भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रोमांटिक है इस स्टार्टअप के पीछे की कहानी, जमशेदपुर के कपल ने...


Last Updated:

Jamshedpur Couple’s Start-Up: जमशेदपुर के कपल स्नेहप्रिया और निखिल ने ‘Phases Handcrafted’ नाम से स्टार्टअप शुरू किया. इसके तहत वे हैंडक्राफ्टेड सुगंधित कैंडल्स बनाते हैं, जो देश-विदेश में लोकप्रिय हो रही हैं. यह स्टार्टअप स्थानीय लोगों को रोजगार भी दे रहा है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

जमशेदपुर. जमशेदपुर में रहने वाली स्नेहप्रिया और उनके पति निखिल की लव स्टोरी किसी रोमांटिक फिल्म से कम नहीं है. दोनों कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करते हैं. निखिल अपने काम के कारण विदेश में रहते हैं. दूर रहने की वजह से उन्हें अक्सर अपनी पत्नी और परिवार के लिए गिफ्ट भेजने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था. इसी दौरान दोनों के मन में एक नया विचार आया कि क्यों न ऐसा काम शुरू किया जाए, जो लोगों की भावनाओं को खूबसूरती से जोड़ सके और एक यादगार गिफ्ट भी बन सके.

ऐसे शुरू किया स्टार्टअप
इसी सोच के साथ दोनों ने ‘Phases Handcrafted’ नाम से अपना स्टार्टअप शुरू किया. शुरुआत में उन्होंने हैंडक्राफ्टेड और डेकोरेटिव सुगंधित कैंडल्स बनानी शुरू कीं. धीरे-धीरे लोगों को उनका काम पसंद आने लगा और आज उनकी बनाई हुई कैंडल्स केवल जमशेदपुर या दूसरे राज्यों तक ही नहीं, बल्कि विदेशों तक पहुंच रही हैं. उनके प्रोडक्ट्स की खासियत है कि हर कैंडल हाथों से तैयार की जाती है और उसे बेहद खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया जाता है.

लोग गिफ्ट करना पसंद करते हैं
स्नेहप्रिया बताती हैं कि उनकी कैंडल्स सिर्फ सजावट का सामान नहीं हैं, बल्कि यह एक खास गिफ्टिंग आइटम भी हैं. खासकर कपल्स, दोस्तों और परिवार के लोगों के लिए यह एक यादगार तोहफा बन चुका है. उनका मानना है कि एक छोटा-सा गिफ्ट भी रिश्तों में मिठास और अपनापन बढ़ा सकता है. यही वजह है कि आज कई लोग जन्मदिन, सालगिरह, शादी, त्योहार और दूसरे खास मौकों पर उनकी कैंडल्स को गिफ्ट करना पसंद कर रहे हैं.

माहौल बदल जाता है
इन कैंडल्स की एक और खास बात यह है कि इनमें कई तरह की मनमोहक खुशबुएं मिलती हैं. ग्राहकों को लैवेंडर, माचा, स्ट्रॉबेरी और कई अन्य यूनिक फ्रेगरेंस का विकल्प मिलता है. स्नेहप्रिया बताती हैं कि अगर इन कैंडल्स को घर, बेडरूम या ऑफिस में जलाया जाए, तो उनका हल्का और सुगंधित माहौल मन को काफी सुकून देता है. इससे तनाव कम महसूस होता है और कमरे का वातावरण भी बेहद खूबसूरत और आकर्षक बन जाता है.

इस स्टार्टअप की सफलता का सबसे अच्छा पहलू यह है कि इससे सिर्फ स्नेहप्रिया और निखिल ही आगे नहीं बढ़े, बल्कि उन्होंने अपने साथ 5 से 6 स्थानीय लोगों को भी रोजगार दिया है. स्थानीय लोगों को काम देकर वे आत्मनिर्भर बनने में मदद कर रहे हैं. उनका कहना है कि भविष्य में और अधिक लोगों को रोजगार देने की योजना है, ताकि यह छोटा-सा स्टार्टअप एक बड़ा ब्रांड बन सके.

छोटा सा आइडिया दिला सकता है सफलता
अगर आप भी किसी अपने को एक अलग और यादगार गिफ्ट देना चाहते हैं, तो Phases Handcrafted की सुगंधित और डेकोरेटिव कैंडल्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. इसकी पैन इंडिया डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है और ग्राहक सोशल मीडिया के माध्यम से आसानी से ऑर्डर दे सकते हैं. स्नेहप्रिया और निखिल की यह कहानी बताती है कि अगर सोच नई हो और मेहनत सच्ची हो, तो एक छोटा-सा आइडिया भी देश से लेकर विदेश तक अपनी पहचान बना सकता है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top