भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

Punjab Assembly session live Update: पंजाब व‍ि‍धानसभा में हंगामे के आसार, आज...

Last Updated:May 01, 2026, 09:38 IST Punjab Assembly Special Session Live: राघव चड्ढा प्रकरण के बाद पंजाब में भगवंत मान सरकार पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में मान सरकार ने आज व‍िधानसभा में विशेष सत्र बुलाया है. ज‍िसमें सरकार ट्रस्ट वोट ला सकती है, और आम आदमी पार्टी का बहुमत साब‍ित कर सकती है. हालां‍क‍ि इस दौरान कांग्रेस घेराव और मजदूर यूनियनों के प्रदर्शन की तैयारी में है. भगवंत मान ने पंजाब व‍िधानसभा में एक मई को आज विशेष सत्र बुलाया है. इसमें सरकार ट्रस्‍ट वोट ला सकती है. Punjab Assembly session Live updates: राघव चड्ढा प्रकरण के बाद पंजाब आम आदमी पार्टी में उथल-पुथल मची हुई है. इस राजनीतिक संकट को देखते हुए आज भगवंत मान सरकार ने पंजाब विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया है. हालांकि इस सत्र में काफी हंगामा होने के आसार हैं. माना जा रहा है कि आज मान सरकार असेंबली में ट्रस्ट वोट ला सकती है. अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) के अवसर पर सरकार विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने का प्रयास कर सकती है. वहीं कांग्रेस भी सरकार का विरोध करने के लिए पूरी तैयारी में है. बता दें कि विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब AAP के सात राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो गए हैं. इनमें से छह पंजाब से हैं, जिससे मान सरकार की स्थिरता पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि उनके पास 94 विधायक हैं, जो जनता का भरोसा दर्शाते हैं, लेकिन विपक्ष के लगातार हमलों के बीच ट्रस्ट वोट लाकर सरकार अपनी ताकत दिखाना चाहती है. विशेष सत्र से पहले कैबिनेट बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें रणनीति तय की जाएगी. आप सरकार 2022 के विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई थी. तब से भगवंत मान सरकार ने सुशासन और कल्याणकारी योजनाओं पर जोर दिया है. लेकिन हालिया घटनाक्रम ने पार्टी के अंदरूनी एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दूसरी ओर, कांग्रेस ने विधानसभा घेराव (घेराव) की तैयारी कर रही है. पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वरिंग के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन होगा. कांग्रेस मजदूरों के अधिकारों, मजदूरी बढ़ाने और बेहतर कामकाजी हालात जैसे मुद्दों को उठाएगी. मजदूर यूनियनों ने भी 10 बजे से प्रदर्शन शुरू करने की तैयारी की है, जिससे राज्य की राजनीतिक माहौल पहले से ही गरम है. About the Author प्रिया गौतमSenior Correspondent Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

मात्र 35 हजार से शुरू करें हेलमेट का बिजनेस, रांची के दुकानदार...

Last Updated:May 01, 2026, 10:34 IST ऐसे युवा जो रोजगार करना चाहते हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें तो उनके लिए कम बजट में हेलमेट का बिजनेस एक बढ़िया कारोबार हो सकता है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि हेलमेट का बिजनेस करने के लिए बाजार सेलेक्शन और लोकेशन का ध्यान जरूर रखें. इसके लिए बड़े दायरे का बाजार होना चाहिए जहां कई इलाकों के लोग शॉपिंग के लिए आते हों या फिर जहां वाहनों की रिपेयरिंग का काम होता है ऐसे बाजार में दुकान रख सकते हैं. ख़बरें फटाफट कैलाश कुमार/बोकारो: आज के समय में सड़कों पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसके साथ ही लोगों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी तेजी से बढ़ी है. यही कारण है कि हेलमेट की मांग पहले के मुकाबले काफी ज्यादा हो गई है और यह व्यवसाय युवाओं के लिए एक अच्छा विकल्प बनकर उभर रहा है. ऐसे में चास स्थित सांई एसेसरीज के हेलमेट दुकान के संचालक संजय दत्ता बीते 15 सालों से सफलतापूर्वक हेलमेट बिजनेस का संचालन कर रहे हैं और उन्होंने हेलमेट व्यवसाय को लेकर खास टिप्स साझा किया है.  दुकान के संचालक संजय दत्ता बताते हैं कि कोई भी युवा महज 30 से ₹35 हजार की शुरुआती पूंजी के साथ हेलमेट बिजनेस को शुरू कर अच्छा मुनाफा कमा सकता है. उन्होंने बताया कि छोटे शहरों में हेलमेट का बिजनेस करने के लिए एक दुकान लेना होगा. इसके लिए लगभग 5,000 रूपये का किराया लेकर चलते हैं तो लगभग 30 हजार रुपये और खर्च होगा. हेलमेट सजाकर रखने और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शोकेस बनवाने में 5,000 रुपये खर्च आएगा. इसके बाद करीब 25,000 रूपये का हेलमेट स्टॉक रखना होगा. इतने खर्च के साथ यह काम आसानी से शुरू किया जा सकता है. स्थानीय मार्केट में ब्रांडेड और नॉन-ब्रांडेड दोनों तरह के हेलमेट की अच्छी डिमांड होती है. दुकान संचालक संजय ने बताया कि अगर कोई दुकानदार रोजाना 20 से 50 हेलमेट भी बेचता है तो प्रति पीस लगभग 10 से 15% मार्जिन के हिसाब से 200 रूपये की आमदनी आसानी से हो जाती है. महीने में लो बजट ब्रांडेड और मिड रेंज ब्रांडेड ISI हेलमेट से 40,000 की कमाई आसानी से हो सकती है. बड़े शहरों में अधिक संख्या में हेलमट बेचकर रोजाना ₹2,000 से ₹5,000 तक कमाई आसानी से की जा सकती है. इससे महीने में 50,000 से 1 लाख तक की कमाई संभव है. इसके अलावा, हेलमेट रिपेयरिंग जैसे वाइजर (ग्लास) बदलना, स्ट्रैप ठीक करना या फिटिंग एडजस्ट करना जैसी सेवाओं से भी अतिरिक्त कमाई हो सकती है. इसमें हर हेलमेट पर करीब 30 से 50 रूपये तक की कमाई आसानी से हो जाती है. इस व्यवसाय में सफलता के लिए सबसे जरूरी है ग्राहक को अच्छी क्वालिटी का हेलमेट किफायती कीमत पर उपलब्ध कराना और साथ ही समय-समय पर डिस्काउंट और बेहतर सर्विस देकर रेगुलर कस्टमर बनाए रखना. थोक में सस्ते और अच्छे हेलमेट खरीदने के लिए लोकल डीलर के आलावा भी कोलकाता और दिल्ली के होल सेल बाजार और व्यापारी से संपर्क कर बेहतर आमदनी कमा सकते हैं. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

व्यापार

Business Idea: सिर्फ 2.50 लाख लगाकर हर महीने कमाएं 50000, ये आइडिया...

Last Updated:September 08, 2025, 08:09 IST Business Idea: रांची के स्टार्टअप कंपनी के फाउंडर अतुल के अनुसार JUST DELIVERY Corporation की फैंचाइजी 2-5 लाख निवेश में शुरू की जा सकती है, जिससे हर महीने 40000-50000 रुपए तक कमाई संभव है. ऑनलाइन मार्केट का दौर है. लोग हर रोज करोड़ों ऑर्डर करते हैं और कुछ न कुछ मंगाते हैं, लेकिन कभी सोचा है कि जो कंपनी सामान लाने, ले जाने का काम करती है. वह कितने फायदे में रहती है. दरअसल, अगर बेहतर मॉडल पर काम किया जाए तो कुरियर लाने, ले जाने वाली कंपनियां इस ऑनलाइन दौर में अच्छी खासी कमाई कर रही हैं. उसकी वजह भी है. चूंकि इन कंपनियों को सिर्फ सामान लाना, ले जाना होता है. रांची के जाने-माने स्टार्टअप कंपनी के फाउंडर अतुल बताते हैं कि इसलिए इनकी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बिल्कुल नहीं हैं. ऐसे में अगर आप चाहें, तो आप भी ये बिजनेस शुरू कर सकते हैं, वो भी सिर्फ 2-5 लाख रुपए लगाकर. अगर आप अपनी कंपनी खोलना चाहें, तो आपको फैंचाइजी के जरिए बना-बनाया सेटअप भी मिल जाएगा. कुछ कंपनी हैं जैसे कि एक कंपनी का नाम लूंगा JUST DELIVERY Corporation जिसकी लॉजिस्टिक विंग का नाम है जस्ट डिलिवरी है. Add News18 as Preferred Source on Google काम शुरू करने के लिए लगभग 200 से 250 स्क्वायर फीट का एरिया चाहिए. इनवेस्टमेंट होगा करीब 2 लाख से 5 लाख रुपए का और फैंचाइजी फीस लगेगी. करीब एक लाख रुपए. कंपनी रॉयल्टी या कमीशन के तौर पर आपसे, आपके ऑफिस का 10 प्रतिशत हिस्सा लेगी. आपको एक-दो कंप्यूटर या लैपटॉप चाहिए होंगे, जिसमें जस्ट डिलिवरी कंपनी अपना सॉफ्टवेयर सपोर्ट देगी. साथ ही कंपनी इस सॉफ्टवेयर को चलाने और कारोबार का पूरा रिकॉर्ड रखने के लिए ट्रेनिंग देगी. कंपनी के लोग पहले 20 पार्सल भेजकर उसकी रिसीविंग कॉपी सॉफ्टवेयर में दिखाएंगे. कंपनी हर महीने की 20 तारीख को अपना प्रॉफिट काटकर बाकी की रकम आपको दे देगी. इस बिजनेस का प्रॉफिट आपको मिलने वाले काम पर निर्भर करेगा. फिलहाल, ये कंपनी 10 ग्राम से एक किलो तक के पार्सल के 6 रुपए पैकेट और अगर ई-कॉर्मस पैकेट हो तो 30 रुपए प्रति किलो चार्ज करती है. पार्सल का वजन जैसे-जैसे बढ़ता है. कुरियर कॉस्ट बढ़ती जाती है. फिर जितने पार्सल, उतना ही प्रॉफिट, लेकिन, फिर भी महीने की आप आराम से 40000 से 50000 तक कमा सकते हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। First Published : September 08, 2025, 07:57 IST Source link

झारखंड

धनबाद में फिर भू-धंसान, सड़क बंद:केंदुआ में धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर आवागमन...

लगातार दो दिनों की तेज बारिश के बीच केंदुआ में धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर एक बार फिर भू-धंसान हो गया है। पहले से बने गोफ के पास एक नया गोफ बन गया है, जिसमें बारिश का पानी तेजी से भर रहा है। इसके कारण गोफ का दायरा लगातार बढ़ रहा है और सड़क पूरी तरह से खतरे की जद में आ गई है। प्रशासन ने एहतियातन मुख्य मार्ग को दोनों ओर से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है। इससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर रहे लोग इस भू-धंसान के कारण पिछले 15 दिनों से यह सड़क बंद है और यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन तथा बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक राज सिन्हा, भाकपा माले के अरुप चटर्जी और आजसू नेता मंटू महतो सहित कई संगठनों ने सड़क की मरम्मत और सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ था जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को भी इसी स्थान पर सड़क धंस गई थी। इससे पहले 31 नवंबर की रात भूमिगत खदान में विस्फोट के बाद जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। बीसीसीएल द्वारा स्थिति नियंत्रित करने के प्रयास पूरी तरह सफल नहीं हो सके हैं। बीसीसीएल प्रबंधन का कहना है कि लगातार बारिश के कारण भू-धंसान का खतरा और बढ़ सकता है। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। Source link

शिक्षा

DRDO, SSB, NTPC, AIIMS, Bank of Baroda Recruitment 2026

Hindi News Career Govt Jobs: DRDO, SSB, NTPC, AIIMS, Bank Of Baroda Recruitment 2026 8 दिन पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DRDO DLRL में 75 भर्ती, यूपी आंगनवाड़ी में 100 वैकेंसी की। साथ ही SSB में 827 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 मई तक बढ़ने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. DRDO DLRL में 75 वैकेंसी, 30 हजार मिलेगा स्टाइपेंड डीआरडीओ के अंतर्गत आने वाली डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च लैबोरेटरी, हैदराबाद में 75 पेड इंटर्नशिप की भर्ती निकली है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग 40 कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग 25 मैकेनिकल इंजीनियरिंग 10 कुल पदों की संख्या 75 कैटेगरी वाइस पदों की संख्या : पद का नाम पदों की संख्या सामान्य 51 ओबीसी 8 एससी 5 एसटी 4 ईडब्ल्यूएस 7 कुल पदों की संख्या 75 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : बीई, बीटेक के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 27 साल ओबीसी : 3 साल की छूट एससी, एसटी : 5 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर इंटरव्यू स्टाइपेंड : 30,000 रुपए प्रति माह सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर जॉब लोकेशन : आंध्र प्रदेश चंडीगढ़ दिल्ली कर्नाटक केरल मध्य प्रदेश महाराष्ट्र ओडिशा तमिलनाडु तेलंगाना उत्तर प्रदेश उत्तराखंड जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आधार कार्ड कॉलेज आईडी बोनाफाइड सर्टिफिकेट मार्कशीट्स (3rd year 1st Semester तक) कॉलेज से NOC / Sponsorship Letter (कॉलेज लेटरहेड पर) पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट (चयन के बाद) ऐसे करें आवेदन : डीआरडीओ की वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाएं। होमपेज से संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करके इस पते पर भेजें : निदेशक, रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स अनुसंधान प्रयोगशाला भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन चंद्रयांगुट्टा लाइन्स, हैदराबाद – 500005 ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. यूपी आंगनवाड़ी में 100 भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 100 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ के लिए शुरू की गई है जिसके लिए सिर्फ महिला उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर अप्लाई कर सकती हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या बडरांव 8 फतेहपुर, मंडल 9 कोपागंज 11 शहर (मऊ सिटी) 04 मुबारकपुर गोहना 8 परदहा 9 रानीपुर 22 रतनपुरा 15 कुल पदों की संख्या 100 योग्यता : संबंधित ग्राम पंचायत या वार्ड का निवासी होना चाहिए। 12 वीं पास एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 35 साल सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर सैलरी : जारी नहीं ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं। होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी को अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. SSB में 827 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 4 मई तक करें अप्लाई सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 4 मई तक ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन के लिए 6 से 8 मई 2026 तक करेक्शन विंडो ओपन रहेगी। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या जनरल 105 ईडब्ल्यूएस 20 ओबीसी 62 एससी 27 एसटी 19 कुल पदों की संख्या 233 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं, 12वीं पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 27 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,पूर्व सैनिक, महिला : नि:शुल्क आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन सैलरी : 21,700 – 81,100 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट : जनरल नॉलेज, मैथ्स, रीजनिंग, हिंदी, अंग्रेजी मार्क्स : 150 क्वालिफाइंग मार्क्स : जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 50% एससी, एसटी : 45% ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। अब New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 380 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 24 अप्रैल ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, खमरिया में डेंजर बिल्डिंग वर्कर्स के 380 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या टेन्योर बेस्ड डेंजर बिल्डिंग वर्कर 350 टेन्योर बेस्ड ग्रेजुएट, डिप्लोमा प्रोजेक्ट इंजीनियर 30 टोटल 380 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : डेंजर बिल्डिंग वर्कर : NCVT द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट होना चाहिए। यह प्रमाण पत्र अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल ट्रेड में होना चाहिए। फीडर ट्रेड्स जैसे केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और अन्य संबंधित विषयों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएट, डिप्लोमा प्रोजेक्ट इंजीनियर : केमिकल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक की डिग्री या एम्युनिशन, एक्सप्लोसिव्स मेन्यूफैक्चरिंग या हैंडलिंग में अप्रेंटिसशिप के साथ केमेस्ट्री में बीएससी की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल ओबीसी : 3 साल की छूट एससी, एसटी : 5 साल की छूट सैलरी : 19 हजार 900 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट इंटरव्यू ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट munitionsindia.in से आवेदन फॉर्म का पीडीएफ निकालें। मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म पर अपने सिग्रेचर करें। लिफाफे पर “Application for Tenure Based DBW” जरूर लिखें। इसे ‘चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया’ जिला जबलपुर, – पिन, 482005 पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड

झारखंड

गिरिडीह में चलती बाइक पर पेड़ गिरा, युवक की मौत:आंधी-बारिश के बीच...

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज आंधी-तूफान के दौरान सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब भरकट्टा बाजार से घर लौट रहे तीन बाइक सवार युवकों पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। मृतक की पहचान आशीष कुमार मंडल (21)के रूप में की गई। सचिन कुमार वर्मा (21) और सौरभ मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पहले देखिए घटना से संबंधित कुछ तस्वीरें सड़क किनारे खड़ा विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर गिरा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त इलाके में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश हो रही थी। हवा के अत्यधिक दबाव के कारण सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। वहीं से बाइक सवार गुजर रहे थे और वो पेड़ के नीचे दब गए। बाइक सवार युवकों को संभलने का मौका नहीं मिला और वे सीधे पेड़ की चपेट में आ गए। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया गया। इसके बाद उसके नीचे दबे युवकों को बाहर निकाला गया। सभी को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशीष कुमार मंडल को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बिरनी सीओ संदीप मद्धेशिया, बीडीओ फणीश्वर रजवार और प्रमुख रामु बैठा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और गिरे हुए पेड़ को हटवाकर सड़क पर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पेड़ गिरने से एक कि मौत दो घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है और मुआवजा के लिए आगे की करवाई की जा रही है। -संदीप मद्धेशिया, सीओ, बिरनी। Source link

ताज़ा खबर

बंगाल में BJP के ‘कौटिल्‍य’, जिनकी व्‍यूह रचना में फंस गईं ममता...

होमताजा खबरदेश बंगाल में BJP के ‘कौटिल्‍य’, जिनकी व्‍यूह रचना में फंस गईं ममता बनर्जी Last Updated:May 01, 2026, 09:59 IST Sunil Bansal Bengal Chunav Strategy: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्‍न हो चुकी है. एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ चुके हैं, जिसमें बीजेपी की बढ़त दिखाई गई है. ऐसे में बंगाल चुनाव के लिए रणनीति बनाने वाले उस ‘कौटिल्‍य’ की चर्चा करना जरूरी हो गया है, जिन्‍होंने जनता के बीच भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने में अहम भूमिका निभाई. पश्चिम बंगाल में सुनील बंसल ने ऐसी चुनावी रणनीति बनाई, जिसके सामने ममता बनर्जी जैसी माहिर राजनीतिज्ञ को भी बेबस नजर आईं. (सुनील बंसल के फेसबुक अकाउंट से साभार) Sunil Bansal Bengal Chunav Strategy: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ‘भय आउट, भरोसा इन’ की लाइनों को गढ़ने वाले बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने प्रदेश जीतने के लिए इस बार ऐसी व्यूह रचना की जिसमें ममता बनर्जी फंसती हुई नजर आ रही हैं. संगठनात्मक कौशल के धनी बंसल और चुनावी रणनीतिकार भूपेन्द्र यादव, विप्लब देव और अनिल मालवीय की चौकड़ी ने पूरे पश्चिम बंगाल को मथने का ऐसा काम किया कि ज्‍यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी ममता के गढ़ को ढहाते हुए नजर आ रही है. इस पूरे चुनाव में रणनीति के मुताबिक छोटी-छोटी जनसभाओं पर फोकस किया गया. ये छोटी-छोटी मीटिंग्‍स मोहल्लों और घरों के आधार पर की गई. पश्चिम बंगाल की 53 विधानसभाओं में 12 हजार से ज्यादा स्ट्रीट मीटिंग रखी गई. इसके अलावा 1 लाख 65 हजार छोटी-छोटी सभाएं रखी गईं, जिसके जरिये मतदाताओं खासकर महिलाओं से संवाद कायम किया गया. इन सभाओं के माध्यम से ‘भाजते ताई-बीजेपी चाई’ का माहौल बनाने का काम किया गया. BJP की वो रणनीति जिसमें उलझ गई TMC चुनावी रणनीति के मुताबिक, पहले ममता बनर्जी को टार्गेट न करने का निर्णय लिया गया, लेकिन TMC के विधायकों के खिलाफ माहौल बनाने की मुहिम शुरू की गई. करीब 80 प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके इस मुहिम के तहत करीब 220 विधानसभाओं में TMC विधायकों के खिलाफ बीजेपी ने चार्जशीट जारी की. इसके बाद दूसरे चरण में जिला स्तर पर चार्जशीट जारी की गई. और फिर आखिरी कील ठोकने का काम गृहमंत्री अमित शाह ने ममता सरकार को खिलाफ चार्जशीट जारी करके किया. इस मुहिम का असर यह हुआ कि TMC को अपने 77 उम्मीदवार चेंज करने के लिए मजबूर होना पड़ा. इसके बाद बीजेपी ने 10 हजार किलोमीटर लंबी परिवर्तन यात्रा बंगाल में निकाली. ‘जिसने ब्रिगेड जीत लिया, उसने बंगाल जीत लिया’ बीजेपी के प्रति जोश और बंगाल में बदलाव के लिए बयार की संभावना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में हुई पहली जनसभा से लगाया जा सकता है. इस रैली ने ममता बनर्जी के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी थीं, क्योंकि ब्रिगेड मैदान के बारे में कहा जाता है कि जिसने ब्रिगेड जीत लिया, उसने बंगाल जीत लिया. पीएम मोदी की इस जनसभा में 5 लाख से ज्यादा लोग जुटे थे. इसके बाद सह प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देव के फीड बैक के आधार पर डायरेक्ट ममता के खिलाफ बीजेपी नेताओं ने मोर्चा खोल दिया और फिर ममता द्वारा ‘मां-माटी-मानुष’ के ऊपर हुए अत्याचारों की शृंखला को बंगाली वोटरों को याद दिलाने का काम किया गया. इसी क्रम में RG कर और संदेशखाली पीड़िताओं के परिवार के सदस्यों को टिकट दिया गया. युवाओं-महिलाओं पर फोकस युवा और महिलाओं से सीधे संवाद किए गये और इसके साथ ही युवा कार्ड और मातृशक्ति कार्ड के तहत लाखों की संख्या में फॉर्म भी भरवाये गए. पूरे चुनाव के दौरान राज्य और केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा 640 सभाएं आयोजित की गईं. प्रधानमंत्री मोदी ने कुल 19 सभाएं और 2 रोड शो किए और करीब 42 संगठनात्मक जिले कवर किए. वहीं, गृहमंत्री शाह ने 29 सभाएं और 11 रोड शो किए और 29 संगठनात्मक (23 प्रशासनिक) जिले कवर किए. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भी करीब 17 कार्यक्रम चुनाव के दौरान लगाए गए. About the Author Manish Kumar बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

‘आज तक नहीं किया सोशल मीडिया का इस्तेमाल’, ISC 2026 नतीजों में...

जमशेदपुर. जमशेदपुर ने एक बार फिर पूरे देश और दुनिया में अपनी पहचान मजबूत की है. ISC 2026 के परिणामों में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी ने 12वीं में 100% अंक लाकर कंट्री टॉपर बनते हुए न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे शहर और राज्य का नाम रोशन कर दिया है. हालांकि शांभवी की सफलता कोई अचानक मिली उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है. एक ही स्कूल से पूरी पढ़ाईखास बात यह है कि उन्होंने लोअर किंडर गार्डन से लेकर 12वीं तक की पूरी पढ़ाई एक ही स्कूल से पूरी की. उनकी मां निभा सिन्हा, जो स्वयं एक शिक्षिका हैं, बताती हैं कि शांभवी बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही है. ‘वह हमेशा से फर्स्ट आती रही है, कभी किसी चीज के लिए जिद नहीं की. संस्कारों में पली-बढ़ी शांभवी बड़ों का सम्मान करना और जानवरों से प्रेम करना अच्छी तरह जानती है.’ शांभवी की पढ़ाई के प्रति लगन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह जिस दिन कोई चैप्टर शुरू करती थी, उसे खत्म किए बिना नहीं छोड़ती थी. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उसने आज तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया और कभी मोबाइल फोन के लिए जिद भी नहीं की. इतना अच्छा रिजल्ट होगा, नहीं सोचा थाउनके पिता राकेश रमन, जो ऑल इंडिया रेडियो में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव हैं, कहते हैं, ‘हमें उम्मीद थी कि रिजल्ट अच्छा होगा, लेकिन इतना शानदार होगा, यह नहीं सोचा था. शांभवी ने हमेशा सरल जीवन जिया और कभी किसी चीज की मांग नहीं की.’ घर में इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है. शांभवी खुद बताती हैं कि अब उनका पूरा ध्यान नीट की तैयारी पर है. परीक्षा के बाद वह अपने परिवार के साथ गांव जाने की योजना बना रही हैं, क्योंकि पिछले तीन सालों से वे कहीं बाहर नहीं गए हैं. दादी के साथ उनका खास रिश्ता भी उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है. दादी बताती हैं, ‘बचपन में वह खूब कहानियां सुनती थी और आज भी जब थक जाती है, तो मेरे पास आकर बैठती है और हम देर तक बातें करते हैं.’ कोर सब्जेक्ट्स में आए 100 में 100अपने शानदार रिजल्ट के बारे में शांभवी बताती हैं कि उन्हें इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में 100 में से 100 अंक मिले हैं, जबकि हिंदी में 99 अंक आए हैं. वह अपनी सफलता का श्रेय अपने स्कूल के शिक्षकों, प्रिंसिपल और स्टाफ को देती हैं. ‘अगर मुझे आधी रात में भी कोई डाउट होता था, तो टीचर्स पूरे उत्साह के साथ मेरी मदद करते थे,’ उन्होंने कहा. सोशल मीडिया से दूर रहने का संदेशनई पीढ़ी को संदेश देते हुए शांभवी कहती हैं कि ‘मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें, मैंने आज तक इसका इस्तेमाल नहीं किया. शिक्षकों की बातों को ध्यान से सुनें और मन को शांत रखें. सफलता जरूर मिलेगी. उनको जरूरत पड़ती थी तो दादी या मां का मोबाइल यूज करती थी.’ भविष्य को लेकर उनका सपना साफ है. वह एम्स दिल्ली से पढ़ाई कर एक सफल डॉक्टर बनना चाहती हैं. उनका मानना है कि डॉक्टर बनकर वह लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं और देश की सेवा कर सकती हैं. Source link

व्यापार

Famous shops for domestic and foreign perfumes are present in Aligarh, get...

होमफोटोbusiness अलीगढ़ की फेमस इत्र शॉप, जहां मिलते हैं देशी-विदेशी ब्रांड्स और शाही खुशबू Last Updated:September 15, 2025, 22:26 IST अलीगढ़ ताले और तालीम के लिए भले ही मशहूर हो, लेकिन यहां का इत्र कारोबार भी अब लोगों के बीच खास पहचान बना रहा है. दोदपुर इलाके की दारुल किताब नामक दुकान पर सऊदी और दुबई से लेकर देशी-विदेशी ब्रांड्स तक के इत्र की शानदार वैराइटी मौजूद है. 100 रुपये से लेकर 1 लाख तक की कीमत वाले ये इत्र अपनी लंबी टिकने वाली खुशबू और शाही एहसास के कारण ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. कई लोगों को परफ्यूम लगाने का बहुत शौक होता है. इससे एक तरफ जहां उन्हें ताजगी महसूस होती है. वहीं वो इसकी महक से दूसरों को भी आकर्षित करते हैं. ज्यादातर लोग लॉन्ग लास्टिंग परफ्यूम को पसंद करते हैं. आप भी खुशबू लगाने के शौकीन हैं तो आपको बता दें कि अलीगढ़ में एक ऐसी दुकान है जो अपने इत्र के कारोबार के लिए प्रसिद्ध है. इस दुकान का नाम अपने आप में एक ऐतिहासिक धरोहर है. अलीगढ़ के दोदपुर इलाके मे स्थित दारुल किताब नाम की इस दुकान पर सऊदी और दुबई के बेशुमार इत्र का कलेक्शन मौजूद है. जो लोगों को आते हैँ बेहद पसंद. यहां 100 रूपए से लेकर 1 लाख तक के इत्र मिलेंगे. दुकान मालिक फेजान खान बताते हैं कि अपने यहां खास बात यह है कि एक तो यहां इंपोर्ट सेक्शन में सऊदी और दुबई की बहुत सारी वैराइटीज आती हैं. जिसमें रासासी, रताफा, हरमेन, अरबीयन जैसे ब्रांड के इत्र मौजूद है. यह ऐसे ब्रांड के इत्र हैं जो बहुत हाई लेवल के वर्ल्ड मे इत्र माने जाते हैं. इत्र बेचने वाले दुकानदार फेजान खान ने बताया कि यहां सारी तरीके की वैराइटीज हमारे यहां अवेलेबल है. साथ ही आपको बता दें कि यहां के लोगों का जो मिजाज हैं उन्हें अरबिक थीम पसंद आती है. जो सिर्फ इम्पोट खुशबू मे ही मिलेगी जो सिर्फ हमारे यहां मिलती है. सबसे बड़ी बात यह है कि यह हमारे यहां बजट में मिल जाती है और इस समय हमारे पास 50 से ज्यादा सऊदी और दुबई के अलावा कई विदेशी इत्र की वैराइटीज मौजूद हैँ. Add News18 as Preferred Source on Google फेजान बताते हैँ यहाँ जो इंडियन और लोकल कस्टमर आते हैं उनका ज्यादातर ठंडी खुशबू जैसे कि फ्लोरल टच पसंद करते है और कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हे अरबिक थीम चाहिए. यानी की उत बेस खुशबू चाहिए तो इंपोर्ट सेक्शन में मिलती है जो हमारे यहां अवेलेबल है. हमारे यहां इंडियन ब्रांड के अलावा सऊदी और दुबई के ब्रांड के विशेष इत्र रखे जाते हैं. जिसकी लोगों में अक्सर डिमांड रहती है. प्राइस की बात करें तो इत्र में 8 एमएल का 70-100 रूपये से स्टार्ट है तो वहीं विदेशी इत्र की प्राइज़ 400 से लेकर एक लाख रूपए तक है. अरबी इत्र की खासियत यह है कि इनमें एक रहस्यमयी गहराई और लंबे समय तक टिकने वाली महक होती है. यही वजह है कि इनकी डिमांड हर मौसम में बनी रहती है. फैजान बताते हैं कि अलीगढ़ के लोग न सिर्फ खुद के लिए बल्कि गिफ्टिंग के लिए भी विदेशी इत्र की खरीदारी करते हैं. शादी-ब्याह, खास मौकों और धार्मिक त्योहारों पर यहां से इत्र की बिक्री कई गुना बढ़ जाती है. खास कर इन विदेशी इत्र की. उत्तर प्रदेश का जनपद अलीगढ़ शहर वैसे तो ताले और तालीम की नगरी के नाम से दुनिया भर में मशहूर है. लेकिन इत्र का कारोबार भी यहां धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बना रहा है. दारुल किताब जैसी दुकानें न सिर्फ शहर में बल्कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गई हैं. यहां की महक लोगों के दिलों में उतर जाती है और यही वजह है कि एक बार आने वाला ग्राहक बार-बार लौटकर आता है. दुकानदार फेजान का कहना है कि गल्फ कंट्री के इत्र अपनी गहरी, शानदार और लंबे समय तक टिकने वाली खुशबू के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं. इनकी खासियत है कि इनमें प्राकृतिक ऊद, अंबर, केसर, गुलाब और मस्क जैसे दुर्लभ और कीमती तत्व इस्तेमाल किए जाते हैं. यही वजह है कि इनकी महक रॉयल और परफेक्ट मानी जाती है. दुबई और सऊदी अरब के इत्र सिर्फ़ खुशबू नहीं, बल्कि शान और शख्सियत का प्रतीक समझे जाते हैं. इन्हें लगाने से इंसान भीड़ में अलग नज़र आता है और ताजगी के साथ एक रॉयल अहसास महसूस करता है. यही वजह है कि गल्फ कंट्री के इत्र हर तबके में पसंद किए जाते हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। First Published : September 15, 2025, 22:26 IST Source link

झारखंड

उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

बोकारो | गुरुवार को कैंप-2 स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अजय नाथ झा ने किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों की स्थिति तथा विधिक मानकों के अनुपालन का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईवीएम की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा बंदोबस्त, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन यंत्र, यूपीएस बैकअप समेत अन्य तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार हर माह ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण अनिवार्य है। इसके तहत मशीनों की सुरक्षा और क्रियाशीलता संबंधी प्रतिवेदन नियमित रूप से मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, रांची को भेजा जाता है। उपायुक्त ने निर्वाचन कार्यालय को निर्देश दिया कि समुचित प्रतिवेदन तैयार कर समय पर विभाग को प्रेषित किया जाए। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा आदि उपस्थित रहे। Source link

Scroll to Top