भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड का अनोखा मंदिर! यहां किसी देवी-देवता की नहीं, सिर्फ त्रिशूल की...


होमताजा खबरधर्म

झारखंड का अनोखा मंदिर! यहां देवी-देवता नहीं, सिर्फ त्रिशूल की होती है पूजा

Last Updated:

Ranchi Baridih Gaon Trishul Puja: रांची के बारीडिह गांव में एक अनोखा मंदिर है, जहां किसी देवी-देवता की नहीं, बल्कि सिर्फ त्रिशूल की पूजा होती है. ग्रामीण किसी भी शुभ कार्य से पहले यहीं पूजा करते हैं. यहां मंदिर में पूजा के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रहती है.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर एक गांव बारीडिह है. इस गांव की खासियत यह है कि इसकी रक्षा एक त्रिशूल करता है. यहां पर एक अनोका मंदिर है. जहां पर सिर्फ त्रिशूल की पूजा होती है और किसी देवी देवता की नहीं. यह मंदिर गांव के बीचो बीच है और पूरे गांव वालों की मंदिर में अटूट आस्था है. आइये जानते हैं इस अनोखे मंदिर के बारे में.

यहां के स्थानीय निवासी करुणा बताती हैं कि देवी मां जिस तरह त्रिशूल से दुश्मनों को खत्म करती हैं. उसी तरीके से यह पूरे गांव के दुश्मनों का खात्मा यह त्रिशूल करता है. यहां देवी मां के त्रिशूल की पूजा होती है. यहां पर चुनरी चढ़ाया जाता है और हर शुभ कार्य के पहले यहां पर लोग आते हैं पूजा अर्चना करते हैं. यहां मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है.

हर शुभकार्य के पहले यहां पहुंचते हैं ग्रामीण

करुणा बताती हैं कि चाहे मुंडन हो या फिर किसी घर में शादी हो या कोई विशेष पर्व त्यौहार हो. कुछ भी हो सबसे पहले इनविटेशन यहां मंदिर में पहुंचता है. सबसे पहले पूजा अर्चना भी लोग यहीं पर आकर करते हैं. इसके बाद ही आगे का कार्य संपन्न होता है. उनके आदेश के बगैर कुछ भी नहीं होता है. गांव में जो भी नया आता है, सबसे पहले उसे यहां पर पूजा करना होता है.

यहां पर गांव के लोग सुबह-सुबह आकर पूजा अर्चना करके जाते हैं. चुनरी के साथ यहां पर नारियल, फल यह सारी चीज चढ़ाई जाती है और कहा जाता है कि आप जो भी मन्नत सच्चे दिल से मांगते हैं. यहां पर जरूर पूरी होती है. मेरी खुद भी कुछ इच्छाएं थी, जो यहां पर देवी मां के त्रिशूल ने पूरी कर दी हैं.

गांव वालों की लगती है भीड़

करुणा बताती हैं कि ऐसे कई सारे गांव वाले हैं. जहां पर जाकर मन्नत मांगते हैं और वह सभी की इच्छाएं जरूर पूरी होती हैं. इसलिए इस मंदिर का बेहद ही विशेष महत्व है. यहां पर नवरात्र के समय मंदिर के सामने बलि चढ़ती है. उसका प्रसाद पूरे गांव वालों में बटता है. इस तरीके से यहां पर माता रानी को प्रसन्न किया जाता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top