भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

सावन में कलाई पर सजानी है हरी-हरी चूड़ी? आइए इन बाजारों में,...

Last Updated:July 10, 2026, 08:28 IST Ranchi Chudi Shopping Best Market: सावन में अधिकतर महिलाएं शगुन की हरी चूड़ियां जरूर खरीदती हैं. अगर इस बार आप कुछ खास लेना चाहती हैं तो रांची की इन बाजारों का रुख करें. यहां बजट में एक से एक डिजाइनर चूड़ियां मिल रही हैं. यही नहीं कस्टमाइजेशन की भी सुविधा उपलब्ध है, आप अपने पति के नाम से लेकर फोटो तक चूड़ियों पर लगवा सकती हैं. सावन आने वाला है, इस मौके पर महिलाएं हरी चूड़ियां पहनना पसंद करती है. ऐसे में अगर आपका बजट टाइट है, तो आप आ सकते हैं रांची के वेंडर मार्केट के चौथे फ्लोर में. यहां पर चूड़ियों की कम से कम 20 से 30 दुकानें हैं. वैरायटी चूड़ी के संचालक कार्तिक बताते हैं कि यहां पर मात्र ₹30 से ही कलेक्शन शुरू हो जाता है, जो मैक्सिमम ₹100 तक जाता है. ₹100 में तो आपको डिजाइनर चूड़ी मिलेगी और खास बात यह है कि आपकी साड़ी के अनुसार कस्टमाइज करके मिलेगी. मतलब जैसी साड़ी है उस अनुसार कई सारी चूड़ियों को मिलाकर कस्टमाइज कर दिया जाएगा. यहां पर सिर्फ हरी चूड़ियां ही नहीं बल्कि, हरी चूड़ियों के कम से कम 30 रंग मिलते हैं. जैसे हल्का हरा, मेहंदी कलर, डार्क ग्रीन, नियॉन, पैरेट ग्रीन कई तरह की वैरायटी रहती है. इसके अलावा अगर आप प्लेन हरी चूड़ियां चाहती हैं, डिजाइनर चाहती हैं या फिर आप अपने हस्बैंड का नाम लिखवाना चाहती हैं या उनकी फोटो डलवाना चाहती हैं, तो ये सारे कस्टमाइजेशन भी यहां पर बड़े ही आसानी से हो जाते हैं. आधे घंटे में ही आपको आपके मन की चूड़ी बनकर मिल जाएगी. ऐसे में अगर इमरजेंसी में भी आपको 1 घंटे के अंदर ऐसी चूड़ियां चाहिए, तो भी आप यहां आ सकते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google सावन के महीने में खासतौर पर यहां पर गजब की भीड़ देखने को मिलती है. हरी चूड़ियों के ऊपर महिलाएं टूट पड़ती हैं इसिलिए इस समय कलेक्शन काफी यूनिक होता है. हरी चूड़ियों का यह मतलब नहीं कि केवल पुरानी ट्रेडिशनल स्टाइल. आपको लाह की चूड़ी, कांच की चूड़ी, हरे कंगन, लाह और कांच का कंबीनेशन, इस तरीके का यूनिक कलेक्शन भी देखने को मिलेगा. वहीं, इस बार मार्केट में आपको हरी चूड़ियों में महारानी चूड़ियां देखने को मिलेंगी. ये काफी हैवी चूड़ी होती हैं, जिनमें नाम कस्टमाइज होता है और अगर आप कोई खास मैसेज लिखवाना चाहें तो वह भी लिख जाता है. इसमें खास लटकन लगी होती है जो आपके लुक को काफी रॉयल बना देती है और बड़े-बड़े दो कंगन भी आगे-पीछे लगे होते हैं. कई तरह की खास डिजाइन भी हैं जैसे मोरनी डिजाइन, फ्लावर डिजाइन, माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु डिजाइन. तो अगर आप भगवान की डिजाइन की चूड़ी खरीदना चाहती हैं, तो वह भी इस पर मार्केट में उतारी गई हैं. ये दिखने में काफी यूनिक लगती हैं. इस बार हरी चूड़ियां केवल प्लेन नहीं बल्कि एकदम डिजाइनर लुक में भी मिल रही हैं. चूड़ी लेनी हैं तो रांची के वेंडर मार्केट जरूर आइए. अगर यहां कलेक्शन देखने के बाद भी कुछ और एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो अप्पर बाजार के लव सन मॉल भी जा सकते हैं. अप्पर बाजार की गलियों में भी आपको कई अच्छी हरी चूड़ियां देखने को मिलेंगी. यहां घूमते-घूमते भी आप काफी कुछ एक्सप्लोर कर सकते हैं. रांची आएं, तो इन तीनों जगहों को एक्सप्लोर करना बिल्कुल न भूलें. Source link

झारखंड

बालक में देवरी व बालिका में बिरनी की टीम चैंपियन

भास्कर न्यूज |गिरिडीह झारखंड शिक्षा परियोजना, गिरिडीह की ओर से गुरुवार को 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह मुकाबले गिरिडीह प्लस टू हाई स्कूल खेल मैदान (सर्कस मैदान) और जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पचंबा के मैदान पर खेले गए। प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग में जिले के सभी 13 प्रखंडों की टीमों ने जमकर दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सर्कस मैदान में खेले गए बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में देवरी की टीम ने गिरिडीह प्रखंड को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। वहीं, पचंबा मैदान में आयोजित बालिका वर्ग के रोमांचक फाइनल मैच में बिरनी की टीम ने गांडेय को 3-2 से शिकस्त दी। अधिकारियों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी दी। डीइओ विनय कुमार ने कहा कि सुब्रतो कप प्रतियोगिता ग्रामीण और स्कूली स्तर की प्रतिभाओं को आगे लाने का सबसे बेहतरीन मंच है। बच्चों को राज्य और नेशनल स्तर तक पहुंचने का मौका मिले। 10 को अंडर-15 बालक वर्ग के मुकाबले, तैयारियां पूरी आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का अगला चरण शुक्रवार, 10 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस दिन अंडर-15 बालक वर्ग के मुकाबले प्लस टू उच्च विद्यालय (गिरिडीह) के खेल मैदान में खेले जाएंगे। मैच को लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है और जिला शिक्षा परियोजना की ओर से सफल संचालन के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई थीं। Source link

शिक्षा

सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम 12 जुलाई से, एडमिट कार्ड जारी:9651 पदों के...

माध्यमिक शिक्षा विभाग में हिंदी और अंग्रेजी सहित 10 विषयों के 9651 पदों पर होने वाली वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 12 जुलाई (रविवार) से शुरू होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) की ओर से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 27 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी और 18 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा सामग्री भी सभी जिलों में पहुंचाई जा चुकी है। परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन जिलों में परीक्षा होगी आयोजित अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण आयोग अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, डीडवाना-कुचामन, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक और उदयपुर जिलों में यह परीक्षा लेगा। सभी जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ आयोग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारी बैठक कर ली है। परीक्षा सुचारू और नकल रहित हो, इसके लिए फ्रिस्किंग पर ही सबसे अधिक फोकस रखने के लिए कहा गया है। रोजाना दो पारियों में होगी परीक्षा इस परीक्षा में 12.31 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे। रोजाना दो पारियों में यह परीक्षा ली जाएगी। आयोग सूत्रों के अनुसार परीक्षा सामग्री सभी जिलों को भेज दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रश्न पत्रों और अन्य गोपनीय सामग्री को जिला मुख्यालयों में सुरक्षित रखा गया है। परीक्षा आयोजन से दो दिन पहले सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) भी शुरू कर दिए जाएंगे। Source link

झारखंड

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, लाभुकों को समय पर पेंशन भुगतान सुनिश्चित...

जामताड़ा | उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी पात्र लाभुकों को समय पर पेंशन राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मृत, अयोग्य एवं लापता पेंशनधारियों के सत्यापन, विलोपन और रिकवरी की प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, आधार सीडिंग, बैंक खाते की त्रुटियों, फेल्ड पेमेंट, राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना, पीजी पोर्टल (सीपी ग्राम्स) तथा जनता दरबार से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन पर भी जोर दिया। बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग कयूम अंसारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भौतिक सत्यापन के बाद 1,52,720 लाभुकों के अप्रैल, मई और जून माह की तीन माह की सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेज दी गई है। इसी प्रकार सर्वजन पेंशन योजना के तहत 1,05,022 लाभुकों को तीन माह की पेंशन राशि हस्तांतरित की गई है। इनमें मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 79,118, निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के 12,815, आदिम जनजाति पेंशन योजना के 1,215, एचआईवी/एड्स पीड़ित सहायता पेंशन योजना के 74 तथा स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के 11,900 लाभुक शामिल हैं। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ सहित सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। Source link

ताज़ा खबर

Weather Today Rain Live: दिल्ली-NCR से लेकर UP तक मानसून का कहर,...

Last Updated:July 10, 2026, 08:35 IST Weather Today Rain Live: देशभर में मानसून का गदर मचा रहा है. दिल्ली और गाजियाबाद में बारिश से जुड़े हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है. जबकि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग…और पढ़ें IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. (फोटो PTI) Weather Today Rain Live: मानसून का पहले लोग इंतजार कर रहे थे. गर्मी इतनी भीषण थी कि लोग बारिश के लिए मिन्नतें कर रहे थे. लेकिन अब जब मानसून आया तो साथ में भयंकर तबाही भी लाया. दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड तक लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को तहस-नहस कर दिया है. दिल्ली और गाजियाबाद में जलभराव से जुड़े अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सड़कों पर कई घंटे तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही. दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड में बादलों का डेरा बना हुआ है और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे उत्तर भारत के लिए बेहद अहम हैं और लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आए लो प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि यूपी के कई जिलों में रेड अलर्ट लागू है. दूसरी ओर मुंबई और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना जताई गई है, हालांकि पुणे और सतारा में अब भी ऑरेंज अलर्ट जारी है. मौसम विभाग ने नदियों के किनारे रहने वाले लोगों और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. कहां-कहां भारी बारिश का अलर्ट, जानिए ताजा अपडेट दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. यूपी के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट लागू है. वहीं महाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता कुछ कम होगी, लेकिन पुणे और सतारा में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है. उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में भूस्खलन और नदियों के जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है. दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देर रात से गुरुवार दोपहर तक लगातार बारिश होती रही. मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया के अनुसार, ‘बंगाल की खाड़ी से बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली पहुंचा, जिसकी वजह से राजधानी में लगातार बारिश हुई.’ भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव, उखड़े पेड़ और ओवरफ्लो होते नाले देखने को मिले. बारिश के बीच दिल्ली और गाजियाबाद में चार लोगों की मौत ने चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में सात साल के एक बच्चे की जलभराव वाले गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. वहीं गाजियाबाद के सर्वोदय नगर में तीन साल की बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई. इंदिरापुरम में 24 साल के सुरक्षा गार्ड बाबलू कुमार की करंट लगने से जान चली गई, जबकि दिल्ली-सहारनपुर रोड के पास एक नाले से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ. दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी IMD ने शुक्रवार के लिए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी भारी बारिश हो सकती है, हालांकि 11 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. राजधानी के कई बाजारों और निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया. गाजीपुर एनएच-9, सदर बाजार, लक्ष्मी नगर, पटपड़गंज, सीलमपुर और संगम विहार समेत कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला. दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘कई महीनों तक नालों की सफाई, पंपों की तैनाती और 24 घंटे निगरानी के कारण 100 मिमी से अधिक बारिश के बावजूद मिंटो ब्रिज, जखीरा अंडरपास, धौला कुआं, मूलचंद और पुल प्रहलादपुर जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात सामान्य बनाए रखने में मदद मिली.’ यूपी में रेड अलर्ट, कई जिलों में अत्यधिक बारिश का खतरा आईएमडी ने मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, संभल और अमरोहा (ज्योतिबा फुले नगर) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं सीतापुर, हरदोई, बुलंदशहर, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और हापुड़ में ऑरेंज अलर्ट लागू है. लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है. मुंबई में राहत, लेकिन पुणे-सतारा में खतरा बरकरार मुंबई और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार से बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है. हालांकि पुणे और सतारा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रायगढ़, कोल्हापुर, नागपुर, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू है. मौसम विभाग ने कहा है कि हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. उत्तराखंड में बादलों का डेरा, भूस्खलन की आशंका उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने तथा मौसम की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी है. Delhi Weather Rain Live: दिल्ली के कई इलाकों में अब भी जलभराव, ट्रैफिक पर असर दिल्ली मौसम बारिश लाइव: बारिश थमने के बाद भी दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है. सदर बाजार, लक्ष्मी नगर, पटपड़गंज, गाजीपुर, सीलमपुर, संगम विहार और बदरपुर जैसे इलाकों में सड़कें अभी भी प्रभावित हैं. एनएच-9 और कई प्रमुख मार्गों पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं. ट्रैफिक पुलिस लगातार प्रभावित मार्गों पर व्यवस्था संभाल रही है. नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की टीमें पानी निकासी के काम में लगी हुई हैं ताकि यातायात सामान्य किया जा सके. Uttarakhand Rain Live: उत्तराखंड में लगातार बारिश, भूस्खलन का खतरा बढ़ा उत्तराखंड बारिश लाइव: उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बंद होने की आशंका बढ़ गई है. मौसम विभाग ने यात्रियों को पर्वतीय मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह

झारखंड

कहीं आपकी राशि भी तो नहीं?16 जुलाई से बदलेगी इन 4 राशियों...

Last Updated:July 10, 2026, 08:02 IST 16 जुलाई से ग्रहों की चाल में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सूर्य देव के राशि परिवर्तन से वर्षों बाद एक बेहद शुभ और दुर्लभ राजयोग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार इसका चमत्कारी असर मुख्य रूप से चार विशेष राशियों पर दिखेगा. इन जातकों के जीवन में अचानक धन और तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. ख़बरें फटाफट देवघरः सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपना अपना राशि परिवर्तन करते है. ज्योतिषशास्त्र में इसका जिक्र है. 16 जुलाई से ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. ग्रहों के राजा सूर्य अपनी राशि बदलने वाले हैं और इस बदलाव के साथ एक बेहद शुभ योग भी बनने जा रहा है. वैसे तों इस ग्रह परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, किसी के ऊपर सकरात्मक प्रभाव तो किसी के ऊपर नकारात्मक असर. लेकिन चार राशियों के लिए यह समय खास रहने वाला है. इन पर भगवान सूर्य की कृपा बरसेगी. क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य?देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल ने बताया कि बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार 16 जुलाई को सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. संयोग से इसी राशि में पहले से देवगुरु बृहस्पति मौजूद हैं, जिसके कारण सूर्य और गुरु की युति से गुरु-आदित्य राजयोग बनेगा. यह राजयोग बहुत शुभ माना जाता है और लंबे समय बाद ऐसा संयोग बन रहा है. इसका सकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से मिथुन, कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. इन राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. इन चार राशियों की चमकेगी किस्मतमिथुन राशिः अगर राशियों की बात करें तो मिथुन राशि के जातकों के लिए यह राजयोग नई उम्मीद लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है.नौकरी और व्यापार में नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा. कर्क राशिः कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय सबसे अधिक लाभदायक माना जा रहा है.आत्मविश्वास बढ़ेगा, करियर में तरक्की मिलेगी, सम्मान बढ़ेगा और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलने के संकेत हैं. सिंह राशिः इस राशि के जातकों के लिए यह राजयोग सफलता के नए रास्ते खोल सकता है. मेहनत का पूरा फल मिलेगा, मानसिक तनाव कम होगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी शुभ कार्य की शुरुआत भी हो सकती है. धनु राशिः धनु राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलने की संभावना है. अधूरे कार्य पूरे होंगे, व्यापार में लाभ मिलेगा, पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं और स्वास्थ्य में सुधार के साथ मानसिक शांति का अनुभव होगा.कुल मिलाकर 16 जुलाई से बनने वाला गुरु-आदित्य राजयोग इन चार राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव और तरक्की के नए अवसर लेकर आने वाला माना जा रहा है. About the Author Prashun Singh मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

मंडल कारा का निरीक्षण, बंदियों से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं

भास्कर न्यूज | जामताड़ा जेल मैनुअल-2016 के प्रावधानों तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं (झालसा), रांची के निर्देश पर गुरुवार को जामताड़ा मंडल कारा का संयुक्त निरीक्षण किया गया। बोर्ड ऑफ विजिटर्स के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण, उपायुक्त आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जेल परिसर का गहन निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बोर्ड के सदस्यों ने जेल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया और बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं, सुविधाओं तथा दैनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं या नहीं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विशेष रूप से यह जानने का प्रयास किया कि जेल परिसर में कहीं जाति आधारित भेदभाव, सामाजिक विभाजन अथवा किसी अन्य प्रकार की भेदभावपूर्ण प्रथा तो नहीं अपनाई जा रही है। Source link

झारखंड

बंद घर का ताला तोड़ 6 लाख के जेवर और 12 हजार...

गिरिडीह| मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पटेल नगर (जगन्नाथ नगर) में बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 6 लाख रुपये के जेवरात और 12 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मकान मालिक अमित कुमार राय के आवेदन पर मुफ्फसिल थाने में मामला मामला दर्ज कर लिया गया है । थाना प्रभारी ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। अमित कुमार राय ने बताया कि 6 जुलाई को वह अपने पटेल नगर स्थित घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने बिहार के चकाई गए थे। 8 जुलाई की देर शाम जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य गेट बंद था, लेकिन छत की सीढ़ी का लोहे का गेट टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाने पर कमरे में रखा ट्रंक टूटा मिला और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात का डिब्बा बिखरा हुआ था। जांच करने पर चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित के अनुसार चोर घर से एक जोड़ी सोने की कान की बाली, एक जोड़ी बाउटी, सोने की अंगूठी, बजरंगबली लॉकेट, पटवासी, दो नथिया, एक नथुनी, एक मोहर, चांदी के तीन चेन, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया, एक ब्रेसलेट, चार महादेव-पार्वती की मूर्ति सहित 12 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे। Source link

ताज़ा खबर

Telangana New High Court: 100 एकड़ में बनेगा तेलंगाना का नया हाई...

होमताजा खबरदेश 100 एकड़ में बनेगा तेलंगाना का नया हाई कोर्ट, ₹2,500 करोड़ खर्च करेगी सरकार Last Updated:July 10, 2026, 07:15 IST Telangana New High Court: तेलंगाना हाई कोर्ट के लिए बुडवेल में 100 एकड़ भूमि पर 2,500 करोड़ रुपए की लागत से नया आधुनिक परिसर बन रहा है. दिसंबर 2027 तक पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट में डिजिटल कोर्टरूम, आवासीय सुविधाएँ और मल्टी-लेवल पार्किंग जैसी अत्याधुनिक व्यवस्थाएं होंगी. यह नया परिसर पुराने हाई कोर्ट पर बढ़ते प्रशासनिक दबाव को कम करेगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी योगदान देगा. ख़बरें फटाफट तेलंगाना को मिलेगी नई पहचान: 2,500 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक हाई कोर्ट परिसर Telangana: तेलंगाना में न्यायपालिका के बुनियादी ढांचे को आधुनिक और भव्य स्वरूप देने के लिए राज्य सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम तेज कर दिया है. रंगारेड्डी जिले के राजेंद्रनगर स्थित बुडवेल गांव में तेलंगाना हाई कोर्ट का नया और अत्याधुनिक परिसर बनाया जा रहा है. यह परियोजना वर्तमान हाई कोर्ट भवन में जगह की कमी, सीमित पार्किंग और प्रशासनिक दबाव जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान प्रदान करेगी. राज्य सरकार ने इस विशाल प्रोजेक्ट के लिए अरामघर के समीप बुडवेल में लगभग 100 एकड़ जमीन आवंटित की है. यह परिसर न केवल अपनी भव्यता के लिए जाना जाएगा, बल्कि इसे पर्यावरण के अनुकूल भी बनाया जा रहा है. निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए इसे विभिन्न चरणों में बांटा गया है. वर्तमान में जोन-I के तहत मुख्य प्रशासनिक एवं कोर्ट भवन और जोन-II के अंतर्गत न्यायाधीशों व स्टाफ के लिए आवासीय परिसरों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. 2,500 करोड़ रुपए का बढ़ा हुआ बजटशुरुआत में इस मुख्य इंफ्रास्ट्रक्चर की अनुमानित लागत लगभग 500 करोड़ रुपए तय की गई थी. हालांकि, आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों, डिजिटल कोर्टरूम और आलीशान आवासीय सुविधाओं को प्रोजेक्ट में शामिल करने के बाद, नवीनतम विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) के अनुसार इसका कुल बजट 2,500 करोड़ रुपए को पार कर गया है. सरकार की मंशा इस केंद्र को देश के सबसे आधुनिक न्यायिक परिसरों में से एक बनाने की है. दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्यतेलंगाना सरकार ने नए हाई कोर्ट कैंपस को पूरी तरह से क्रियाशील करने के लिए दिसंबर 2027 का समय तय किया है. इस नए परिसर के निर्माण से ऐतिहासिक हाई कोर्ट भवन पर प्रशासनिक भार काफी कम हो जाएगा. नया परिसर अत्याधुनिक डिजिटल कोर्टरूम, वकीलों के लिए विशाल लाउंज, पर्याप्त मल्टी-लेवल पार्किंग और याचिकाकर्ताओं के लिए सभी आधुनिक जनसुविधाओं से लैस होगा. यह परियोजना न केवल न्याय प्रक्रिया को सुगम बनाएगी, बल्कि राजेंद्रनगर और उसके आसपास के क्षेत्रों के शहरी व आर्थिक विकास में भी मील का पत्थर साबित होगी. About the Author vicky Rathore Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

रांची, धनबाद… आज झारखंड में झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में...

रांची: झारखंड में आज पूरी तरह से मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार झारखंड के अधिकांश जिलों में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं, रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है.  इसके सात ही कई जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट भी जारी किया गया है. आज भीषण गर्मी से मिलेगी राहत झारखंड में पिछले कुछ दिनों की उमस के बाद आज कई इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने का अनुमान है. आज अधिकतम तापमान अधिकांश जिलों में 29 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं, बारिश होने वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट महसूस होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. आंधी और बिजली गिरने का भी अलर्ट रांची मौसम विभाग ने आज झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है. खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और जलाशयों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है. साथ ही किसानों और आम लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है. झारखंड में आज इन जिलों में होगी बारिश आज रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह, देवघर, दुमका और पाकुड़ सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है. झारखंड में कल कहां-कहां हुई बारिश 9 जुलाई तक उपलब्ध मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं हुई, हालांकि पूरे दिन बादल छाए रहे। वहीं राज्य के अलग-अलग हिस्सों में स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी की खबरें मिलीं। इससे पहले बोकारो में मानसून काफी सक्रिय रहा और हाल के दिनों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई थी। राज्य में बारिश का वितरण असमान बना हुआ है, जहां कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो रही है तो कुछ स्थानों पर केवल हल्की फुहारें पड़ रही हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि आज झारखंड में मौसम सामान्य से अधिक सुहावना रहने की संभावना है. कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा के आसार हैं, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. हालांकि आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को देखते हुए सतर्क रहना आवश्यक है. लोगों के लिए सलाह मौसम विभाग के अनुसार यदि आप आज यात्रा की योजना बना रहे हैं तो मौसम का ताजा अपडेट जरूर देखें. बारिश के दौरान बिजली चमकने पर खुले स्थानों में न रुकें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और जलभराव वाले इलाकों से बचें. किसानों को खेतों में काम करते समय मौसम की चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है. Source link

Scroll to Top