![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल में महिला अधिकारियों के कल्याण, सशक्तिकरण और सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से तन्मात्रा श्रृंखला के तहत तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में आयोजित इस कार्यशाला में ई4 से ई7 ग्रेड की महिला अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का विषय तनाव प्रबंधन था। कार्यक्रम की शुरुआत में सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और पेशेवर व व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने तीन अलग-अलग सत्रों के माध्यम से तनाव से निपटने के व्यावहारिक तरीके बताए। पहले सत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के वरीय सलाहकार डॉ. अशोक दास ने मानसिक स्वास्थ्य और कार्य-जीवन संतुलन पर विचार रखे। उन्होंने भावनात्मक मजबूती के साथ कार्यालय और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच सामंजस्य बनाए रखने के उपाय बताए। दूसरे सत्र में योग प्रशिक्षक केबी मिश्रा ने तनाव प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने योगासन, श्वसन व्यायाम और विश्राम तकनीकों के महत्व को बताया।
Source link