Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 14 july 2026: नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन किसी भी बात पर जल्दबाजी नहीं करना चाहिए. अगर आप कोई नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आज के दिन आपको अच्छी खबर मिल सकती है. जानें आज का राशिफल और उपाय.
जमुई: आज 14 जुलाई 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए कई नए अवसर लेकर आएगा. आज के दिन आपको कई तरह के काम में प्रगति मिलेगी. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन की शुरुआत में चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे. चंद्रमा की इस स्थिति के कारण आज के दिन धनु राशि के जातकों के कारोबार में प्रगति मिलेगी. उन्होंने बताया कि आज के दिन साझेदारी से जुड़े फैसलों में गति आएगी. उन्होंने बताया कि शाम के बाद चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा. लेकिन आज के दिन आपको किसी तरह के लिखा-पढ़ी, साझेदारी या सौदे में सावधानी बरतनी चाहिए. बिना सोचे आज के दिन कोई भी बड़ा निर्णय ना लें, खासकर पैसों से जुड़े बड़े फैसले ना लें.
आज के दिन कारोबार में मिलने वाली है सफलता
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को व्यापार और आर्थिक मामलों में बड़ा फायदा होने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. हालांकि अगर आप पार्टनरशिप पर कोई काम करते हैं तो आज के दिन आपको सावधानी बरतनी चाहिए. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको केवल मौखिक आश्वासन पर भरोसा नहीं करना चाहिए. उन्होंने बताया कि इसके अलावा अगर आपका कोई बैंक से जुड़ा काम लंबित है तो आज वह पूरा हो सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन आपके काम करने वाले स्थान पर आपके मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा.
आज जल्दीबाजी से करें परहेज
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन किसी भी बात पर जल्दबाजी नहीं करना चाहिए. अगर आप कोई नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आज के दिन आपको अच्छी खबर मिल सकती है. उन्होंने बताया कि आज के दिन ऐसे प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन वैवाहिक और प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचकर रहना चाहिए. आज आपको अपने परिवारिक मामलों में काफी धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है. आज आपके पुराने मतभेद दूर होंगे और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ रंग गोल्डन और शुभ अंक 1 रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें