भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

बड़े भाई की छह दिन पहले हुई थी मौत, सड़क हादसे में...

भास्कर न्यूज | सिमडेगा शहर के खैरन टोली पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। बरपानी निवासी असीम प्रधान की ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सबसे मार्मिक बात यह है कि असीम के बड़े भाई की बीमारी से महज छह दिन पहले ही मौत हुई थी। परिवार अभी उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि छोटे बेटे की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। जानकारी के अनुसार असीम प्रधान रोज की तरह मंगलवार सुबह अपने साथियों के साथ बाइक से टुकुपानी की ओर वाल पुट्टी का काम करने जा रहा था। जैसे ही वह खैरन टोली पेट्रोल पंप के पास पहुंचा,तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि असीम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस सक्रिय हुई। थाना प्रभारी संजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने पीछा करते हुए बांसजोर क्षेत्र में ट्रेलर को पकड़ लिया। चालक को भी हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग पर एनएच जाम : हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी,10 लाख रुपये मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर सिमडेगा–राउरकेला राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के समझाने पर खुला जाम : स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ सुमंत तिर्की,एसडीपीओ धर्मदेव पासवान,सदर सीओ इम्तियाज अहमद,नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा,सदर थाना प्रभारी संजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता की तथा तत्काल राहत के रूप में पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये नकद उपलब्ध कराया। नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा अनुबंध पर बहाल करने तथा अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। मजदूर नेता के खिलाफ भी फूटा लोगों का गुस्सा : घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने खुद को मजदूरों का हितैषी बताने वाले मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह के प्रति भी नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि जब मजदूरों पर संकट आता है तो उनके साथ खड़े होने का दावा करने वाले नेता कहीं दिखाई नहीं देते। कई लोगों ने कहा कि ऐसे कठिन समय में राजेश सिंह का मौके पर नहीं पहुंचना मजदूरों की भावनाओं के साथ विश्वासघात है। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। वहीं,पूरे बरपानी गांव में शोक का माहौल है। असीम की मौत ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन संचालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छह दिन में दो बेटों को खोने के गम में डूबे पिता ग्रामीणों ने बताया कि असीम के बड़े भाई का बीमारी के कारण छह दिन पहले ही निधन हुआ था। परिवार अभी उस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि अब छोटे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। लगातार दो जवान बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर किसी की आंखें नम हैं। Source link

ताज़ा खबर

Dhanu Rashifal: आज गलतफहमियां दूर होंगी, रोमांस बढ़ेगा! जल्दबाजी में कोई बड़ा...

Last Updated:July 09, 2026, 00:02 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 09 july 2026: आज के दिन प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. उन्होंने बताया कि आज के दिन लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा और जो लोग अपने मन की बात साथी से कहना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है.  जमुई: आज 09 जुलाई 2026 के दिन चंद्रमा मेष राशि में अपनी यात्रा जारी रखेंगे, जबकि सूर्य मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. आज के दिन बुध मिथुन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे, जिस कारण धनु राशि के जातकों की बुद्धिमता आज बढ़ सकती है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन आपको बातचीत, कागजी कार्यों और आर्थिक निर्णयों में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. हालांकि जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है. इसलिए आज के दिन आपके लिए बेहतर यही होगा कि कि आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें. पैसों को लेकर मिल सकते हैं नए अवसरज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों को परिचित लोगों के माध्यम से आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. उन्होंने बताया कि यदि आपने पहले कहीं निवेश किया है तो उससे जुड़ी सकारात्मक खबर मिल सकती है. उन्होंने कहा कि आज आपको कोई भी नया बिना जांच-पड़ताल के किसी आर्थिक फैसला नहीं लेना चाहिए. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन यात्रा, पढ़ाई या किसी जरूरी काम पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा. करियर में मिल सकता है खास व्यक्ति का सहयोगज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज कार्यक्षेत्र में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी सलाह भविष्य में आपके करियर के लिए उपयोगी साबित होगी. उन्होंने बताया कि अगर आप किसी तरह की उच्च शिक्षा या नौकरी का प्रयास कर रहे हैं तो आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन बुध के वक्री होने से आपको किसी भी तरह के कागजी का में सतर्कता बरतनी चाहिए. प्रेम जीवन में बढ़ेगी नजदीकियांज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशिवाले आज के दिन प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. उन्होंने बताया कि आज के दिन लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा और जो लोग अपने मन की बात साथी से कहना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है. परिवार में बच्चों और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, जिससे घर का माहौल सुखद रहेगा. किसी करीबी व्यक्ति की सलाह से निजी जीवन की कोई उलझन भी सुलझ सकती है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें. आज भगवान महादेव की पूजा करें और गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं. इससे शुभ फल मिल सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 6 रहेगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

मानसून में रजाई-गद्दों को इस ट्रिक से बचाएं खराब होने से, विशेषज्ञ...

Last Updated:July 08, 2026, 07:29 IST Monsoon Bedding Care Tips: मानसून में रजाई, गद्दे और कंबलों की देखभाल करना बेहद ही जरूरी है. इसे नमी से बचाने के लिए धूप या हवादार जगह पर रखें. रुई की सफाई और पिटाई से वे लंबे समय तक आरामदायक रहेगा. आइये जानते हैं इसे कैसे संभालकर रखना चाहिए. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर: मानसून का मौसम शुरू होते ही जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलती है. वहीं, घर में रखे रजाई, गद्दे और कंबलों की देखभाल की चुनौती भी बढ़ जाती है. बारिश के दौरान वातावरण में नमी काफी बढ़ जाती है, जिसका असर घर में रखे रुई वाले सामान पर भी पड़ता है. यदि समय रहते इनकी उचित देखभाल नहीं की जाए तो रुई खराब होने लगती है, बदबू आने लगती है और कई बार इनमें कीड़े भी लग जाते हैं. ऐसे में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि मानसून के दौरान इन सामानों की विशेष देखरेख की जानी चाहिए. इस ट्रिक से रखें रजाई-गद्दे ऐसे में घरों में उपयोग होने वाले पारंपरिक रुई के गद्दे और रजाइयां लंबे समय तक आरामदायक बनी रहे. इसके लिए बारिश शुरू होते ही उन्हें एक बार बाहर निकालकर जांच लेना चाहिए. यदि रजाई या गद्दे को काफी समय से साफ नहीं कराया गया है तो उसकी रुई निकलवाकर अच्छी तरह धुलाई और पिटाई करवाना फायदेमंद रहता है. इससे रुई में जमी धूल, नमी और गंदगी बाहर निकल जाती है तथा उसकी फुलावट भी वापस आ जाती है. दुकान संचालक सुल्तान बताते हैं कि कपास की रुई से बने गद्दे और रजाइयां स्वास्थ्य के लिए काफी बेहतर होते हैं. कपास की रुई शरीर को प्राकृतिक आराम देती है और लंबे समय तक उपयोग करने पर भी अपेक्षाकृत सुरक्षित रहती है. अच्छी गुणवत्ता वाली कपास की रुई से तैयार गद्दे शरीर के वजन को संतुलित रूप से सहारा देते हैं, जिससे रीढ़ की हड्डी पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता है. यही कारण है कि आज भी बड़ी संख्या में लोग कपास के गद्दों को प्राथमिकता देते हैं. रजाई-गद्दों को वेंटिलेशन है जरूरी वहीं, बारिश के मौसम में गद्दे और रजाई को पूरी तरह बंद करके रखने के बजाय समय-समय पर धूप या खुली हवा में रखना चाहिए. यदि तेज धूप उपलब्ध नहीं है तो उन्हें ऐसे स्थान पर रखें. जहां पर्याप्त वेंटिलेशन हो. इससे उनमें जमा नमी कम होती है और फफूंदी या कीड़ों के पनपने की संभावना घट जाती है. साथ ही इन्हें प्लास्टिक में पूरी तरह पैक करके रखने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे नमी अंदर ही फंस सकती है. कई लोग वर्षों तक एक ही गद्दे या रजाई का उपयोग करते रहते हैं, लेकिन समय के साथ रुई दब जाती है और उसका आराम कम हो जाता है. ऐसे में जरूरत के अनुसार रुई बढ़वाना या कम करवाना भी एक अच्छा विकल्प है. इससे गद्दे की गुणवत्ता और आराम दोनों बेहतर हो जाते हैं. स्थानीय कारीगर रुई की पिटाई और पुनः भराई कर गद्दों को लगभग नया जैसा बना देते हैं. मानसून के दौरान थोड़ी सी सावधानी आपके गद्दे, रजाई और कंबल की उम्र कई वर्षों तक बढ़ा सकती है. इसलिए बारिश के मौसम में एक बार इनकी सफाई, पिटाई और उचित रखरखाव जरूर कराएं. इससे न केवल आपका सामान सुरक्षित रहेगा, बल्कि आपको बेहतर आराम और स्वस्थ नींद का अनुभव भी मिलेगा. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

लोहरदगा का ललित नारायण मिश्र स्टेडियम गुमनाम होने का कगार पर, डीसी...

भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा जैसे छोटे से जिले से स्पोर्ट्स के क्षेत्र में कई खिलाड़ियों को नाम देने वाला ललित नारायण मिश्र स्टेडियम आज गुमनाम होने का कगार पर है। इस जर्जर स्टेडियम की सुध लेने वाला कोई नहीं है। लगभग छह माह पूर्व दैनिक भास्कर द्वारा स्टेडियम की जर्जरता को प्रमुखता के साथ सामने लाने के बाद तत्कालीन डीडीसी दिलीप सिंह शेखावत ने संज्ञान लिया था। जिसपर नगर परिषद को मैदान दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया गया था। इसके बावजूद स्थिति फिर जस की तस बनी है। स्थिति अब यहां आ पहुंची है कि कब स्टेडियम का जर्जर पवेलियन धराशायी हो जाए कोई नहीं जानता। 1982 में इस स्टेडियम का निर्माण तत्कालीन रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा के नाम पर किया गया था। यह स्टेडियम लोहरदगा शहर के बीचो बीच बरवा टोली चौक से कुछ दूरी पर स्थित हैं। यहां प्रति वर्ष जिला और राज्य स्तरीय कई प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाते है। परंतु स्टेडियम के बदहाली पर सिर्फ आश्वासन ही पूरा हो सका है। खिलाड़ियों की नजर से देखे तो स्टेडियम की बदहाली लोकसभा, विधानसभा चुनाव का एक बड़ा मुद्दा भी है। कभी पूरे देश से खिलाड़ी यहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने आते थे। यहां कैप्टन कूल के नाम से जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी भी कभी खेल चुके हैं। स्टेडियम के मुख्य द्वार में सड़कों का पानी अंदर घुसने से जर्जर हुआ मैदान का द्वार। मैदान की स्थिति जर्जर होने के कारण दिल्ली रूटिंग के तहत मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचने वाले बुजुर्ग और क्रीडा के लिए पहुंचने वाले युवाओं और बच्चों की संख्या भी घटती चली जा रही है। इससे असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों का यह अड्डा भी बनने लगा है यही कारण है कि स्टेडियम के भीतर जत्र तत्र शराब की बोतले और जुआ जैसी चीज देखने को मिलती है। स्टेडियम के जीर्णोधार के लिए लगभग ढाई करोड रुपए आने की बात हुई थी। परंतु वह भी ठंडे बस्ते में चला गया है। वर्षों से लोग इसके जीर्णोद्धार की राह देख रहे है। बरसात के दिनों में शहर का गंदा पानी स्टेडियम में नालियों से होकर मैदान में भरा रहता है। लगातार सड़कों और नालियों का पानी स्टेडियम में घुसने से स्टेडियम के मुख्य द्वार पर जर्जर पथ बन गया है। स्टेडियम खेत का रूप ले लिया है। गेट, दरवाजे, खिड़की सभी टूट गये। अब लोग बस स्टेडियम के इतिहास को बचाए रखने के लिए जल्द से जल्द इसके जीर्णोधार की मांग कर रहे हैं। Source link

झारखंड

बाइक की टक्कर से गोटाशीला पहाड़ पूजा देखकर घर लौट रहे स्कूटी...

Hindi News Local Jharkhand Jamshedpur A Couple And A Young Woman Riding A Scooter Were Injured When They Were Returning Home After Watching The Gotashila Pahar Puja After Being Hit By A Bike. धालभूमगढ़20 घंटे पहले कॉपी लिंक भास्कर न्यूज| धालभूमगढ़ मंगलवार को धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के देवशोल के पास एक स्कूटी को विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के फलस्वरूप गोटाशिला पहाड़ पूजा देखकर घर लौट रहे स्कूटी सवार पति-पत्नी तथा एक युवती घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवक भी सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सामाजिक संस्था ‘सेवा ही धर्म’ ग्रुप के सदस्य नौशाद अहमद, अख्तर अली आदि बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मानवता का परिचय देते हुए उन्होंने अपनी निजी एंबुलेंस से तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ इलाज के लिए पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायलों को एमजीएम रेफर कर दिया। दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान बहरागोड़ा प्रखंड के कादोकाठा गांव निवासी लक्ष्मण सोरेन (40 वर्ष), छिता सोरेन (35 वर्ष) तथा मुसाबनी प्रखंड निवासी पूजा मुर्मू (27 वर्ष) के रूप में हुई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

ताज़ा खबर

वृश्चिक राशिफल, 9 जुलाई: धैर्य से मिलेगी सफलता, धन लाभ और सुख-समृद्धि...

Last Updated:July 09, 2026, 00:14 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 09 july 2026: वृश्चिक राशि के लिए 9 जुलाई 2026 का दिन धैर्य की परीक्षा लेगा. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, आज महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. धन लाभ के अवसर हैं, पर निवेश में सावधानी बरतें. जानें आज का राशिफल. सीतामढ़ी.  आज 9 जुलाई 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धैर्य और निर्णय क्षमता की परीक्षा लेने वाला रहेगा. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनने में थोड़ा समय ले सकती हैं, परंतु स्मरण रखिए कि धैर्य ही प्रत्येक सफलता का प्रथम साधन है. आज आपको अपने स्वभाव में संयम बनाए रखने की अत्यधिक आवश्यकता होगी, जिससे आप आने वाली चुनौतियों को आसानी से पार कर सकेंगे.कार्यक्षेत्र की बात करें तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व या बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. जानें राशिफल. कैसा रहेगा नौकरीपेशा और व्यापारनौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े जातकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी कार्य में जल्दबाज़ी न करें, बल्कि एक सटीक और ठोस योजना बनाकर ही आगे बढ़ें. वहीं धन संबंधी मामलों में आज आपको अचानक लाभ का कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. हालांकि, वित्तीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, बिना पूरी जानकारी या जांच-पड़ताल के किसी भी तरह के निवेश से पूरी तरह दूर रहना ही आपके लिए हितकर रहेगा. आज करें ये उपाय, होगा लाभवृश्चिक राशिवालों आज पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद अनुकूल और आनंदमय रहने वाला है. आज आपके मधुर वचन और सौम्य व्यवहार घर के वातावरण को सुखद और सकारात्मक बनाएंगे. परिवार के बुजुर्गों और बड़ों का सम्मान करें, क्योंकि उनका आशीर्वाद आज आपके लिए सौभाग्य का द्वार खोलने का काम करेगा. आज के दिन आपका शुभ भाग्यांक 9 रहेगा और शुभ वर्ण केसरिया है. मानसिक शांति, कार्यसिद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति के लिए आज प्रातःकाल भगवान शिव को कच्चे दूध में गंगाजल की कुछ बूंदें मिलाकर अभिषेक अवश्य करें. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

झारखंड

जसीडीह होकर चलने वाली 3 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, जुलाई और अगस्त में...

Last Updated:July 08, 2026, 07:35 IST आसनसोल मंडल के मथुरापुर स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत का काम होना है. इसके लिए जुलाई और अगस्त में कई दिनों तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इस कारण जसीडीह होकर चलने वाली तीन मेमू पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी. रेलवे ने यात्रियों से इसके अनुसार यात्रा प्लान करने की अपील की है. ख़बरें फटाफट भारतीय रेल की फाइल फोटो देवघर: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है. मंडल के झाझा-सीतारामपुर खंड में ट्रैक के रखरखाव का काम शुरू होने जा रहा है. यह कार्य मथुरापुर स्टेशन सीमा की डाउन लाइन पर परमानेंट क्वालिटी रिपेयर स्कीम (PQRS) के तहत किया जाएगा. ट्रैक अनुरक्षण कार्य को सुरक्षित तरीके से संपन्न करने के लिए रेलवे ने भारी ट्रैफिक ब्लॉक लेने का फैसला किया है. रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, यह ब्लॉक जुलाई और अगस्त महीने की विभिन्न तिथियों में लागू रहेगा. इसके तहत कुल 11 दिनों तक रेल परिचालन प्रभावित होगा. ब्लॉक की अवधि दोपहर 14:00 बजे से शाम 17:30 बजे तक यानी कुल 3.5 घंटे की होगी. यह ब्लॉक आवश्यक ट्रैक रखरखाव कार्यों को पूरा करने, रेलवे संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने तथा भविष्य में रेल परिचालन को अधिक सुचारु बनाने के उद्देश्य से लिया जा रहा है. इन तारीखों पर लिया जाएगा ट्रैफिक ब्लॉक रेलवे ने ब्लॉक के लिए जुलाई और अगस्त 2026 की तिथियां तय कर दी हैं. यह ब्लॉक निम्नलिखित दिनों में प्रभावी रहेगा: जुलाई 2026 की तिथियां: 9 जुलाई, 13 जुलाई, 16 जुलाई, 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई और 30 जुलाई. अगस्त 2026 की तिथियां: 3 अगस्त, 6 अगस्त, 10 अगस्त और 13 अगस्त. तीन मेमू ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह निरस्त इस 3.5 घंटे की ब्लॉक अवधि के दौरान इस रूट पर चलने वाली कई लोकल ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने उपर्युक्त सभी 11 तिथियों के लिए निम्नलिखित मेमू (MEMU) ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त (कैंसिल) करने की घोषणा की है: ट्रेन संख्या 63546: जसीडीह–अंडाल मेमू ट्रेन संख्या 63509: बर्द्धमान–झाझा मेमू ट्रेन संख्या 63510: झाझा–बर्द्धमान मेमू रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस रूट पर निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना इसी शेड्यूल के अनुरूप बनाएं. ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है. About the Author Prashun Singh मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

नदियों का बढ़ा जलस्तर

सिमडेगा| सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश के बाद नदियों में पानी दिखना शुरू हुआ है। हालांकि जुलाई माह का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी बारिश काफी कम हुई है और नदियां अभी भी प्यासी हैं। जिले में गरजा शंख, बुदाधार नदी, पालामाडा नदी, बोलबा शंख और उड़ीसा सीमा पर शंख नदी में काफी कम पानी है। बहाव भी धीमा है। शंख नदी में लगभग दो फुट पानी है और कहीं कहीं नदी के मध्य में अब भी बालू नजर आ रहा है। मंगलवार की दोपहर शंख नदी के बीच में जाल फेंककर ग्रामीण मछली पकड़ते दिखे। Source link

झारखंड

बूथ सशक्तीकरण व संगठन विस्तार पर चर्चा

सिमडेगा | पाकरटांड़ मंडल क्षेत्र के आसनबेड़ा स्थित टकबा में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने की। कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में राष्ट्रसेवा, राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के विचारों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जीवन समर्पित किया। उनके राष्ट्रवादी विचार और त्याग को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बताया गया। जयंती कार्यक्रम के बाद मंडल समिति की मासिक बैठक हुई। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा की गई। नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर भी बात हुई। कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक दायित्वों का पालन करने को कहा गया। मुख्य अतिथि बिहारी सिंह ने कहा कि पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सेवा, संगठन और समर्पण के साथ समाज में सक्रिय रहने पर जोर दिया। उन्होंने मुखर्जी के सार्वजनिक जीवन, शिक्षा क्षेत्र में योगदान और जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। सीताराम प्रसाद ने कहा कि मजबूत संगठन पार्टी की प्रमुख शक्ति है। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सागर सिंह और मंडल कोषाध्यक्ष दिनेश साहू सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। Source link

ताज़ा खबर

West Asia Crisis: ईरान-इराक का एयरस्पेस बंद, भारतीय एयरलाइंस की बढ़ी टेंशन,...

होमताजा खबरदेश ईरान-इराक का एयरस्पेस बंद, एयरलाइंस की बढ़ी टेंशन, अब यूरोप जाना होगा महंगा Last Updated:July 08, 2026, 23:50 IST वेस्‍ट एशिया में बढ़ते तनाव का असर एक बार फिर भारतीय एयरलाइंस और पैसेंजर्स पर भी पड़ने लगा है. ईरान और इराक का एयरस्पेस बंद होने के बाद भारत से यूरोप, यूके और नॉर्थ अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स को एक बार फिर लंबा रूट अपनाना पड़ रहा है. जानिए, एयरस्पेस के बंद होने से भारतीय एविएशन सेक्टर और पैसेंजर्स पर कितना असर पड़ सकता है. वेस्‍ट एशिया का एयर स्‍पेस बंद होने के साथ एयरलाइंस के माथे पर फिर पसीना आना शुरू हो गया है. West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का सीधा असर भारत की एयरलाइंस और पैसेंजर्स पर एक बार फिर दिखना शुरू हो गया है. ईरान और इराक के ऊपर से गुजरने वाला एयरस्पेस फिलहाल सेफ नहीं माना जा रहा है. इसी वजह से इंटरनेशनल सेफ्टी एजेंसियों ने एयरलाइंस को इन दोनों देशों के ऊपर से उड़ान नहीं भरने की सलाह दी है. इसका सबसे ज्यादा असर भारत से यूरोप, यूके और नॉर्थ अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स पर पड़ सकता है. पहले भारत से निकलने वाली ज्यादातर लॉन्ग-हॉल फ्लाइट्स ईरान और इराक के ऊपर से होकर यूरोप पहुंचती थीं. यूरोप और अमेरिका जाने के लिए यह सबसे छोटा और सबसे आसान रूट माना जाता था. अब एयरलाइंस को लंबा चक्कर लगाकर अपनी फ्लाइट ऑपरेट करनी पड़ेंगी. इससे सफर भी लंबा हो गया है और खर्च भी तेजी से बढ़ेगा. अब एयरलाइंस के पास दो बड़े ऑप्शन हैं. पहला नॉर्दर्न रूट है. इस रूट का ऑपशन लेने वाली फ्लाइट्स को कॉकस और सेंट्रल एशिया की तरफ से होकर जाना पड़ेगा. वहीं दूसरा सदर्न रूट है. यह रूट मिस्र, सऊदी अरब, ओमान और अरब सागर के ऊपर से होकर गुजरता हे. इन दोनों रूटों पर दुनिया भर की एयरलाइंस पहुंच गई हैं. ऐसे में एयर ट्रैफिक काफी बढ़ गया है और कई एयर कंजेशन जैसी स्थिति बनने लगी है. इसका सीधा असर फ्लाइट टाइम पर पड़ रहा है. दिल्ली और मुंबई से लंदन, पेरिस, फ्रैंकफर्ट सहित दूसरे यूरोपीय शहरों के लिए उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स अब पहले के मुकाबले करीब डेढ़ से दो घंटे ज्यादा समय हवा में रहना होगा. हवा में डेढ़ से दो घंटा ज्‍यादा रहने का सीधा मतलब है कि प्‍लेन में फ्यूल की खपत ज्‍यादा होगी और ऑपरेटिंग कॉस्ट भी बढ़ेगी. इसका असर फ्लाइट शेड्यूलिंग पर भी पड़ सकता है. फ्यूल के बढ़ते खर्च ने बढ़ाई एयरलाइंस की चिंताएयरलाइंस के लिए सबसे बड़ी चिंता फ्यूल का बढ़ता खर्च है. एविएशन इंडस्ट्री में जेट फ्यूल कुल ऑपरेटिंग कॉस्ट का सबसे बड़ा हिस्सा होता है. जब फ्लाइट को सैकड़ों किलोमीटर लंबा रूट लेना पड़ता है, तो हजारों गैलन एडिशनल फ्यूल जलता है. इसका सीधा असर एयरलाइंस के बजट पर पड़ रहा है. इसके साथ ही वॉर-रिस्क इंश्योरेंस प्रीमियम भी काफी बढ़ गया है. यानी जिन इलाकों के आसपास तनाव है, वहां से गुजरने वाली फ्लाइट्स का इंश्योरेंस पहले से कहीं ज्यादा महंगा हो गया है. पैसेंजर्स की जेब पर भी लगेगी सीधी सेंधएयरलाइंस के बढ़ते खर्चों का असर अब पैसेंजर्स की जेब पर भी दिखने लगा है. भारत से यूरोप जाने वाले कई रूटों पर टिकट के दाम 5 से 30 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं. वेस्‍ट एशिया के कुछ डेस्टिनेशन के लिए किराए में इससे भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. कई एयरलाइंस ने अपनी कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स की फ्रीक्वेंसी भी कम कर सकती है, ताकि बढ़ती कॉस्‍ट को कंट्रोल किया जा सके. इतना ही नहीं, पैसेंजर्स को सिर्फ महंगे टिकट ही नहीं, बल्कि लंबे लेओवर, लेट डिपार्चर, देरी से पहुंचने वाली फ्लाइट्स और मिस्ड कनेक्शन जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. About the Author Anoop Kumar MishraAssistant Editor Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

Scroll to Top