भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सावन में चाहिए बिना प्याज-लहसुन का नाश्ता तो आएं ‘चंपारण जलपान’, साल...


Last Updated:

Jamshedpur Sawan Special No Onion-Garlic Food: सावन के पवित्र महीने में अगर बिना प्याज-लहसुन का खाना तलाश रहे हैं तो जमशेदपुर के ‘चंपारण जलपान’ आ सकते हैं. यहां मिलने वाला हर आइटम इतना स्वादिष्ट होता है कि प्याज-लहसुन की कमी महसूस नहीं होती. कचौड़ी, जलेबी, ब्रेड चॉप सबकी कीमत महज 15 रुपये है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. सावन का पावन महीना शुरू होते ही शहर में भक्ति का माहौल देखने को मिलता है. इस दौरान कई लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ सात्विक भोजन करना पसंद करते हैं और लहसुन-प्याज से पूरी तरह परहेज रखते हैं. ऐसे में अगर आप भी बिना लहसुन-प्याज के स्वादिष्ट और चटपटे व्यंजनों का आनंद लेना चाहते हैं, तो जमशेदपुर के स्ट्रेट माइल रोड स्थित चंपारण जलपान आपके लिए खास जगह हो सकती है. यहां सालों भर बिना लहसुन-प्याज के कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाते हैं.

सालभर मिलता है बिना प्याज-लहसुन का खाना
खासकर सावन और त्योहारों के दिनों में यहां ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है. दुकान के संचालक बताते हैं कि लोगों की पसंद और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां के व्यंजनों में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाता. इसके बावजूद स्वाद में किसी तरह की कमी महसूस नहीं होती. यही वजह है कि सावन के दौरान आसपास के लोग ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से भी कई ग्राहक यहां स्वाद लेने पहुंचते हैं.

मिलते हैं कई आइटम पर ये वाला खास
चंपारण जलपान में समोसा, कचौड़ी, लौंग लता, जलेबी और इमरती जैसे कई पारंपरिक व्यंजन लोगों को खूब पसंद आते हैं. इन मिठाइयों और नाश्ते के साथ यहां का जंबो ब्रेड चॉप भी ग्राहकों के बीच खास आकर्षण बना हुआ है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से स्वादिष्ट यह ब्रेड चॉप चटनी के साथ परोसा जाता है, जिसका स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है.

हर आइटम 15 रुपये का
दुकान की एक और खासियत इसकी कीमत भी है. यहां मिलने वाले हर एक आइटम की कीमत महज 15 रुपये रखी गई है, जिससे आम लोग भी आसानी से इनका स्वाद ले सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि यहां ग्राहकों को साल के पत्ते में नाश्ता परोसा जाता है. साल के पत्ते में परोसे गए गरमा-गरम व्यंजन और उसके साथ मिलने वाला चोखा, चटनी स्वाद को और भी खास बना देता है. मिट्टी और देसीपन से जुड़ा यह अंदाज ग्राहकों को बहुत पसंद आता है.

बार-बार आने का मन करता है
ग्राहकों की मानें तो चंपारण जलपान के स्वाद की अपनी अलग पहचान है. यहां आने वाले कई ग्राहक बताते हैं कि बिना लहसुन-प्याज के बनाए गए व्यंजनों में भी स्वाद इतना शानदार है कि बार-बार यहां आने का मन करता है. खासकर सावन में जब लोग सात्विक भोजन को प्राथमिकता देते हैं, तब यह जगह उनके लिए एक बेहतर विकल्प बन जाती है. कम कीमत, देसी अंदाज और स्वादिष्ट व्यंजन इसकी लोकप्रियता की बड़ी वजह हैं.

सावन में होती है ज्यादा भीड़
यही कारण है कि सावन के पावन महीने में चंपारण जलपान पर ग्राहकों की भीड़ और बढ़ जाती है. समोसा-कचौड़ी से लेकर जलेबी, इमरती, लौंग लता और जंबो ब्रेड चॉप तक, यहां मिलने वाले व्यंजन लोगों की जुबान पर अपना स्वाद छोड़ जाते हैं. अगर आप भी सावन में बिना लहसुन-प्याज के कुछ स्वादिष्ट और देसी अंदाज में खाना चाहते हैं, तो स्ट्रेट माइल रोड स्थित चंपारण जलपान का स्वाद जरूर चख सकते हैं. यहां के ग्राहकों का कहना है कि इस स्वाद जैसा मजा उन्हें कहीं और आसानी से नहीं मिलता.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top