लोहरदगा| जिले के पतराटोली स्थित निधि कॉम्प्लेक्स में श्री शुभकामना छठ पूजा समिति, पतराटोली की बैठक सोहन साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें पुरानी कमिटी को भंग कर नई कमिटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष रंधीर साहू, सचिव हिमांशु कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक साहू को चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में चंदन साहू, राहुल थापा, किशन साहू, कुंदन साहू, राहुल साहू, सुशांत साहू को चुना गया।
Source link