भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आज से 3 अगस्त तक बारिश-आंधी का अलर्ट, इन 7 जिलों में...


Last Updated:

झारखंड में आज से 3 अगस्त तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. देवघर, दुमका और साहिबगंज समेत 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. दोपहर से शाम के बीच तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिर सकती है. राज्य में अब भी सामान्य से 25% कम बारिश हुई है.

ख़बरें फटाफट

झारखंड मौसम: आज से 3 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, इन 7 जिलों में होगी भारी बरसातZoom

झारखंड वेदर अपडेट(सांकेतिक फोटो)

रांची: झारखंड के अलग-अलग जिलों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में शनिवार से 3 अगस्त तक मौसम का मिजाज एक जैसा बना रहेगा. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

दोपहर और शाम में आंधी-वज्रपात का खतरा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि खासकर दोपहर से शाम के बीच कई हिस्सों में गर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की भी आशंका जताई गई है.

इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
संथाल परगना और आसपास के जिलों में मानसून ज्यादा मेहरबान रहेगा. मौसम विभाग ने देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश की संभावना जताई है.

तापमान में होगी बढ़ोतरी
अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि, इसके बाद आने वाले चार दिनों में राज्य के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

राज्य में अब भी 25% कम बारिश
झारखंड में मानसून की रफ्तार अब भी सुस्त है. 1 जून से 29 जुलाई तक राज्य में 489.2 मिमी की जगह सिर्फ 362.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 25 प्रतिशत कम है.

गढ़वा (-62%) और चतरा (-61%) में बारिश की स्थिति सबसे खराब है. पाकुड़, देवघर और गिरिडीह में भी काफी कम पानी बरसा है। रांची में सामान्य से 15% कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 19% अधिक बारिश हुई है. मौसम वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता से इस कमी की कुछ भरपाई हो सकेगी.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top