बेंगाबाद में खेलते समय एक 2 वर्षीय बच्ची के गले में 1 रुपए का सिक्का अटक गया। इससे बच्ची को सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में बेंगाबाद स्थित निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने तत्परता दिखाते हुए बिना ऑपरेशन के सिक्का सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार को बच्ची घर में खेल रही थी। इसी दौरान उसने गलती से एक रुपए का सिक्का निगल लिया। सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन परेशान हो गए। तभी एक अन्य बच्चे ने बताया कि उसके हाथ में सिक्का था। परिजन तुरंत उसे क्लीनिक ले गए। वहां डॉ. आकांक्षा पोद्दार और डॉ. राजेश पोद्दार ने एक्स-रे कराया, जिसमें सिक्का गले में फंसा दिखा। इसके बाद मेडिकल टीम ने आवश्यक प्रक्रिया से सिक्का बाहर निकाल लिया। बच्ची की हालत अब सामान्य है। चिकित्सकों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे छोटे बच्चों को सिक्के और छोटी वस्तुओं से दूर रखें।
Source link