के बदले जुर्माना भरने के लिए कहा गया है। जुर्माने की राशि 15 दिनों के अंदर जमा करने और राशन कार्ड सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है। जुर्माना नहीं भरने और कार्ड सरेंडर नहीं करने पर इनपर केस दर्ज होगा। वह सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है
रांची में 20 हजार से अधिक अपात्र राशन कार्डधारी, 3.18 लाख रुपए तक जुर्माना
रांची जिले में 20 हजार से अधिक अपात्र राशन कार्डधारियों को चिह्नित किया गया है। इसमें करीब 15 हजार ऐसे लाभुक हैं, जिनकी सालाना आय 6 लाख रुपए से अधिक है। वहीं, 5 हजार से अधिक ऐसे लाभुक हैं, जिनके पास कार है। ऐसे कार्डधारियों पर 2 से 3.18 लाख रुपए तक जुर्माना लगाया गया है। क्योंकि ये लोग वर्ष 2015 से खाद्यान्न उठा रहे हैं। अब जिला आपूर्ति पदाधिकारी और एसओआर की ओर से ऐसे लाभुकों को नोटिस भेजा जा रहा है। अब 40 रु. प्रति किलो की दर से होगी वसूली, 12 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा
लाल-पीला कार्डधारियों को मुफ्त में चावल- गेहूं मिलता है। लाल कार्ड पर प्रति सदस्य 5 किलो अनाज और पीला कार्ड पर प्रति कार्ड 35 किलो अनाज मिलता है। जिन लाभुकों को चिह्नित किया गया है, उन्होंने वर्ष 2015 से अब तक जितना अनाज का उठाव किया है, उसके बदले बाजार मूल्य 40 रुपए प्रति किलो की दर से वसूली होगी। साथ ही 12 प्रतिशत की दर से ब्याज भी वसूला जाएगा। इसके बाद धोती-साड़ी, नमक, दाल सहित अन्य सामग्री के बदले भी जुर्माना वसूला जाएगा। जानिए…कैसे-कैसे लोग उठा रहे गरीबों का राशन
1. संपन्न परिवार, पक्का मकान और ले रहे राशन, अब कहा-कार्ड सरेंडर करेंगे
खलारी बाजारटांड के राशन डीलर नारायण सिंह के लाभुक सुनील उरांव सीसीएल के कर्मचारी हैं। खलारी में पक्का मकान है। लाल राशन कार्डधारी हैं। उन्हें 2. सब्जी व्यापारी का आलीशान मकान, फिर भी गरीबों का निवाला लूट रहे
रातू के डीलर अशोक सिंह लाभुक सैफ अली का रातू चट्टी में दो तल्ला पक्का मकान है। सब्जी का व्यापार करते हैं। क्षेत्र में बड़े व्यापारी के नाम से जाने जाते हैं। इसके बावजूद राशन कार्ड है। इन्हें 3.18 लाख रुपए जमा करने का नोटिस मिला है। रिश्तेदार ने बताया कि पांच माह पहले नाम हटाने का आवेदन दिया है। 3.18 लाख रुपए का नोटिस भेजा गया है। सुनील ने बताया कि उनकी नौकरी 2017 में लगी है, जबकि कार्ड पहले से बना हुआ है। वे राशन नहीं उठाते हैं। 4 पक्का घर के साथ कार भी, लेकिन गरीबों का राशन नहीं छोड़ रहे
खलारी के राशन डीलर देवेन्द्र प्रसाद गुप्ता के लाभुक सामु उरांव भी सीसीएल में नौकरी करते हैं। इनके पास भी पक्का घर और कार है। इसके बावजूद राशन उठा रहे थे। इन्होंने बताया कि नौकरी लगने के बाद अपने छोटे भाई के माध्यम से नाम कटवाने का आवेदन दिया, लेकिन नहीं कटा। अब कार्ड सरेंडर करेंगे।
Source link