Last Updated:
Ranchi Amarnath Gufa: रांची के पास गुंडु गांव की संकरी गुफा में अनोखा शिवलिंग है. यहां दूर दूर से श्रद्धालु मन्नत और जलाभिषेक के लिए आते हैं. घने जंगलों के बीच बसी इस गुफा में बड़ी संख्या में हमेशा श्रद्धालु आते हैं. आइये जानते हैं इस गुफा के बारे में.
रांची: झारखंड में रांची से 10 किलोमीटर की दूरी पर गुंडु गांव है. यहां गांव में खासतौर पर काफी बड़ी गुफा है. इस गुफा के नीचे एक शिवलिंग मौजूद है. गुफा में बहुत ही पतली और संकरी रास्ता है. उससे जाकर श्रद्धालु अंदर जलाभिषेक करते हैं. कुछ लोग तो डर के मारे अंदर जाते भी नहीं है. कहते हैं यहां पर जो भी जलाभिषेक करता है, उसकी हर मनोकामना भगवान पूरी होती है. आइये जानते हैं इसके बारे में यहां के पुजारी से.
यहां पर 40- 50 किलोमीटर दूर से श्रद्धालु आते हैं, सिर्फ मन्नत मांगने के लिए और कुछ श्रद्धालु ऐसे आते हैं जो मन्नत के बाद पूजा अर्चना करने आते हैं. यहां पर आई मारु देवी बताती हैं कि मैंने प्रभु से एक पुत्र की कामना की थी और प्रभु ने मेरी बात सुन ली. आज मेरा एक बेटा है और सबसे खास बात ये है कि ये बड़ा संस्कारी और बड़ा अच्छा भी है. मेरे कामों में हाथ बटाता है. इसीलिए वह हर महीने एक बार यहां पर आती हैं.
गुफा के अंदर जाने से डरते हैं लोग
यहां के पुजारी अजय बताते हैं कि एकदम पतली सी गुफा का रास्ता है, लेकिन चमत्कार ऐसा है कि आज तक इस रास्ते में कोई अटका नहीं है. आप जितने भी मोटे हों आराम से चले जाते हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग डरते हैं तो बाहर से ही मन्नत मांग लेते हैं या उनके द्वारा जल चढ़वा लेते हैं, लेकिन, बहुत सारे लोग अंदर चले जाते हैं, सुरक्षित बाहर भी निकलते हैं.
अंदर है एक बड़ा ही खूबसूरत शिवलिंग
पुजारी अजय बताते हैं कि अंदर बहुत ही खूबसूरत शिवलिंग है और किसी तरह का सौंदर्यकरण भी नहीं है. एकदम काले रंग के पत्थर जैसा और यहां पर लोग पूजा अर्चना व जल चढ़ाते हैं. बाहर निकलकर कुछ देर ध्यान धारणा करते हैं. बाहर भी पूजा करने की जगह है. अगर आप अंदर नहीं जा सकते हैं तो बाहर में भी पूरे विधि विधान के साथ पूजा कर सकते हैं. उनकी आंखों के सामने कितने लोगों के घर बने व एक नहीं, लाखों लोगों के मुराद यहां पर पूरी हुई है.
यहां का नजारा भी गजब है, चारों तरफ घनघोर जंगल है. जंगल के बीच में एक गुफा के भीतर प्रभु विराजमान हैं. ऐसे में अगर आप इस तरफ आ रहे हैं तो यहां का नजारा देखकर भी मंत्र मुक्त हो जाएंगे और खास बात यह है कि घने जंगल होने के कारण यहां का टेंपरेचर 10 डिग्री तक कम होता है. यहां पर आकर आपको ठंड लगने लगेगी.
पानी और खाने का सामान अपने साथ लाएं
यहां पर अगर आप आते हैं तो पानी और खाने का सामान आपको अपने साथ लाना होता है, आसपास आपको कुछ भी नहीं मिलने वाला और साथ ही, अपने साथ कुछ कैश भी जरूर रखें. यहां पर यूपीआई पेमेंट नहीं होता है, पार्किंग की भी उचित व्यवस्था है. आराम से आप पूजा अर्चना करके खूबसूरत नजारों का आनंद लेते हुए वापस आ सकते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें