बोकारो | श्रीश्री सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा समिति की एक बैठक बुधवार को संध्या 5 बजे श्री विश्वकर्मा मैदान बीएसएल झोपड़ी कॉलोनी माराफारी में हुई। अध्यक्षता अरुण सिंह ने की। बैठक में आगामी विश्वकर्मा पूजा एवं मेला के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। नई समिति में बिनोद पासवान अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह एवं ओम सिंह, सचिव डॉ. सुशील प्रसाद, उपसचिव सुखविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा, उप कोषाध्यक्ष रविकांत कुमार, व्यापारी प्रभारी रूद्र पाण्डेय एवं कामेश्वर सिंह, मेला प्रभारी कृष्णा एवं धर्मेंद्र यादव, संगठन सचिव रंजीत कुमार, उपसंगठन सचिव अभिराज यादव तथा मीडिया प्रभारी अभिमन्यु कुमार एवं सूरज कुमार को बनाया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि समिति के नेतृत्व में इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा एवं मेले का आयोजन भव्य, आकर्षक एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगा।
Source link