भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सरायकेला में डॉक्टर को भाई ने मारी गोली, गंभीर:पैतृक संपत्ति को लेकर...




आरआईटी थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9:30 बजे संपत्ति विवाद में 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को उनके बड़े भाई सत्य प्रकाश सुधांशु ने गोली मार दी। घटना आदित्यपुर स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन परिसर में बने उनके आवास की है। गोली डॉ. आनंद की पीठ में लगी। गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को परिजन और स्थानीय लोग इलाज के लिए टीएमएच ले गए, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। फायरिंग का आरोप गायत्री शिक्षा निकेतन के संचालक सत्य प्रकाश सुधांशु पर लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लाइसेंसी पिस्तौल भी जब्त की है। मां से कर रहे थे संपत्ति के बंटवारे पर बातचीत बताया जाता है कि दोनों भाई एक ही तीन मंजिला मकान में रहते हैं। डॉ. ओपी आनंद नीचे के तल पर और बड़े भाई सत्य प्रकाश सुधांशु ऊपरी तल पर रहते हैं। सोमवार रात डॉ. आनंद अपनी मां गायत्री देवी से पुश्तैनी संपत्ति के बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बड़े भाई वहां पहुंच गए। इस बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर डॉ. आनंद ने बड़े भाई के मुंह पर मुक्का मार दिया। इससे गुस्साए सत्य प्रकाश सुधांशु अपने कमरे में गए और लाइसेंसी पिस्तौल लेकर लौटे। इसके बाद उन्होंने दो राउंड फायरिंग की। गोली से बचने के लिए डॉ. आनंद भागने लगे, इसी दौरान एक गोली उनकी पीठ में लग गई। फायरिंग के बाद घर में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी अमित ने बताई पूरी बात निवासी अमित कुमार सिंह ने बताया कि वह सोमवार रात करीब 9:30 बजे डॉ. आनंद के साथ जिम से लौटे थे। तीन मंजिला मकान के निचले तल पर डॉ. आनंद रहते हैं। अचानक ऊपर की सीढ़ियों से उनके बड़े भाई सुधांशु नीचे उतरे और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गोली चलाने लगे। एक गोली डॉ. आनंद की पीठ में लगी। इसके बाद उन्होंने दूसरी गोली चलाई। इस पर अमित ने डॉ. आनंद का हाथ पकड़कर उन्हें खींचते हुए कमरे के अंदर कर दिया। इससे उनकी जान बच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुटे और डॉ. आनंद को टीएमएच लेकर पहुंचे। लंबे समय से चल रहा है पुश्तैनी संपत्ति का विवाद
डॉ. ओपी आनंद और उनके बड़े भाई के बीच लंबे समय से पुश्तैनी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। उनकी मां गायत्री देवी के नाम पर काफी संपत्ति है। पिता के निधन के बाद से ही संपत्ति के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद होता रहा है। इसको लेकर कई बार झगड़े और कहासुनी की स्थिति उत्पन्न हुई थी। बड़े पापा ने गोली मारी: आन्या आनंद मैं डॉक्टर ओपी आनंद की बेटी आन्या आनंद हूं। मेरे पापा को गोली मारी गई है। गोली बड़े पापा सत्यप्रकाश सुधांशु ने मारी है। उनके पास दो आर्म्स हैं। एक उनके अपने नाम से और एक मेरी बड़ी मम्मी के नाम से। वे या तो घर में ही छिपे हैं या शायद अपने साथ लेकर गए हैं, पर वे बता नहीं रहे हैं कि वे कहां हैं। शायद दो-तीन गोली चली थी, पर लगी एक ही है। पापा की अंकल से लड़ाई बहुत पहले से चल रही है। उन्होंने इसी साल जून में मेरे पापा पर अटैक करवाया था। वे अपने दो बॉडीगार्ड्स को साथ ले गए थे और उन तीनों ने मिलकर मेरे पापा को मारा था। मां बोलीं- छोटा बेटा अपशब्द बोल रहा था डॉ. आनंद की मां गायत्री देवी ने बताया कि छोटा बेटा ओपी आनंद उनसे संपत्ति को लेकर बात कर रहा था। वह अपशब्द भी बोल रहा था। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ विवाद हुआ था, तब बड़े बेटे ने ही सुलह कराई थी। इसके बावजूद छोटा बेटा बड़े भाई और उनकी इज्जत नहीं करता था। इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री से विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे थे डॉ आनंद आदित्यपुर स्थित 111 सेव लाइफ नर्सिंग होम के संचालक डॉ. ओपी आनंद और झारखंड के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्त्रा गुप्ता के बीच कोरोना के समय काफी विवाद हुआ। बाद में प्राथमिकी, गिरफ्तारी, दवाइयों की जब्ती और अदालत तक मामला पहुंचा। करीब एक साल बाद झारखंड हाईकोर्ट ने अलग-अलग फैसलों में डॉ. आनंद के खिलाफ दर्ज मामलों को निरस्त कर दिया। बीच मारपीट के बाद फायरिंग हुई। एक गोली डॉ. ओपी आनंद की पीठ में लगी है। घायल का इलाज टीएमएच में चल रहा है। आरोपी भाई को पुलिस पकड़कर पूछताछ कर रही है। रविकांत परासर, आरआईटी थाना प्रभारी



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top