भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पुरुषोत्तम मास में 24 घंटे गूंजा रामायण पाठ, उमड़े श्रद्धालु



सिटी रिपोर्टर|बोकारो गरगा नदी स्थित श्री श्मशान काली मंदिर घाट ट्रस्ट के बैनर तले रविवार को मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर 24 घंटे का अखंड तुलसीकृत रामायण गायन आयोजित किया गया। धार्मिक आयोजन में कतरास गौशाला मंडली के कलाकारों ने संगीतमय रामायण पाठ प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामायण गायन का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। ट्रस्ट से जुड़े गोपाल मुरारका ने कहा कि रामायण का संपूर्ण पाठ सुनने से मानसिक शांति, भौतिक सुख और बौद्धिक विकास की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि जहां रामायण का गायन होता है और जहां तक उसकी ध्वनि पहुंचती है, वहां का वातावरण पवित्र और सकारात्मक बन जाता है। इससे नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव समाप्त होता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हेल्पिंग हैंड्स के प्रवक्ता संजय सोनी ने कहा कि रामायण गायन के श्रवण मात्र से व्यक्ति के जीवन के दुख-दरिद्रता दूर होते हैं। इससे परिवार में अनुशासन, सद्भाव और धार्मिक संस्कारों का विकास होता है। मौके पर अनूप पांडेय, जय सिन्हा, देबू दत्ता, लखन महथा, कंचन चटर्जी, पप्पू चौधरी, कार्तिक बाबा, बलिराम पांडेय, रंजीत कुमार, विजय शर्मा, रमेश, सुरेखा तथा हेल्पिंग हैंड्स के सचिव चंद्रपाल चंदानी सहित श्री श्मशान काली मंदिर घाट ट्रस्ट परिवार के सदस्य थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top