भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

शिक्षा

ICAI CA Final Result 2026 Declared

7 मिनट पहले कॉपी लिंक इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ICAI की ओर से ICAI CA फाइनल रिजल्ट 2026 आज यानी 18 जून को जारी कर दिया गया है। रिजल्ट में पटियाला के नूर सिंगला ने टॉप किया है और उनकी ऑल इंडिया रैंक-1 आई है। नूर ने 600 में से 499 अंक हासिल किए हैं यानी, 83.17% पाए हैं। वहीं हावड़ा के रितीज सराफ सेकेंड टॉपर रहे हैं, उनके 475 नंबर यानी, 79.17% के साथ AIR 2 हासिल की है। जबकि डोंबिवली (पूर्व) के सोहन अनिल मांजरेकर ने 473 नंबर यानी, 78.83% के साथ AIR 3 हासिल की है। ICAI के ऑफिसियल डेटा के मुताबिक, CA फाइनल एग्जाम में 7,931 उम्मीदवार पास हुए हैं। उम्मीदवार ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org और icaiexam.icai.org पर जाकर रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। आईसीएआई की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ पासिंग परसेंटेज और मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। इस बार परीक्षा में हुआ बड़ा बदलाव इस साल से ICAI ने फिर से साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने की पुरानी व्यवस्था लागू कर दी है। अब CA की परीक्षाएं केवल मई और नवंबर में होंगी, जबकि जनवरी सेशन को खत्म कर दिया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य परीक्षा सिस्टम को ट्रेडिशनल एकेडमिक स्ट्रक्चर के अनुरूप बनाना है. ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icai.org और icaiexam.icai.org पर जाएं। होमपेज पर ICAI CA Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। लॉगिन डिटेल्स भरने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। एग्जाम में शामिल सब्जेक्ट इस परीक्षा के इंटरमीडिएट लेवल पर छात्रों की अकाउंटिंग, टैक्सेशन, ऑडिटिंग और फाइनेंशियल मैनेजमेंट जैसे सब्जेक्ट का मूल्यांकन किया जाता है। स्कोर कार्ड में मिलेगी ये जानकारी ऑनलाइन जारी होने वाले स्कोरकार्ड में हर एक सब्जेक्ट के मार्क्स, कुल प्राप्त अंक, पास या फेल का स्टेटस और अगर लागू हो तो डिस्टिंक्शन की जानकारी भी दी जाएगी। छात्रों के लिए ICAI की खास सलाह ICAI ने उम्मीदवारों को सोशल मीडिया या अन्य अनऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर किए जा रहे रिजल्ट लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है। छात्रों को ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से ही अपना रिजल्ट देखना चाहिए। अगर स्कोरकार्ड में किसी भी तरह की कोई गलती दिखाई देती है, तो तुरंत ICAI के हेल्पडेस्क से संपर्क करें। ये खबर भी पढ़ें NEET के बाद, UPSC सिविल सर्विस भर्ती पर भी विवाद:प्रीलिम्‍स का पैटर्न बदलने का आरोप, पिछले साल से कम कैंडिडेट्स ने क्‍वालिफाई किया एग्‍जाम एजेंसी NTA के बाद अब UPSC को भी छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 24 मई 2026 को UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स का एग्जाम हुआ। उम्मीदवारों ने इस साल के पेपर को यूपीएससी का अब तक का सबसे टफ पेपर बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

झारखंड

धनबाद में चलती स्कॉर्पियो में लगी आग:लोगों ने गाड़ी से बाहर कूदकर...

धनबाद जिले के निरसा में एनएच-19 पर एक चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा वाहन जलकर राख हो गया। हालांकि, वाहन में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना पुराने निरसा थाना से लगभग 100 मीटर दूर धनबाद की ओर जाने वाली सड़क पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो सड़क पर चल रही थी तभी उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय वाहन में 4 से 5 लोग सवार थे, जिन्होंने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखिए घटना से संबंधित तीन तस्वीरें मिक्सर मशीन की टंकी से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पास में खड़ी एनएच मिक्सर मशीन की टंकी से पानी लाकर लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। उनकी तत्परता से आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया, हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। वाहन मालिक विराज मंडल ने बताया कि स्कॉर्पियो महज आठ महीने पहले खरीदी गई थी और कुछ दिन पहले ही उसकी सर्विसिंग कराई गई थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर निरसा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आग लगने के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लग गया था, जिसे बाद में सामान्य कराया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। Source link

ताज़ा खबर

पूर्व PM इंद्र कुमार गुजराल के बेटे से फ्रॉड, ₹78000000 ले उड़े...

होमताजा खबरDelhi पूर्व PM इंद्र कुमार गुजराल के बेटे से फ्रॉड, ₹78000000 ले उड़े जालसाज Last Updated:June 18, 2026, 12:51 IST Former PM Son Fraud Case: सरकार और पुलिस-प्रशासन की तरफ से साइबर फ्रॉड को लेकर लगातार जागरुकता अभियान चलाया जाता है. इसके बावजूद ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले सामने आते रहते हैं. एक बार फिर से साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है. देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे और पूर्व सांसद नरेश कुमार गुजराल के साथ साइबर फ्रॉड किया गया है. (फाइल फोटो/PTI) Former PM Son Fraud Case: पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे और पूर्व सांसद नरेश कुमार गुजराल ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, ठगों ने नरेश गुजराल की तस्वीर का इस्तेमाल कर उनके एक कर्मचारी को व्हाट्सएप पर संदेश भेजा और खुद को गुजराल बताकर बातचीत की. ठग ने कर्मचारी से कहा कि वे एक महत्वपूर्ण बैठक में व्यस्त हैं और तत्काल एक बैंक खाते में आरटीजीएस (RTGS) के जरिए रकम ट्रांसफर करनी है. भरोसा होने के कारण कर्मचारी ने निर्देशों का पालन किया, जिसके बाद करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया. About the Author Manish Kumar बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

जांच में आतंकी साजिश का खुलासा, दो महीने से रची जा रही...

Last Updated:June 18, 2026, 12:33 IST रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम हमले को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं. पुलिस को आतंकी संगठन से तार जुड़ने के सबूत मिले हैं. इस मामले में आरोपियों ने वीडियो बनाकर भेजने की साजिश कबूली है. फिलहाल ऑफिस के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. ऑफिस पर रात में हुआ था हमला रांची: झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के ऑफिस पर हुए पेट्रोल बम हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि यह कोई सामान्य आपराधिक घटना नहीं थी, बल्कि इसके पीछे एक बड़ी साजिश रची गई थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमले के तार एक आतंकी संगठन से जुड़े लोगों तक पहुंच रहे हैं. जानकारी के मुताबिक निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय को निशाना बनाने की योजना करीब दो महीने से बनाई जा रही थी. आरोपियों ने हमले की पूरी तैयारी पहले से कर रखी थी. घटना को अंजाम देने के बाद उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया था. इतना ही नहीं, हमले के बाद यह वीडियो एक अन्य व्यक्ति को भेजा गया था. रात को पेट्रोल बम से हमलाबताया जा रहा है कि देर रात एक कार में सवार दो लोग RSS कार्यालय के पास पहुंचे. इसके बाद उन्होंने कार्यालय की ओर पेट्रोल बम फेंका और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. सदर डीएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. घटनास्थल की जांच की गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए. जांच में अब तक क्या क्या मिला? जांच के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया. पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने हमले की साजिश, उसकी तैयारी और वीडियो बनाने की बात कबूल की है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे. फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद रांची समेत राज्य के कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. About the Author Manish Kumar मनीष कुमार इस समय न्यूज18 हिंदी में बिहार, झारखंड और दिल्ली की टीम को लीड कर रहे हैं. इन राज्यों की बड़ी खबरों से लेकर खास फीचर स्टोरी तक, उनकी नजर हर अहम मुद्दे पर रहती है. उनका मुख्य उद्देश्य है कि हर जरूरी ख…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

रांची RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला:बम हमले में शामिल दोनों आरोपी...

रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए दोनों आरोपियों को एसआईटी ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से भागने की कोशिश कर रहे थे। पहले उन्हें कोडरमा जंक्शन पर चिन्हित किया गया, लेकिन तब तक ट्रेन खुल चुकी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गया जिले के रफीगंज स्टेशन पर ट्रेन रुकवाकर दोनों को उतारा और हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे मामले में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। देर रात पेट्रोल बम से हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात यह पूरी घटना मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दो युवक कार से कार्यालय के पास पहुंचे और कुछ दूरी पर वाहन खड़ा कर दिया। इसके बाद वे पैदल कार्यालय परिसर तक आए और पेट्रोल से भरी कांच की बोतलों में आग लगाकर उन्हें अंदर फेंक दिया। पहली बोतल रात 12:38 बजे फेंकी गई, जबकि करीब एक मिनट बाद दूसरी बोतल भी फेंकी गई। एक बोतल छत पर गिरकर टूट गई, जिससे पेट्रोल फैल गया और आग की लपटें उठीं, लेकिन आसपास ज्वलनशील सामग्री नहीं होने के कारण आग खुद ही बुझ गई। दूसरी बोतल प्रवेश द्वार के पास गिरी, लेकिन उसमें आग नहीं लगी। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आरएसएस कार्यकर्ता और भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए, वहीं पुलिस-प्रशासन भी सक्रिय हो गया। एनआईए और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की गंभीरता को देखते हुए दोपहर करीब तीन बजे एनआईए की तीन सदस्यीय टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने बंद कमरे में प्रांत प्रचारकों के साथ बैठक की और फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। छत पर जाकर टूटे हुए बोतलों के टुकड़ों की जांच की गई और नमूने एकत्र किए गए। करीब 3:50 बजे टीम वहां से लौट गई, हालांकि आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। इधर, नेता प्रतिपक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता भी कार्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं, बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के समय दफ्तर में थे 20 लोग मौजूद संघ की ओर से इस मामले में चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार, घटना के समय कार्यालय परिसर में करीब 20 लोग मौजूद थे, जिनमें प्रचारक, विद्यार्थी, चालक, रसोइया और अन्य कर्मचारी शामिल थे। सभी अपने कमरों में सो रहे थे। धमाके की आवाज से उनकी नींद खुली, लेकिन तत्काल कुछ समझ नहीं आया। सुबह करीब पांच बजे छत पर जाने के दौरान हमले का पता चला। संघ के एक प्रचारक ने बताया कि यह कार्यालय 1990 से संचालित है। झारखंड में इस तरह का हमला पहली बार हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया है। दावा किया है कि पूरे घटनाक्रम का जल्द खुलासा किया जाएगा। Source link

शिक्षा

भर्ती एग्जाम में माइनस मार्क्स के बावजूद बनेंगे वेटेनरी ऑफिसर:1100 पदों पर...

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए वेटेनरी ऑफिसर भर्ती के अस्थाई परीक्षा परिणाम में ऐसे कैंडिडेट्स भी सिलेक्ट हुए है, जिनके माइनस में मार्क्स है। ये भर्ती 1100 पदों के लिए थी और आयोग ने 16 जून को रिजल्ट जारी किया। इसकी कट ऑफ मार्क्स का अवलोकन करने पर पता चला कि माइनस 11.74 मार्क्स के बावजूद कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हो गया। इस सम्बन्ध में बात करने पर आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया-इस परीक्षा में न्यूनतम मार्क्स का कोई नियम नहीं है। इसलिए माइनिंग मार्किंग वाले भी सिलेक्ट हुए। यह अत्यंत महत्वपूर्ण पद है और इस स्कीम को परिवर्तित करने के लिए पशुपालन विभाग व कार्मिक विभाग को अवगत कराया जाएगा। 2165 अभ्यर्थियों की सूचि जारी, 22 अयोग्य घोषित पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के लिए विचारित सूची जारी की गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सूची में 2165 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है। इसके साथ ही ओएमआर उत्तर पत्रक में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 22 अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों के रोल नम्बर पृथक से आयोग की वेबसाईट पर जारी कर दिए गए हैं। दस्तावेज सत्यापन के बाद जारी होगी सूचि आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-विचारित सूचीकेवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। यह चयन सूची अथवा वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग (पशुपालन विभाग) द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के पश्चात आयोग की ओर से जारी की जाएगी। भरना होगा डिटेल फार्म विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थी को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने होंगे। विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने का लिंक 23 से 29 जून 2026 (रात्रि 11.59) तक खोला जाएगा। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन तथा दस्तावेज सत्यापन के संबंध में आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना भी आवश्यक रूप से सुनिश्चित करनी होगी। विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किए गए अभ्यर्थी को अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना होगा। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग की ओर से ही की जायेगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के उपरांत प्रिंट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 2 प्रतियों में प्रिंट कर अपने पास संभाल कर रखें तथा संबंधित विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होना होगा। विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में विचारित नहीं किया जायेगा। Source link

झारखंड

कैंप में कैडेटों ने जेंडर सेंसिटिविटी, चाइल्ड प्रोटेक्शन के बारे में जाना

संत जेवियर्स कॉलेज रांची में 3 झारखंड बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन कैडेटों ने अनुशासन, प्रशिक्षण और सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 9 से 18 जून तक चल रहे इस शिविर में 550 कैडेट भाग ले रहे हैं। बुधवार को कैडेटों ने ड्रिल, फायर एंड मूव कैप्सूल तथा सामरिक अभ्यासों में हिस्सा लिया। जेंडर सेंसिटिविटी, चाइल्ड प्रोटेक्शन, आरटीआई-आरटीसी पर सत्र आयोजित किए गए। वहीं, भारत-पाक युद्ध, कारगिल युद्ध, फील्ड सिग्नल्स और परमवीर चक्र विजेताओं पर व्याख्यान भी हुआ। Source link

ताज़ा खबर

हैदराबाद का इत्र जो मौसम बदलते ही बदल देता है अपनी तासीर,...

होमवीडियोदेश सर्दी में गर्मी, गर्मी में ठंडक; खास है हैदराबाद के इस पारंपरिक इत्र का जादू X सर्दी में गर्मी, गर्मी में ठंडक; खास है हैदराबाद के इस पारंपरिक इत्र का जादू   Hyderabad Attar Market: हैदराबाद का ऐतिहासिक इत्र बाजार आज भी निज़ामों के दौर की खुशबू और विरासत को संजोए हुए है. चारमीनार के पास लाड बाज़ार और मोज़म जाही मार्केट में बनने वाले पारंपरिक इत्र पूरी तरह अल्कोहल-मुक्त होते हैं और उनकी महक लंबे समय तक बनी रहती है. इन इत्रों की सबसे खास बात उनकी मौसमी तासीर है. सर्दियों के लिए इत्र-ए-हिना और शमामा जैसे गर्म प्रभाव वाले इत्र बनाए जाते हैं, जबकि गर्मियों में रूह खस ठंडक और ताजगी का एहसास कराता है. देग-भपका तकनीक से तैयार होने वाली यह कला आज भी कुछ परिवारों तक सीमित है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

मियाजाकी आम से लेकर ब्लैक डायमंड अमरूद तक, जमशेदपुर के इस किसान...

जमशेदपुर. जमशेदपुर में जहां अधिकांश लोग पारंपरिक खेती और बागवानी करते हैं, वहीं शहर के होनहार किसान अमृत इक्का ने अपने घर परिसर में ऐसा ड्रीम गार्डन तैयार किया है, जिसकी चर्चा अब दूर-दूर तक हो रही है. उनके इस अनोखे बागान में देश-विदेश के दर्जनों दुर्लभ और महंगे फल देखने को मिलते हैं. खास बात यह है कि हर पौधे की देखभाल अलग तरीके से की जाती है और इसके लिए अमृत इक्का अपना अधिकांश समय बगीचे में ही बिताते हैं. 35 तरह के फलों के पौधे लगे हैंअमृत इक्का बताते हैं कि खेती तो हर कोई करता है, लेकिन जो कुछ नया और अलग करने की सोच रखता है, उसकी पहचान अलग बनती है. इसी सोच के साथ उन्होंने कई वर्षों की मेहनत और खोज के बाद अपने गार्डन में विदेशी और दुर्लभ फलों के पौधे लगाए. आज उनके बगीचे में करीब 30 से 35 विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे मौजूद हैं, जो अपनी खासियत और स्वाद के लिए जाने जाते हैं. लाखों की कीमत वाला मियाजाकी आम भी हैउनके गार्डन का सबसे बड़ा आकर्षण जापान का प्रसिद्ध मियाजाकी आम है, जिसे दुनिया के सबसे महंगे आमों में गिना जाता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है. इसके अलावा व्हाइट डायमंड ग्वावा, ब्लैक डायमंड ग्वावा, ब्रुनेई किंग आम, हिमाचली सेव, एप्पल मैंगो, बनाना मैंगो, भगवान अनार, अरुणिका आम, आम्रपाली आम और एवोकाडो जैसे कई दुर्लभ फल भी यहां मौजूद हैं. एक फल 2 किलो कासिर्फ आम और अमरूद ही नहीं, बल्कि उनके बगीचे में चीन की लीची, वियतनाम माल्टा संतरा, संपूर्ण नारियल, कागजी नींबू, आंवला और केजितेन जामुन जैसे पौधे भी लगे हुए हैं. केजितेन जामुन की खासियत यह है कि इसका एक फल सामान्य जामुन की तुलना में कई गुना बड़ा होता है और इसका वजन लगभग 100 ग्राम तक पहुंच सकता है. वहीं, ब्रुनेई किंग आम का एक फल करीब 2 किलो तक वजन का हो सकता है, जो लोगों को काफी आकर्षित करता है. निगरानी और देखभाल से नहीं चलता कामअमृत इक्का का कहना है कि हर पौधे की जरूरत अलग होती है. किसी को अधिक धूप चाहिए तो किसी को कम पानी, इसलिए इनकी देखभाल में विशेष ध्यान देना पड़ता है. वे सुबह से लेकर शाम तक अपने गार्डन में समय बिताते हैं और हर पौधे की नियमित निगरानी करते हैं. उनका मानना है कि पौधों को सिर्फ पानी और खाद ही नहीं, बल्कि प्यार और समर्पण की भी जरूरत होती है. छोटा बगीचा, बड़ी पहचानआज उनका यह ड्रीम गार्डन न केवल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है, बल्कि यह उन युवाओं और किसानों के लिए भी प्रेरणा है, जो पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर कुछ नया करने का सपना देखते हैं. अमृत इक्का ने साबित कर दिया है कि जुनून, मेहनत और नए प्रयोग के बल पर घर के एक छोटे से बगीचे को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जा सकती है. Source link

झारखंड

Minister Dr. Irfan Ansari inaugurated the facility and said that the installation...

Hindi News Local Jharkhand Ranchi Minister Dr. Irfan Ansari Inaugurated The Facility And Said That The Installation Of DTMS Will Provide Great Relief To The Patients. कांके6 घंटे पहले कॉपी लिंक रोटरी क्लब ऑफ रांची एवं सीसीएल के सहयोग से रिनपास में मानसिक रोगों के उपचार के लिए प्रोजेक्ट मानस के तहत अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय डीप ट्रांसक्रैनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन (डीप टीएमएस) मशीन स्थापित की गई है। दो करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस अत्याधुनिक मशीन का उद्घाटन बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि बच्चों और युवाओं में मानसिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में रिनपास में डीटीएमएस मशीन की स्थापना मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। उन्होंने इस पहल के लिए रोटरी क्लब और सीसीएल प्रबंधन का आभार जताया और सीएसआर के माध्यम से स्वास्थ्य और स्थानीय विकास कार्यों में सहयोग बढ़ाने की अपील की। कहा कि झारखंड को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। मौके पर मौजूद कांके विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि डीटीएमएस मशीन मानसिक रोगियों के लिए वरदान साबित होगी। रोटरी क्लब रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि रिनपास में डीटीएमएस मशीन की स्थापना मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाला कदम है। इस तकनीक के माध्यम से अवसाद, चिंता और अन्य मानसिक रोगों के मरीजों को आधुनिक एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध होगा। रोटरी गवर्नर नम्रता ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है और भविष्य में भी ऐसी जनहितकारी पहल जारी रहेगी। सीसीएल (सीएसआर) जीएम सिद्धार्थ शंकर लाल ने कहा रांची रिनपास में ट्राइबल्स एवं जरूरतमंदों के बीच ऐसी अंतरराष्ट्रीय लेवल की सुविधा देकर हमें अपार खुशी हो रही है। प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव बागरॉय ने प्रोजेक्ट मानस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डीटीएमएस मशीन से मानसिक रोगों के उपचार को नई दिशा मिलेगी। यह मशीन आधुनिक, सुरक्षित और गैर-आक्रामक उपचार तकनीक पर आधारित है। ललित त्रिपाठी ने रोटरी के कार्यकलापों के बारे में चर्चा की। मंच संचालन डीजीएन मुकेश तनेजा ने किया। डीटीएमएस मशीन की स्थापना संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह अत्याधुनिक तकनीक मानसिक रोगों के उपचार में नई संभावनाएं खोलेगी और मरीजों को बेहतर, सुरक्षित तथा प्रभावी इलाज उपलब्ध कराएगी। अवसाद, ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर और अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों को इस तकनीक का विशेष लाभ मिलेगा। -जयंती सिमलाई, डायरेक्टर, रिनपास दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

Scroll to Top