भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

ट्रेन में सफर कर रही थीं दो महिलाएं, अचानक साहब की पड़...

Last Updated:April 28, 2026, 22:09 IST सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन से सफर कर रहीं दो महिलाओं के पास से 11.4 किलोग्राम क्रिस्टल मेथ बरामद किया है. इसकी कीमत करीब 11.4 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ड्रग्स को बेडशीट और डिजाइनर पेपर में छिपाकर ले जाया जा रहा था. बेनकाब हुआ 11 करोड़ की मौत का खेल! DRI News: ट्रेन से सफर कर रही दो महिलाओं पर अचानक साहब की नजरें टिक गईं. इन महिलाओं की हरकतें कुछ ऐसी थी, जो साहब का ध्‍यान अपनी तरफ खींच रही थी. कुछ समय के बाद साहब को समझ में आ गया कि हम जिन महिलाओं की तलाश कर रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि यही दोनों महिलाएं है. आखिरकार, साहब का शक सही निकला. यह दोनों वही महिलाएं थी, जो 11 करोड़ की ‘मौत’ का खेल खेलने के लिए निकली थीं. दरअसल, यह मामला नौजवानों को धीमें जहर का आदी बनाकर मौत की तरफ ढकलने वाले ड्रग्‍स की तस्‍करी का था. इन दोनों महिलाओं के कब्‍जे से 11.4 करोड़ रुपए की कीमत का ‘मौत का सामान’ बरामद किया गया है. डीआरआई के सीनियर अफसर के अनुसार बरामद ड्रग्‍स की पहचान खतरनाक ड्रग एम्फेटामिन (क्रिस्टल मेथ) के तौर पर की गई है. इस मामले में दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, डीआरआई को पहले से ही इंटेलिजेंस इनपुट मिला था कि ट्रेन के जरिए भारी मात्रा में ड्रग्‍स ले जाया जा रहा है. इसी इनपुट के आधार पर अधिकारियों ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर अपना जाल बिछा दिया. जैसे ही संदिग्ध महिलाएं ट्रेन से उतरीं, अधिकारियों की नजर उन पर पड़ गई और उन्हें तुरंत रोक लिया गया. तलाशी के दौरान इनके कब्‍जे से एक ट्रॉली बैग बरामद किया गया, जिसके भीतर 10 ट्रांसपैरेंट प्लास्टिक पैकेट रखे गए थे. जांच के दौरान, देखा गया कि प्‍लास्‍टिक बैग्‍स में सफेद क्रिस्टल जैसी चीज भरी हुई है. दोनों महिलाओं ने इस नशीले पदार्थ को बेहद शातिर तरीके से छिपाया गया था. इसे पहले काले पॉलीथीन में लपेटा गया, फिर डिजाइनर पेपर से ढंका गया और अंत में बेडशीट की तहों के अंदर ट्रॉली बैग में छिपाया गया था, ताकि सुरक्षा एजेंसियों को भनक तक न लगे. डीआरआई अधिकारियों ने मौके पर ही फील्ड ड्रग डिटेक्शन किट से जांच की, जिसमें यह पदार्थ एम्फेटामिन (क्रिस्टल मेथ) पाया गया. करीब 11,400 ग्राम ड्रग को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज एक्ट 1985 के तहत जब्त कर लिया गया. इस मामले में दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों को शक है कि इसके पीछे एक बड़ा ड्रग नेटवर्क हो सकता है, जिसकी कड़ियां देश और विदेश तक जुड़ी हो सकती हैं. About the Author Anoop Kumar MishraAssistant Editor Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Hyderabad,Telangana First Published : April 28, 2026, 22:09 IST Source link

ताज़ा खबर

Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates | गुजरात निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE:...

Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी निर्णायक जीत की ओर बढ़ रही है. मतगणना के बीच पार्टी ने 9900 से अधिक सीटों में से 6472 सीटें जीतकर मजबूत बढ़त बना ली है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 1412 सीटें मिली हैं, जबकि निर्दलीय और अन्य दलों, जिनमें आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम शामिल हैं, ने 597 सीटें हासिल की हैं. आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि राज्य में भाजपा का दबदबा बरकरार है और विपक्ष काफी पीछे छूट गया है. Gujarat Nikay Chunav Results 2026 LIVE Updates | गुजरात निकाय चुनाव 2026 नतीजे लाइव गुजरात निकाय चुनाव नतीजे LIVE: केजरीवाल ने आप विजेताओं को दी बधाई, बढ़त का किया दावा गुजरात निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के जीते उम्मीदवारों को अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर एफआईआर हुई और कई को जेल भेजा गया, फिर भी पार्टी ने मजबूती से चुनाव लड़ा. केजरीवाल ने दावा किया कि इस बार आप ने पिछली बार से करीब 10 गुना ज्यादा सीटें जीती हैं. उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता अब बदलाव चाहती है और झाड़ू पर भरोसा बढ़ रहा है. गुजरात के निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के सभी जीते हुए उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई। गुजरात में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर FIR हुई, उन्हें जेल में डाला गया लेकिन फिर भी उन्होंने डटकर चुनाव लड़ा। आम आदमी पार्टी ने पिछली बार की तुलना में लगभग 10 गुना सीटें ज़्यादा जीती… https://t.co/X8SyMrYmaU — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 28, 2026 Gujarat Nikay Chunav Result Live: अमित शाह बोले, तीन दशकों से गुजरात की जनता का मोदी नेतृत्व और विकास मॉडल पर अटूट भरोसा गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी बढ़त पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह जनादेश साफ संकेत है कि राज्य की सेवा और विकास के लिए भाजपा पर लोगों का भरोसा आज भी मजबूत है. शाह ने कहा कि पिछले तीन दशकों से गुजरात की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के विकास मॉडल पर विश्वास जताया है. उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पूरी टीम को भी इस जीत के लिए सराहा. ગુજરાતની સ્થાનિક સ્વરાજ્યની ચૂંટણીઓમાં જનતા દ્વારા ભાજપને આપવામાં આવેલો પ્રચંડ જનાદેશ એ વાતનો સ્પષ્ટ સંકેત છે કે પ્રદેશની સેવા અને વિકાસ માટે જનતાનો ભરોસો ભાજપ પર દૃઢપણે કાયમ છે. છેલ્લા 3 દાયકાથી ગુજરાતની જનતાએ પંચાયતથી લઈને પાર્લામેન્ટ સુધી પ્રધાનમંત્રી શ્રી @narendramodi જીના… — Amit Shah (@AmitShah) April 28, 2026 गुजरात निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: सीएम भूपेंद्र पटेल बोले, यह जीत विकास और गुजरात की जीत गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि यह जीत सिर्फ भाजपा की नहीं, बल्कि विकास और पूरे गुजरात की जीत है. उन्होंने विजयी उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को बधाई दी और जनता का आभार जताया. पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले तीन दशकों में राज्य में विकास हुआ है. गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं, इसी कारण जनता का भरोसा लगातार बना हुआ है. ગુજરાતમાં સ્થાનિક સ્વરાજની ચૂંટણીમાં ભારતીય જનતા પાર્ટીના પ્રચંડ વિજય બદલ સૌ વિજેતા ઉમેદવારોને, પક્ષના દેવદુર્લભ કાર્યકર્તાઓને તથા પક્ષના શીર્ષ નેતૃત્વને હાર્દિક અભિનંદન. માનનીય વડાપ્રધાન શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીના નેતૃત્વ અને માર્ગદર્શનમાં ગુજરાતે છેલ્લા ત્રણ દાયકામાં વિકાસની… pic.twitter.com/6LIuCtH0zo — Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) April 28, 2026 Gujarat Nikay Chunav Result Live: पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट किया, ‘मैं गुजरात भाजपा कार्यकर्ताओं के बड़े परिवार की ज़मीनी स्तर पर उनके प्रयासों के लिए तारीफ़ करना चाहता हूं. उन्होंने हमेशा लोगों के बीच काम किया है और उनकी समस्याओं को सुलझाया है. यही वजह है कि हमारी पार्टी बार-बार गुजरात की पसंदीदा पसंद रही है.’ अहमदाबाद नगर निगम चुनाव रिजल्ट LIVE: बीजेपी ने 160 वार्ड जीते, खाडिया में कांग्रेस का क्लीन स्वीप अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 160 वार्ड जीतकर बड़ा दबदबा बनाया है, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 32 वार्ड मिले. मणिनगर, निकोल, चांदलोडिया, घाटलोडिया, साबरमती और सरखेज जैसे कई इलाकों में भाजपा ने मजबूत प्रदर्शन किया. हालांकि खाडिया वार्ड में कांग्रेस ने चारों सीटें जीतकर भाजपा को बड़ा झटका दिया. दाणीलीमडा, दरियापुर और बेहरामपुरा जैसे क्षेत्रों में भी कांग्रेस ने अपनी पकड़ बनाए रखी. आम आदमी पार्टी और अन्य दलों को यहां कोई खास सफलता नहीं मिली, जिससे मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा. गुजरात निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी बोले- जनता ने मजबूत किया रिश्ता गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि गुजरात और भाजपा के बीच का रिश्ता और मजबूत हुआ है. उन्होंने महानगरपालिका, नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनाव में मिले जनादेश को सुशासन की जीत बताया. पीएम मोदी ने कहा कि जनता ने राज्य सरकार के काम और भाजपा के वर्षों के परिश्रम पर भरोसा जताया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में और मेहनत कर गुजरात को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा. ગુજરાત અને ભારતીય જનતા પાર્ટી વચ્ચેનો સંબંધ હવે વધુ ગાઢ અને અખંડ બન્યો છે! રાજ્યભરમાં યોજાયેલી મહાનગરપાલિકા, નગરપાલિકા, તાલુકા પંચાયત અને જિલ્લા પંચાયતની ચૂંટણીઓમાં ભાજપને મળેલા પ્રચંડ જનસમર્થન અને જનાદેશ બદલ ગુજરાતની જનતાનો હૃદયપૂર્વક આભાર વ્યક્ત કરું છું. રાજ્ય સરકારના… — Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026 Gujarat Local Body Election Results 2026 LIVE Updates: हर स्तर पर भाजपा आगे, कमलम में जश्न का माहौल गुजरात निकाय चुनावों के नतीजे तेजी से सामने आ रहे हैं और शाम पांच बजे तक के रुझानों में भाजपा ने महापालिका, नगरपालिका, जिला और तालुका पंचायत सभी स्तरों पर बढ़त बना ली है. कांग्रेस और आप के साथ सपा और एआईएमआईएम ने भी कुछ सीटों पर जीत दर्ज की है. इस बड़ी बढ़त के बाद भाजपा कार्यालय कमलम में जश्न का माहौल है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा सहित कई नेता यहां पहुंचे, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गई. गुजरात निकाय चुनाव नतीजे LIVE: देवभूमि द्वारका में भाजपा और कांग्रेस दोनों को

Scroll to Top