भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

aaj ka Kanya rashifal 03 july 2026 Virgo horoscope in hindi lucky...

Last Updated:July 03, 2026, 00:04 IST Aaj ka Kanya Rashifal 03 july 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. नौकरी, कारोबार, यात्रा और धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. वहीं विदेश से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है. आखिर आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल कन्या राशि वालों के लिए क्या खास संकेत दे रही है? जानिए देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल से आज का पूरा राशिफल. देवघर: आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए राहत, खुशखबरी और नए मौके लेकर आया है. अगर पिछले कुछ दिनों से काम का दबाव, पैसों की चिंता या किसी बात को लेकर मन परेशान चल रहा था, तो अब धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में होती नजर आएगी. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है. साथ ही चंद्रमा मकर राशि से निकलकर आगे कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जिसका सबसे अच्छा असर कन्या राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए कई मायनों में शुभ रहने वाला है. सुबह से ही सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी और कई ऐसे काम पूरे होंगे, जो काफी दिनों से अटके हुए थे. अगर आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम में लगे रहेंगे तो दिन के अंत तक अच्छे परिणाम मिलने की पूरी संभावना है. आज खर्च तों होगा लेकिन सुख सुविधाओं के लिए आज खर्च जरूर होगा, लेकिन यह खर्च बेकार नहीं बल्कि आपकी जरूरतों और परिवार की सुविधाओं से जुड़ा रहेगा. घर के लिए कोई जरूरी सामान खरीद सकते हैं या फिर अपने आराम और सुविधा के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं. हालांकि खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो. नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की तारीफ भी हो सकती है. वहीं कारोबार करने वालों को कोई नया ग्राहक, नया ऑर्डर या नया अवसर मिल सकता है. अगर किसी नई योजना पर लंबे समय से काम करने की सोच रहे थे तो आज शुरुआत करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है. मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होती नजर आएगी. आज यात्रा पूरी करनी पड़ सकती है आज करियर और कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है. यात्रा भले ही थोड़ी थकाने वाली रहे, लेकिन इसका परिणाम आपके पक्ष में जाएगा. जिस काम के लिए निकलेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना काफी अच्छी रहेगी. छात्रों और युवाओं के लिए भी दिन उत्साह से भरा रहेगा. दोस्तों के साथ समय बिताने, नई चीजें सीखने और भविष्य की योजना बनाने का मौका मिलेगा. अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं. वहीं जो लोग विदेश से जुड़े काम, व्यापार, नौकरी या पढ़ाई से जुड़े हैं, उन्हें आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आगे बढ़ सकता है या कोई शुभ सूचना मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए उम्मीद, सफलता और नई शुरुआत का संकेत देने वाला रहेगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

चलते-चलते बंद हो रहे हैं लिथियम बैटरी वाले ई-रिक्शे, जानें बोकारो के...

Last Updated:July 02, 2026, 23:59 IST बोकारो में लिथियम बैटरी वाले टोटो चालकों के सामने नई तकनीकी समस्या खड़ी हो गई है चालकों का दावा है कि मोबाइल ऐप के जरिए बैटरी लॉक होने से वाहन बीच रास्ते में बंद हो रहे हैं सर्विस सेंटरों पर भी ऐसे मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है ख़बरें फटाफट कैलाश कुमार: सोशल मीडिया पर बैटरी मॉनिटरिंग मोबाइल ऐप की चर्चा के बीच अब बोकारो के टोटो (ई-रिक्शा) चालकों के सामने एक नई और गंभीर समस्या खड़ी हो गई है. कई चालकों का दावा है कि कुछ लोग इन ऐप्स का गलत इस्तेमाल कर ब्लूटूथ के माध्यम से लिथियम बैटरी से चलने वाले टोटो को अचानक बंद कर दे रहे हैं. इसके कारण चलते-चलते वाहन रुक जा रहे हैं और दोबारा स्टार्ट करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. ऐसे में इस पूरे मामले की पड़ताल लोकल 18 ने बोकारो के धर्मशाला मोड़ और सेक्टर-4 के टोटो चालकों से बातचीत कर की. धर्मशाला मोड़ के टोटो चालक अब्दुल्ला ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से टोटो चला रहे हैं. उनके अनुसार, हाल के दिनों में कई बार ऐसा देखने को मिला है कि अचानक वाहन बंद हो जाता है और मीटर भी काम करना बंद कर देता है. इससे गाड़ी बीच रास्ते में खड़ी हो जाती है और चालक के साथ-साथ यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. धर्मशाला मोड़ के ही दूसरे चालक देव हरी ने बताया कि बुधवार को वह सेक्टर-4 में रिजर्व सवारी लेकर गए थे. इसी दौरान अचानक उनका टोटो बंद हो गया. काफी प्रयास के बाद भी वाहन चालू नहीं हुआ, जिससे यात्रियों को भी परेशानी हुई. बाद में जानकारी मिली कि किसी ने मोबाइल ऐप के जरिए बैटरी को लॉक कर दिया था. सेक्टर-4 के टोटो चालक मनजीत ने बताया कि वह अपने वाहन से कोल्ड ड्रिंक की सप्लाई करते हैं. कुछ दिन पहले अचानक उनका टोटो बीच रास्ते में बंद हो गया और बैटरी कनेक्ट नहीं हो रही थी. परेशान होकर वह सर्विस सेंटर पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि  किसी ने मोबाइल ऐप के जरिए बैटरी के साथ छेड़छाड़ की है. इस समस्या को देखते हुए सेक्टर-12 स्थित सिद्धिविनायक टोटो सर्विस सेंटर के संचालक रंजीत कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों में इस तरह के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है. प्रतिदिन 20 से 30 वाहन इस समस्या के साथ उनके सर्विस सेंटर पर पहुंच रहे हैं और कई बार वाहन को ठीक करने के लिए मौके पर भी जाना पड़ता है. उन्होंने बताया कि यह समस्या मुख्य रूप से लिथियम बैटरी वाले ई-रिक्शा में देखने को मिल रही है, जबकि पानी (लेड-एसिड) वाली बैटरियों में ऐसी शिकायतें नहीं हैं. उनके अनुसार, सोशल मीडिया पर कुछ बैटरी मॉनिटरिंग ऐप तेजी से वायरल हो रहे हैं. इनमें BAT, LSG और अन्य इसी तरह के ऐप शामिल हैं, जिन्हें ब्लूटूथ के जरिए बैटरी से जोड़कर वाहन को बंद किया जा सकता है. इसके बाद वाहन का स्टार्ट मॉनिटर काम करना बंद कर देता है और टोटो रुक जाता है. इस समस्या के हाल के लिए रंजीत ने बताया कि सबसे पहले संबंधित ऐप को डिस्कनेक्ट कर मैन्युअली हटाने की कोशिश करना चाहिए. यदि इससे समस्या दूर नहीं होती है, तो बैटरी के सामने लगे प्लग को निकालकर दोबारा लगाएं और वाहन स्टार्ट करने का प्रयास करें. कुछ मॉडलों में रीसेट बटन दबाकर भी समस्या का समाधान किया जा सकता है. लगातार सामने आ रही ऐली शिकायतों के बाद टोटो चालकों में चिंता बढ़ गई है और अब टोटो चालक इस समस्या को टोटो कंपनी के द्वारा सुधार करने की मांग कर रहे हैं. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bokaro,Jharkhand Source link

झारखंड

बच्चों ने ​विशेषज्ञ डॉक्टर को किया सम्मान

बोकारो | डॉक्टर्स डे के अवसर पर किड्ज़ी प्रीस्कूल, बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक शुभकामना कार्ड और स्टेथोस्कोप तैयार किए। इसके बाद शिक्षिकाओं के साथ बच्चे संजीव नेत्रालय पहुंचे और बाल नेत्र रोग, मोतियाबिंद व भेंगापन विशेषज्ञ डॉ. दीपिका सिंह को कार्ड भेंट कर डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं। डॉ. दीपिका सिंह ने उनकी सराहना की। मौके पर प्राचार्या रंजना सिंह आदि थीं। Source link

झारखंड

एलोरा हॉस्टल के आवासों को खाली करने का नोटिस

बोकारो | बोकारो के एलोरा हॉस्टल परिसर स्थित एचएससीएल आवासों पर बुधवार को संपदा न्यायालय की ओर से खाली करने का नोटिस चस्पा किया गया। नोटिस में एयरपोर्ट विस्तार परियोजना का हवाला देते हुए आवासधारियों को मकान खाली करने का निर्देश दिया गया है। इससे करीब 25 परिवारों में चिंता व्याप्त है। आवासधारियों का कहना है कि उन्हें लीज लाइसेंस के आधार पर आवास दिए गए थे और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया था। उनका आरोप है कि अब बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए आवास खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है। प्रभावित परिवारों ने बताया कि वे इस संबंध में पूर्व में उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। परिवारों ने कहा कि वे एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के विरोध में नहीं हैं, बल्कि पहले पुनर्वास और वैकल्पिक आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। Source link

ताज़ा खबर

गीर सोमनाथ में बारिश के बीच बड़ा हादसा टला, पानी से भरे...

होमवीडियोदेश गीर सोमनाथ में बारिश के बीच बड़ा हादसा टला, पानी से भरे गड्ढे में गिरा बच्चों को छोड़ने जा रहा शख्स X गीर सोमनाथ में बारिश के बीच बड़ा हादसा टला, पानी से भरे गड्ढे में गिरा बच्चों को छोड़ने जा रहा शख्स   गुजरात के गीर सोमनाथ जिले के वेरावल के वार्ड नंबर-2 में बारिश के दौरान बड़ा हादसा टल गया. बच्चों को छोड़ने जा रहा एक व्यक्ति सड़क पर पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर पड़ा. घटना का वीडियो सामने आने के बाद नगर पालिका की प्री-मानसून तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश से पहले सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ रही है. लोगों ने प्रशासन से तुरंत गड्ढे भरने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

कुत्तों की सेहत बिगाड़ सकती हैं ये 5 चीजें, डॉक्टर ने बताया...

X कुत्तों की सेहत बिगाड़ सकती हैं ये 5 चीजें, डॉक्टर ने बताया क्यों है खतरनाक   कई लोग अपने पालतू कुत्तों को दूध या दूध-रोटी खिलाते हैं, लेकिन पशु चिकित्सकों के अनुसार यह उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. बोकारो के पशु चिकित्सक ने बताया कि ज्यादातर कुत्ते दूध में मौजूद लैक्टोज को पचा नहीं पाते, जिससे गैस, दस्त, उल्टी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कुछ मामलों में दूध से एलर्जी और त्वचा संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं.उन्होंने सलाह दी कि कुत्तों को तेल-मसाले वाला खाना, पैकेज्ड फूड और ज्यादा मीठी चीजें नहीं खिलानी चाहिए. दूध की जगह सीमित मात्रा में दही, दही-चावल, हरी सब्जियां, उबला अंडा और बिना मसाले का उबला चिकन या मीट बेहतर विकल्प हैं. साथ ही, फलों के बीज निकालकर ही खिलाएं और मीठे फलों की मात्रा भी सीमित रखें. Source link

झारखंड

त्रिलोकीनाथ मंदिर का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया

सिटी रिपोर्टर | बोकारो चास यदुवंश नगर स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर में मंदिर समिति के संयोजक राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार एवं विशेष पूजा-अर्चना की। महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष जवाहर सिंह की पुत्री निधि कुमारी के बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से रेवेन्यू ऑफिसर बनने पर उन्हें सम्मानित किया गया। वरीय सदस्य गुलाब प्रसाद सिंह यादव व अध्यक्ष शिबू यादव ने निधि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संयोजक राजेश कुमार यादव ने कलम भेंट की, जबकि समाजसेवी संजय सोनी ने बुके देकर शुभकामनाएं दीं। महिला समिति की कुमारी पूनम व शनिचरी देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने भी निधि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पंकज यादव, रविंद्र कुमार मेहता, विपिन यादव, संतोष कुमार गुप्ता, विनय यादव, अवधेश कश्यप, विवेकानंद चौरसिया, विकास सहाय, अशोक शर्मा, मनोज मुंडा, लाला शर्मा, घनश्याम, राकेश कुमार, साहिल सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे। Source link

झारखंड

मृणालिका ने महिला चिकित्सकों को दिया सम्मान

सिटी रिपोर्टर | बोकारो राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर टीम मृणालिका ने सेक्टर-4 स्थित प्रधान कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर बोकारो की महिला चिकित्सकों को सम्मानित किया। अध्यक्षता संस्था की अध्यक्षा सुधा पाण्डेय ने की। उन्होंने चिकित्सकों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्था की गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों से अवगत कराया। इसके बाद वरीय सदस्या करुणा सिंह, ऊषा प्रसाद व नीलम सिंह ने सभी चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। संस्थापक सदस्या किशु सिंह ने बताया कि अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली 15 महिला चिकित्सकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया। Source link

ताज़ा खबर

100 घर तोड़ दिए, भगवान जाने आपने और क्या-क्या किया होगा; सूरत...

होमताजा खबरदेश 100 घर तोड़ दिए, भगवान जाने आपने और क्या किया होगा; बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट Last Updated:July 02, 2026, 22:17 IST 100 घर पलभर में मलबे में तब्दील हो गए, लेकिन न नोटिस मिला, न कानून का सहारा. अब इस पूरे मामले पर गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है. अदालत ने साफ शब्दों में कहा कि यह कार्रवाई “पूरी तरह गैर-कानूनी” थी और सवाल उठाया कि आखिर अपने ही नागरिकों के साथ ऐसा व्यवहार कैसे किया जा सकता है. गुजरा हाईकोर्ट ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि लगता है कि 100 घर टूटने पर सरकार को कोई दर्द नहीं है. (फाइल फोटो) अहमदाबाद. गुजरात हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार से सूरत के नारिसनगर इलाके में 30 मई को की गई ‘पूरी तरह से गैर-कानूनी’ तोड़फोड़ की कार्रवाई पर उसका जवाब मांगा. इस कार्रवाई में बिना किसी पूर्व सूचना के लगभग 100 घर गिरा दिए गए थे. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि क्या वह अपने नागरिकों के प्रति ज़िम्मेदार नहीं है. हाईकोर्ट ने कहा कि निगमायुक्त से कहीं ज़्यादा वरिष्ठ अधिकारी के स्तर पर जांच होनी चाहिए थी. सूरत नगर निगम द्वारा घर गिराए जाने से प्रभावित कुछ लोगों की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति निखिल करियल ने सरकार से पूछा कि इस ‘पूरी तरह से गैर-कानूनी’ तोड़फोड़ पर उसका क्या रुख है. न्यायमूर्ति करियल ने पुलिस आयुक्त से यह मौखिक सवाल भी पूछा कि घटनास्थल पर डीसीपी स्तर के अधिकारी की मौजूदगी के बावजूद इस मामले में कोई शिकायत क्यों नहीं की गई और न ही कोई जांच हुई. सूरत के निगमायुक्त ने अदालत में दिए अपने हलफनामे में बताया कि निगम के उप निगमायुक्त की शुरुआती जांच में यह राय बनी कि मामले की और जांच की जरूरत है, क्योंकि संबंधित अधिकारी सच नहीं बता रहे थे. हलफनामे में यह भी कहा गया कि तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद पांच अधिकारियों को विभागीय कार्यवाही पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है. हाईकोर्ट ने सरकारी वकील से मौखिक रूप से पूछा, “इस पर राज्य सरकार का क्या रुख है? यह जांच निगम और उसके अधिकारियों की एक टीम द्वारा की गयी. राज्य का क्या रुख है? क्या राज्य अपने नागरिकों के प्रति ज़िम्मेदार नहीं है?” हाईकोर्ट ने कहा कि यह बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ का मामला है और अगर याचिका दायर नहीं की गई होती, तो जांच रिपोर्ट भी शायद इतनी जल्दी सामने नहीं आ पाती. जस्टिस करियल ने कहा, “छोटी-मोटी झड़पों पर तो राज्य सरकार को चिंता होती है, लेकिन जब इतने बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ हो रही है, तो उसे कोई चिंता नहीं है… राज्य सरकार को निश्चित रूप से यह पता लगाने में दिलचस्पी लेनी चाहिए कि ऐसा कैसे हुआ.” अदालत ने कहा, “यह कोई एक बार की घटना नहीं हो सकती. अगर आपके अधिकारी में ऐसा कुछ करने की हिम्मत है — 100 घर, भगवान जाने अब तक आपने ऐसा और क्या-क्या किया होगा जो अभी तक सामने नहीं आया है.” अदालत ने यह भी पूछा कि क्या किसी व्यक्ति का घर गिराया जाना दंडनीय अपराध नहीं है. अदालत ने पुलिस आयुक्त से सवाल किया कि जब उन्हें इस घटनाक्रम के बारे में लिखित रूप में सूचित किया गया था, तब भी कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई. अदालत ने यह भी जानना चाहा कि निगमायुक्त उन लोगों के पुनर्वास की क्या योजना बना रहे हैं जो ‘अनधिकृत तोड़फोड़’ के कारण बेघर हो गए थे. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ahmedabad,Ahmedabad,Gujarat Source link

झारखंड

गर्मी में चेहरा हो गया है बेजान? इस धरेलू उपाय से चेहरे...

X गर्मी में चेहरा हो गया है बेजान? इस धरेलू उपाय से चेहरे पर आएगा गजब का निखार   गर्मी के मौसम में तेज धूप, धूल और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर त्वचा पर पड़ता है. ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय घरेलू नुस्खे अपनाकर भी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाया जा सकता है. मेकअप आर्टिस्ट के अनुसार, दही, बेसन और हल्दी का फेस पैक टैनिंग, पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में मददगार है. वहीं ठंडे दूध, शहद और चीनी का मिश्रण त्वचा को मॉइस्चराइज कर चेहरे पर ताजगी लाता है. चावल के पाउडर से स्क्रब करने पर डेड स्किन हटती है और त्वचा साफ नजर आती है. साथ ही, उन्होंने सलाह दी कि किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इस्तेमाल करने का तरीका जानने के लिए देखें पूरी वीडियो.. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

Scroll to Top