भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

तेज बुखार के बाद निकल रहे हैं छाले? हो सकता है चिकनपॉक्स,...

बहराइच: ​चिकनपॉक्स बीमारी से किसी भी उम्र का व्यक्ति ग्रस्त हो सकता है, लेकिन बच्चों में यह आमतौर पर ज़्यादा देखा जाता है. कई बार लोग शुरुआत में ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण उन्हें और खासकर छोटे बच्चों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है. हालांकि, इसका इलाज पूरी तरह संभव है. जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल में जाकर शुरुआत में ही मात्र तीन दिन के कोर्स से इस संक्रामक रोग को बढ़ने से रोका जा सकता है. आइए जानते हैं कि इस बीमारी से कैसे सुरक्षा करें, किन बातों का ध्यान रखें और यह हो जाए तो क्या इलाज अपनाएं.​ साफ-सफाई की कमी और बदलता मौसम मुख्य कारण बहराइच मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद शुक्ला ने बातचीत में चिकनपॉक्स को लेकर बताया, चिकनपॉक्स का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निश्चित तौर पर संभव है, बस इसमें लोगों को जागरूक होने की जरूरत है. अक्सर लोग तब अस्पताल पहुंचते हैं जब काफी देर हो चुकी होती है. जब चिकनपॉक्स पूरे शरीर पर हावी हो जाता है और लोग बाकी सारे जतन करके हार जाते हैं, तब वे मेडिकल कॉलेज आते हैं. ऐसी स्थिति में मरीज को ठीक करने में हमें काफी समय लग जाता है. जबकि, अगर शरीर पर चिकनपॉक्स का एक भी छाला निकलने पर लोग तुरंत हमसे संपर्क करें, तो हम मात्र तीन दिन के कोर्स में इसे पूरी तरह कंट्रोल कर लेते हैं. और आगे कोई दिक्कत नहीं होती. ​ऐसे करें चिकनपॉक्स की पहचान​ डॉक्टर के मुताबिक, चिकनपॉक्स होने पर शरीर में जो छाले निकलते हैं,उनमें पानी जैसा लिक्विड भरा होता है. अगर ऐसा लक्षण दिखाई दे तो यह चिकनपॉक्स हो सकता है. कई बार या बच्चों में तेज बुखार के बाद भी हो जाता है. ग्रामीण इलाकों में लोग इसे लेकर तरह-तरह के अंधविश्वास या भ्रमित उपाय अपनाने लगते हैं, जिससे बचना चाहिए.​ यह तेजी से फैलने वाला एक संक्रामक रोग है, जो एक व्यक्ति से दूसरे में और फिर धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल जाता है. शुरुआती दौर में इलाज मिलने पर यह पूरी तरह कंट्रोल हो जाता है, लेकिन जब यह पूरे शरीर में फैल जाता है तो ठीक होने में समय लगता है. इसके अलावा, देर से इलाज होने पर ठीक होने के बाद भी शरीर पर दाग-धब्बे रह जाते हैं, जो बहुत मुश्किल से जाते हैं और कई बार तो हमेशा के लिए रह जाते हैं.​ इन बातों का रखें ध्यान चिकन पॉक्स हो जाने के बाद मरीज का कपड़ा, तौलिया और बर्तन बिल्कुल अलग कर देना चाइए. उन्हें गर्म पानी और सैनिटाइजर से साफ कर सकते है. बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा न दें. दानों या छालों पर खुद से कोई घरेलू लेप लगाने से बचें.​ बच्चों को समय पर चिकनपॉक्स का टीका अवश्य लगवाएं और अगर हो जाये तो तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें. डॉक्टरों का कहना है कि यदि घर में किसी को भी इसके लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल से संपर्क करें.​ इसके अलावा मरीज के खान-पान में हल्का और सुपाच्य आसानी से पचने वाला भोजन दें और शरीर में पानी की कमी न होने दें. इन बातों का ध्यान रखें काफी हद तक चिकन पॉक्स से बचा जा सकता है. Source link

झारखंड

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम? रांची, देवघर… 15 जिलों में बारिश,...

रांची: झारखंड में बुधवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज झारखंड के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका है. वहीं, कुछ जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है. आज रांची, खूंटी, रामगढ़ समेत 15 जिलों में जमकर बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा गोड्डा, दुमका और साहिबगंज में सबसे ज्यादा गर्मी रहने वाला है. इन जिलों का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. झारखंड के इन जिलों में आज होगी बारिश  आज रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा और पाकुड़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, पलामू, गढ़वा और चतरा में भी कुछ स्थानों पर बारिश के साथ बादल छाए रह सकते हैं.  कुछ जिलों में भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है. झारखंड में बारिश का अलर्ट इन जिलों में आंधी, वज्रपात और बिजली गिरने का खतरा रांची मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार, पलामू, गढ़वा, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई है. इन जिलों में तेज हवा चलने की भी संभावना है. साथ ही किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. झारखंड में यहां का मौसम रहेगा सुहावना झारखंड में लगातार बादल और बारिश के कारण रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और सुहावना रहने की संभावना है. यहां दिन के तापमान में कमी रहने से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि पूरे राज्य में नमी अधिक रहेगी, जिससे उमस महसूस हो सकती है. जानें झारखंड में कल कहां-कहां हुई बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. रांची मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक वर्षा रामगढ़ डीवीसी क्षेत्र में 96.3 मिमी रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा रांची, हजारीबाग, बोकारो, दुमका और आसपास के क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. झारखंड में आज यहां पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी बारिश के बावजूद राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में गर्मी का असर अपेक्षाकृत अधिक रह सकता है. वहीं, पाकुड़ में अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गोड्डा, दुमका और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके अलावा पलामू, गढ़वा और चतरा में तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जानें आज झारखंड का न्यूनतम और अधिकतम तापमान आज राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान लगभग 24°C और अधिकतम 28°C रहने का अनुमान है. जमशेदपुर में 27°C से 33°C, धनबाद में 26°C से 32°C, बोकारो में 25°C से 33°C, देवघर में 26°C से 32°C, दुमका में 27°C से 33°C, पलामू और गढ़वा में 26°C से 32°C, जबकि पाकुड़ में 28°C से 34°C तक तापमान रहने की संभावना है. झारखंड के लोगों के लिए आज की सलाह रांची मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों. किसान खेतों में काम करते समय मौसम की स्थिति पर नजर रखें. बारिश और बादलों के कारण आज झारखंड के अधिकांश जिलों में मौसम अपेक्षाकृत राहतभरा रहेगा, लेकिन वज्रपात और तेज हवाओं को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है. Source link

झारखंड

मिलेट मिशन के तहत जागरूकता शुरू, किसानों को मिलेगी प्रति एकड़ तीन...

भास्कर न्यूज |दुमका झारखंड राज्य मिलेट मिशन के तहत सोमवार को दुमका प्रखंड की बेहराबाक पंचायत भवन में विशेष मिलेट जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान किसानों को मिलेट की खेती अपनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और अनियमित वर्षा के इस दौर में मिलेट की खेती किसानों के लिए बेहतर और टिकाऊ विकल्प है। यह कम पानी में भी अच्छी उपज देती है, जिससे उत्पादन लागत घटती है और किसानों को ज्यादा आर्थिक लाभ मिलता है। पदाधिकारियों ने किसानों से मिलेट की खेती अपनाकर आय बढ़ाने और पोषण सुरक्षा मजबूत करने की अपील की। मिशन के तहत किसानों को मिलेट की खेती के लिए प्रति एकड़ तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसका लाभ अधिकतम पांच एकड़ और न्यूनतम दस डिसमिल भूमि पर खेती करने वाले किसानों को मिलेगा। कार्यक्रम में योजना में निबंधन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और पात्रता की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा कृषि विभाग की उद्यानिकी, भूमि संरक्षण, पौधा संरक्षण, कृषि यंत्रीकरण जैसी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी भी साझा की गई। पदाधिकारियों ने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने, वैज्ञानिक खेती अपनाने और मिलेट उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। इस दौरान किसानों ने मिलेट की खेती और योजना से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका पदाधिकारियों ने जवाब दिया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, संयुक्त कृषि निदेशक संथाल परगना के प्रतिनिधि, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला कृषि अभियंता, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आदि मौजूद थे। Source link

झारखंड

विवाहिता से अवैध संबंध अपराध नहीं: हाईकोर्ट:जैप के कांस्टेबल की बर्खास्तगी का...

झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) के कांस्टेबल भरत पाठक की बर्खास्तगी के आदेश को निरस्त कर दिया है। जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ‘जोसेफ शाइन बनाम भारत संघ’ फैसले के बाद व्यभिचार अब आपराधिक अपराध नहीं रहा। साथ ही अदालत ने माना कि विभाग ने कांस्टेबल को ऐसे आधार पर बर्खास्त किया, जो विभागीय चार्जशीट का हिस्सा ही नहीं था। यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन है। भरत पाठक 2007 में झारखंड सशस्त्र बल में कांस्टेबल के रूप में नियुक्त हुए थे। उनके खिलाफ एक महिला ने शिकायत की थी कि दोनों शादीशुदा होने और बच्चे होने के बावजूद उन्होंने उससे शादी की तथा अक्टूबर 2019 से अप्रैल 2023 के बीच शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। शुरुआती जांच के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू हुई। प्राथमिकी भी दर्ज हुई, फिर उन्हें निलंबित कर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। याचिकाकर्ता के तर्क से मिली राहत: सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने दलील दी कि बर्खास्तगी का आदेश ऐसे आरोप पर आधारित है, जो कभी विभागीय चार्जशीट में था ही नहीं। शिकायतकर्ता ने कोर्ट में बयान के अलावा संबंध के सबूत नहीं दिए अदालत ने पाया कि शिकायतकर्ता के बयानों के अलावा कोई स्वतंत्र या दस्तावेजी साक्ष्य पेश नहीं किया गया। न कथित शादी का कोई प्रमाण था, न होटल की सीसीटीवी फुटेज और न ही किराये के मकान में साथ रहने का कोई सबूत दिया गया। अदालत ने कहा कि पुलिस विभाग के अनुशासनात्मक और अपीलीय अधिकारियों ने बिना ठोस साक्ष्य के कांस्टेबल को सेवा से हटाने जैसी गंभीर सजा दे दी, जो अधिकारों का दुरुपयोग है। इसी आधार पर अदालत ने बर्खास्तगी और उससे जुड़े सभी विभागीय आदेश निरस्त कर दिए। Source link

ताज़ा खबर

Bike Tips: बैटरी फेल होते ही बंद हो गई बाइक की लाइट-हॉर्न?...

Last Updated:July 08, 2026, 05:20 IST Bike Repair Jugaad: छपरा के मशहूर बाइक मिस्त्री श्रवण कुमार ₹40 में बाइक की लाइट-हॉर्न ठीक करते हैं. उन्होंने बताया कि बैटरी फेल होने पर कंडेनसर लगाकर 3-6 महीने तक काम चलता है. इसे कोई भी सही कर सकता है. आइये जानते हैं उनकी ट्रिक के बारे में. ख़बरें फटाफट छपरा: अगर आप अपनी बाइक से कहीं निकले हैं और घर लौटने में देर हो जाए अंधेरा छाने लगे और इसी बीच गाड़ी की लाइट हॉर्न अचानक खराब हो जाए तो क्या कर सकते हैं. इस स्थिति में आप जुगाड़ से कम लागत में गाड़ी का लाइट और हार्न ठीक कर सकते हैं. छपरा के युवा जुगाड़ लगाने में काफी माहिर हैं. जहां रहते हैं वहीं पर अपना जुगाड़ लगाकर काम को अच्छे तरीके से कर लेते हैं. जुगाड़ से कम बजट भी आता है और काम भी आसानी से हो जाता है. ऐसा ही एक तस्वीर सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड के टेक्निवास बाजार से आई है. जहां श्रवण कुमार नाम के एक बाइक मिस्त्री हैं, जिन्होंने गाड़ी के बैटरी फेल कर जाने के बाद जब लाइट गाड़ी का नहीं जलता है, और हॉर्न काम नहीं करता है तो मात्र ₹40 के खर्च में गाड़ी का लाइट हॉर्न ठीक कर देते हैं. जानें कैसे ₹40 में हो जाता है लाइट और हॉर्न ठीक छपरा ही नहीं, किसी जगह आसानी से इलेक्ट्रॉनिक दुकान से कंडेनसर मिल जाता है. जिस कंडेनसर को खरीद कर दोनों छोर पर तार जोड़ देना है. बैटरी जिस तार में कनेक्शन है. उसी में कंडेनसर को भी जोड़ दिया जाता है. इतना करने में 1 मिनट से भी कम समय लगता है. और पूरी तरह से नया बैटरी की तरह लाइट आपकी गाड़ी से आने लगता है, और हॉर्न भी काफी तगड़ा काम करने लगता है. इस तरह के जुगाड़ लगभग ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे आसानी से लगा लेते हैं. जानें यह जुगाड़ कितने दिन तक करता है काम अपनी गाड़ी में इलेक्ट्रिक कंडेनसर को लगाकर 3 से 6 महीने तक आप इसका लाभ ले सकते हैं. इसको लगाने से बैटरी का पावर बढ़ जाता है. जिसके कारण लाइट अच्छे से जलने लगता है. इसके साथ ही हॉर्न भी बेहतर आवाज देने लगता है. कम बजट में अधिक लागत से भी आप बच सकते हैं और तत्काल में अच्छा काम भी हो जाता है. मिस्त्री श्रवण कुमार ने लोकल 18 से बताया कि इसका प्रयोग वह खुद से कई वर्ष पहले किए थे. इसके साथ ही सैकड़ो गाड़ी में इस तरह के इलेक्ट्रॉनिक कंडेंसर लगाकर लाइट और हार्न को ठीक किए हैं. साथ ही बताया कि विकट परिस्थिति में यह बहुत कम खर्च में अच्छा काम करता है. इसमें खर्च भी काफी कम आता है. ₹30 में कंडेनशर मिलेगा. जबकि ₹10 लगाने के लिए मिस्त्री को चार्ज देना रहता है. इतना ही खर्च में पूरी तरह से लाइट और हॉर्न गाड़ी का ठीक हो जाता है. इसको लगाने से किसी प्रकार के नुकसान नहीं होता है. बैटरी का पावर बढ़ा देता है. जिसके वजह से लाइट अच्छा से जलता है, और हॉर्न भी बेहतर काम करने लगता है. उन्होंने बतायाकि विकट परिस्थिति में लोग खुद से इसको लगाकर काम ले सकते हैं. तत्काल पॉकेट में पैसा भी अगर कम रहे तो यह जुगाड़ लगाकर अच्छा आप काम ले सकते हैं. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

मरीज-फार्मासिस्ट सीधे दर्ज करा सकेंगे शिकायत:दवा के साइड इफेक्ट की शिकायत अब...

झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल का आदेश झारखंड में अब किसी दवा के गंभीर दुष्प्रभाव की शिकायत करना आसान होगा। झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, मेडिकल दुकानों, थोक दवा विक्रेताओं और फार्मेसी महाविद्यालयों में दवा के प्रतिकूल प्रभाव (एडीआर) की रिपोर्टिंग के लिए क्यूआर कोड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने का आदेश जारी किया है। मरीज, डॉक्टर और फार्मासिस्ट क्यूआर कोड स्कैन कर दवा के प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी सीधे भारतीय औषध संहिता आयोग (आईपीसी) तक भेज सकेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कैसे काम करेगी व्यवस्था यदि किसी व्यक्ति को दवा लेने के बाद असामान्य दुष्प्रभाव होता है, तो वह क्यूआर कोड स्कैन कर अपना नाम, मोबाइल नंबर, दवा का नाम, बैच नंबर और हुई परेशानी दर्ज कर सकेगा। शिकायत सीधे भारतीय औषध संहिता आयोग तक पहुंचेगी। मामला गंभीर या जानलेवा होने पर आयोग राज्य के निकटतम दवा प्रतिकूल प्रभाव निगरानी केंद्र के माध्यम से मरीज से संपर्क करेगा। जरूरत पड़ने पर संबंधित अस्पताल और डॉक्टरों के साथ समन्वय कर मरीज की स्थिति की निगरानी भी की जाएगी। कहां-कहां लगेगा क्यूआर कोड सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), भर्ती वार्ड (आईपीडी), अस्पताल की दवा दुकान और पंजीकरण काउंटर पर। सभी खुदरा और थोक मेडिकल दुकानों में। सभी फार्मेसी महाविद्यालयों के प्रवेश द्वार, सूचना पट्ट, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और अन्य प्रमुख स्थानों पर। जानिए…इस फैसले से क्या होगा फायदा दवा के गंभीर दुष्प्रभाव की तत्काल शिकायत दर्ज होगी। किसी दवा से बार-बार हो रहे दुष्प्रभाव की जानकारी राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेगी। मरीजों की सुरक्षा बढ़ेगी, ऐसी वाली दवाओं की पहचान होगी। डॉक्टरों और दवा नियामक संस्थाओं को दवाओं की सुरक्षा से जुड़ा सटीक आंकड़ा मिलेगा। भविष्य में सुरक्षित दवा उपयोग के लिए नई दिशानिर्देश और आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। Source link

शिक्षा

Sanjiv Jain North Korea Ambassador Appointment | India Indonesia Brahmos Deal

Hindi News Career Sanjiv Jain North Korea Ambassador Appointment | India Indonesia Brahmos Deal | Girish Bhardwaj Deat 43 मिनट पहले कॉपी लिंक 1. भारत इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस डील हुई 7 जुलाई को भारत-इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस डील हुई। इसके साथ ही 20 और समझौते हुए। ब्रह्मोस को लेकर दोनों देशों के बीच पिछले 4 महीने से बातचीत चल रही थी। भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की एडिशनल यूनिट देगा। इसी के साथ फिलीपींस, वियतनाम के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस खरीदने वाला तीसरा देश बन गया है। भारत-इंडोनेशिया समझौते के तहत भारत, इंडोनेशिया को ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल होने वाला भारतीय ‘अस्त्र’ एयर-टू-एयर मिसाइल भी बेचेगा। भारत इंडोनेशिया के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) विकसित करने में भी मदद करेगा। ये समझौते पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच द्विपक्षीय बैठक के दौरान हुए। इस मौके पर इंडोनेशिया सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्णा’ से सम्मानित किया। बिन्तांग आदिपूर्णा सम्मान अंतरराष्ट्रीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। इंडोनेशिया में ये पुरस्कार भारत रत्न के बराबर माना जाता है। इंडोनेशिया के इस सर्वोच्च सम्मान की स्थापना 1959 में की गई थी। जकार्ता के राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निधन (DEATH) 2. पद्मश्री गिरीश भारद्वाज का निधन 7 जुलाई को ब्रिज मैन ऑफ इंडिया कहे जाने वाले डॉ. गिरीश भारद्वाज का निधन हो गया। वे 76 साल के थे। गिरीश एक प्रोफेशनल मैकेनिकल इंजीनियर और सोशल इनोवेशन की शुरुआत करने वाले थे। गिरीश ने 1989 में पयस्विनी नदी, कर्नाटक पर पहला सस्पेंशन फुटब्रिज बनाया था। गिरीश ने लगभग तीन दशकों में भारत के कई राज्यों में 140 से ज्यादा कम लागत वाले सस्पेंशन फुटब्रिज बनाए। गिरीश ने पुलों के जरिए दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों को स्कूल, अस्पताल और बाजारों से जोड़कर हजारों लोगों के जीवन को आसान बनाया। गिरीश को 2017 में ग्रामीण संपर्क और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। गिरीश ने ग्रामीण क्षेत्रों में कम लागत वाले पर्यावरण-अनुकूल पुल बनाए, जो एक सफल मॉडल माने जाते हैं। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 3. संजीव जैन नॉर्थ कोरिया के नए राजदूत अपॉइंट हुए 7 जुलाई को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) ने संजीव जैन को नॉर्थ कोरिया में भारत का अगला राजदूत अपॉइंट किया। संजीव 2008 बैच के IFS ऑफिसर हैं और वे आलियावती लोंगकुमेर की जगह लेंगे। संजीव वर्तमान में अफ्रीकन देश काबो वर्डे में भारत के राजदूत थे। इसके साथ ही उन्होंने पेरिस में भारतीय दूतावास में काम किया और श्रीलंका के कैंडी भारतीय वाणिज्य दूतावास में अपनी सेवाएं दी। संजय दुबई में भारतीय मिशन में राजनयिक पद पर काम कर चुके हैं। नेशनल (NATIONAL) 4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डूरंड कप 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण किया 7 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में डूरंड कप 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण किया। इस मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, सेना प्रमुख धीरज सेठ और नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भी मौजूद रहे। डूरंड कप एशिया की सबसे पुरानी फुटबॉल चैंपियनशिप में से एक है और ये इसका 135वां संस्करण है। डूरंड कप 25 जुलाई से 23 अगस्त तक पांच शहरों कोलकाता, रांची, इम्फाल, शिलांग और गुवाहाटी में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत कोलकाता से होगी। इसमें छह ग्रुप विजेता और दो सर्वश्रेष्ठ उपविजेता क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे, जो 16 अगस्त से शुरू होंगे। सेमीफाइनल 19 और 20 अगस्त को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 23 अगस्त को कोलकाता में निर्धारित है। ट्रॉफियों के अनावरण के साथ ही डूरंड कप 2026 के ट्रॉफी टूर की आधिकारिक शुरुआत की जाएगी। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो ने अपने करियर का आखिरी FIFA खेला 7 जुलाई को स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो ने अपना आखिरी FIFA वर्ल्ड कप खेला रोनाल्डो ने 2006 में FIFA वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था। 2006 में इसी ही FIFA टूर्नामेंट में रोनाल्डो ने पुर्तगाल को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था। रोनाल्डो के वर्ल्ड कप करियर का ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। साल 2018 में रोनाल्डो ने वर्ल्ड कप में स्पेन के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में यादगार हैट्रिक लगाई थी। 3-3 से खत्म हुए मैच को वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में गिना जाता है। साल 2008 में रोनाल्डो ने पहला बैलन डी’ओर पुरस्कार जीता और अब तक 5 बैलन डी’ओर जीते हैं। 2011 से 2018 तक रोनाल्डो रियल मैड्रिड के इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने। रोनाल्डो 4 UEFA चैंपियनशिप खिताब जीते। मिसलीनीयस 6. चीन में भ्रष्टाचार करने वाले पूर्व अधिकारी को मौत की सजा 7 जुलाई को चीन की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में एक पूर्व सीनियर अधिकारी यांग योलिन को मौत की सजा सुनाई है। यांग योलिन पर रिश्वत लेने और पद का दुरुपयोग करने का आरोप सिद्ध हुआ। यांग नानजिंग शहर में आर्थिक विकास विभाग में काम करते थे। यांग पर पिछले 30 साल में 325 मिलियन डॉलर यानी करीब 31 अरब रुपए की रिश्वत का आरोप साबित हुआ है। अदालत ने कहा कि भ्रष्टाचार की गंभीरता और समाज पर इसके प्रभाव को देखते हुए कठोर सजा जरूरी है। चीन में भ्रष्टाचार रोधी अभियान के तहत अभी तक जितने भी मामले उजागर हुए हैं, उनमें से यांग योलिन की रिश्वत की रकम सबसे बड़ी है। चीन में भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में आजीवन कारावास से लेकर मृत्युदंड तक का प्रावधान है। चीन में भ्रष्टाचार अभियान का उद्देश्य सरकारी स्ट्रक्चर में पारदर्शिता बढ़ाना और भ्रष्टाचार पर सख्त नियंत्रण रखना है। इससे पहले 2024 में नॉर्थ चाइना में आने वाले इनर मंगोलिया में ली जियानपिंग को गबन और रिश्वतखोरी का दोषी पाए जाने के बाद फांसी दी गई थी। साल 2021 में सरकारी कंपनी के पार्टी सेक्रेटरी लाई जियाओमिन को रिश्वत लेने, गबन करने और एक से ज्यादा शादी करने के अपराध में फांसी दी गई थी। आज का इतिहास 1497 में पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा अपने जहाज से रवाना हुये और भारत की यात्रा समुद्र से करने वाले पहले यूरोपीय बने। 1954 में सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना का प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उद्घाटन किया था। —————— ये खबर पढ़ें… आंध्र प्रदेश में 13वीं शताब्दी

झारखंड

बगोदर क्षेत्र में हाथियों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग

बड़की सरिया| सरिया-बगोदर क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते आतंक और उससे हो रहे जान-माल के नुकसान को लेकर सोमवार को झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य शत्रुघ्न प्रसाद मंडल ने हजारीबाग प्रमंडल के डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल से मुलाकात की। उन्होंने डीएफओ को ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराते हुए हाथियों को आबादी वाले इलाकों से सुरक्षित तरीके से बड़े जंगलों की ओर खदेड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाने की मांग की। साथ ही प्रभावित गांवों में जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने का आग्रह किया। मंडल ने बताया कि सरिया और बगोदर क्षेत्र के गांवों में हाथियों का झुंड लगातार फसलों को रौंद रहा है और मकानों को नुकसान पहुंचा रहा है। हाथियों के हमले में कई स्थानीय लोगों की जान भी जा चुकी है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित गांवों में तुरंत स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट लाइट लगाने, ग्रामीणों के बीच टॉर्च और पटाखे बांटने की मांग की।हजारीबाग प्रमंडल के डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल ने कहा कि प्रभावित ग्रामीण इलाकों में जल्द ही स्ट्रीट लाइट, टॉर्च और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा। Source link

ताज़ा खबर

Odisha Leopard Hanging। पेड़ से लटकता मिला तेंदुआ, शरीर पर बंधा था...

होमताजा खबरदेश पेड़ से लटकता तेंदुआ, शरीर पर बंधा था भारी पत्थर… ओडिशा में खौफनाक मंजर Last Updated:July 07, 2026, 20:47 IST Odisha Leopard Hanging: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला तेंदुआ, शरीर पर बंधा था भारी पत्थर. ओडिशा के गंजम में हुई इस रूह कंपा देने वाली घटना ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है. आखिर किसने इस बेजुबान को इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतारा? क्या यह शिकारियों की कोई खौफनाक साजिश है या फिर इसके पीछे छिपा है कोई और गहरा राज? वन विभाग की तफ्तीश में जुटी टीमें भी इस खौफनाक मंजर को देखकर दंग रह गई हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. कैलाश बेहरा. ओडिशा के गंजम जिले से एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां कविशूर्यनगर के पास जाराडा गांव में एक तेंदुए का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. इस खौफनाक मंजर को देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना खल्लीकोट वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जाराडा गांव के प्रवेश द्वार पर स्थित एक पहाड़ी के पास की है. तेंदुए का शव एक क्रशर यूनिट के पास लगे नीम के पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है. प्रथम दृष्टया इस मामले को अवैध शिकार से जोड़कर देखा जा रहा है. भारी पत्थर और जीआई तार का खौफनाक फंदावन विभाग के अधिकारियों को तेंदुए के शरीर से लिपटा हुआ एक जीआई (GI) तार मिला है जिसके निचले हिस्से में एक भारी पत्थर बंधा हुआ था. इस क्रूरता को देखकर वन अधिकारी भी दंग हैं. आशंका जताई जा रही है कि पहाड़ी इलाके में जंगली सूअरों को फंसाने के लिए शिकारियों द्वारा बिछाए गए लोहे के तार के फंदे में यह तेंदुआ फंस गया होगा. ऐसा अनुमान है कि फंदे में फंसने के बाद खुद को छुड़ाने की छटपटाहट में तेंदुआ नीम के पेड़ पर तो चढ़ गया लेकिन तार के दूसरे छोर पर भारी पत्थर बंधा होने के कारण वह नीचे नहीं उतर पाया. काफी समय तक भूख-प्यास और फंदे के कसे होने के कारण तड़प-तड़पकर पेड़ पर ही उसकी मौत हो गई. हत्या कर पेड़ से लटकाए जाने का भी शकइस पूरे मामले में वन विभाग और स्थानीय पुलिस केवल एक थ्योरी पर काम नहीं कर रही है. घटना को लेकर एक और गंभीर कयास लगाया जा रहा है. अधिकारी इस बात की भी गहनता से जांच कर रहे हैं कि क्या तेंदुए की मौत सचमुच फंदे में फंसकर पेड़ पर हुई है या फिर शिकारियों ने उसे किसी दूसरी जगह पर मारा और फिर अपराध को छुपाने या दहशत फैलाने के इरादे से उसके शव को लाकर इस नीम के पेड़ से लटका दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राजखल्लीकोट वन रेंज के अधिकारियों ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वन विभाग के आला अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत के असली कारणों और सही समय का पता चल सकेगा. ओडिशा के जंगलों में जंगली जानवरों के शिकार के लिए इस तरह के घातक तार के फंदे बिछाना एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है. वन विभाग ने अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इलाके के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि इस क्रूर घटना के जिम्मेदार चेहरों को बेनकाब किया जा सके. About the Author Sandeep GuptaChief Sub Editor डिजिटल पत्रकारिता में खबरों की गहरी समझ रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. 16 वर्षों से सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में इन्होंने अपनी कलम से जटिल विषयों को …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

सरिया में टीआरडब्ल्यू निर्माण कार्य में तेजी लाने का किया आग्रह

भास्कर न्यूज | बड़की सरिया जिला परिषद सदस्य अनुप कुमार पांडेय ने सोमवार को गिरिडीह बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की। उन्होंने आरडीएसएस योजना के तहत सरिया क्षेत्र की विभिन्न बिजली समस्याओं के समाधान और नए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग की। जिप सदस्य ने मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि बागोडीह पंचायत के नीचे गली पासवान टोला व ऊपर टोला में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाए। साथ ही खेरोन गांव में भी नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर छूटे हुए घरों तक बिजली सप्लाई शुरू की जाए। इसके अलावा नावाडीह पंचायत के पिपराबाद स्थित सरिया–राजधनवार मुख्य सड़क पर बिजली सप्लाई बहाल करने, मंदरामो पूर्वी पंचायत के बाबा बैजनाथ चौक में बिजली नेटवर्क का विस्तार कर ट्रांसफार्मर लगाने तथा सरिया कॉलेज के सामने बिजली व्यवस्था ठीक करने की मांग रखी। Source link

Scroll to Top