भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

छात्रावास के दो बच्चों को तीन घंटे बाहर बैठाए रखा

मामले की जानकारी लेते प्रखंड कल्याण पदाधिकारी। भास्कर न्यूज | मनिका मनिका के औराटांड़ स्थित आदिम जनजाति आवासीय बालक प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्था से तंग आकर पिछले दिनों तीन बच्चे भाग गए थे। इनमें से दो बच्चों को जब उनके अभिभावक बुधवार को वापस छोड़ने स्कूल पहुंचे, तो प्रबंधन ने उन्हें अंदर लेने से मना कर दिया। मासूम बच्चों को करीब तीन घंटे तक तपती धूप में गेट के बाहर ही बैठाकर रखा गया। इसकी सूचना मिलने पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अभिषेक कुमार विद्यालय पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के लोगों को फटकार लगाते हुए दोनों बच्चों की इंट्री करवाई और अपनी मर्यादा और दायरे में रहकर काम करें। अभिभावकों से लिखित आवेदन लेने के बाद दोनों बच्चों को वापस स्कूल में रखा गया। खास बात यह रही कि प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के सामने ही बच्चों ने रोते हुए शिकायत की कि उन्हें स्कूल में मेन्यू के अनुसार दूध और फल नहीं दिया जाता है। इस संबंध में जब ज्ञान ज्योति संस्था के सचिव सुबोध कुमार से बात की गई, तो उन्होंने अपनी गलती मानने के बजाय बजट का रोना रोया। सचिव ने कहा कि दस वर्ष पहले का रेट निर्धारित है, उसी पुराने बजट में काम करना पड़ रहा है। दूध और फल नहीं देने के सवाल पर उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इस बारे में जिला कल्याण पदाधिकारी से बात कीजिए। इस पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि इसकी रिपोर्ट जल्द ही विभाग को भेजी जाएगी। Source link

झारखंड

चास चेकपोस्ट के सड़क किनारे से हटाई दुकानें, चला बुलडोजर

सिटी रिपोर्टर | बोकारो चास नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को महापौर भोलू पासवान और उपमहापौर पूजा कुमारी ने निगम अधिकारियों के साथ चेक पोस्ट समेत विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान चेक पोस्ट स्थित बजरंग बली मंदिर के पास सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाया गया। वहीं सब्जी विक्रेताओं को नाली की सीमा के पीछे ही दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान सुभाष चौक से भलोटिया गली तक वन-वे यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस मार्ग पर नो-पार्किंग व्यवस्था लागू करने की तैयारी भी की जा रही है, ताकि शहर में जाम की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके। उपमहापौर पूजा कुमारी ने कहा कि चेक पोस्ट से भलोटिया गली तक अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी मार्ग पर अस्पताल होने के कारण एंबुलेंस को भी आवागमन में परेशानी होती है। ऐसे में वन-वे और नो-पार्किंग व्यवस्था लागू करना जरूरी है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं को भी राहत मिले। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि अभियान के दौरान हटाए गए दुकानदारों के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं जोधाडीह मोड़ के सब्जी विक्रेताओं को भी निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने की हिदायत दी गई है। निगम ने स्पष्ट किया कि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने शहरवासियों और दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और सुगम चास के निर्माण के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। Source link

ताज़ा खबर

बीजेपी की नई ‘कोर टीम’ पर मंथन, अमित शाह और नितिन नवीन...

होमताजा खबरदेश BJP की नई ‘कोर टीम’ पर मंथन, अमित शाह और नितिन नवीन की 3 घंटे की मैराथन बैठक Last Updated:July 03, 2026, 02:25 IST दिल्ली में बीजेपी के सियासी गलियारों में हलचल तेज है.पार्टी की नई केंद्रीय टीम को लेकर अटकलों के बीच भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करीब तीन घंटे तक लंबी बैठक की.इस बैठक में संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष की मौजूदगी ने भी सियासी संकेतों को और मजबूत कर दिया. नितिन नवीन और अमित शाह की मीटिंग में बीजेपी टीम में फेरबदल को लेकर चर्चा हुई. (फाइल फोटो) नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय टीम में फेरबदल की अटकलों के बीच पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, शाह के आवास पर हुई करीब तीन घंटे की बैठक में भाजपा के महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष भी मौजूद थे. हालांकि इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, लेकिन इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें भाजपा के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम के गठन का विषय भी शामिल था. सूत्रों के मुताबिक, जनवरी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नवीन के नेतृत्व वाली भाजपा की नई केंद्रीय टीम में ‘वरिष्ठ और युवा नेताओं’ को जगह मिलने की संभावना है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार में पद संभाल रहे कुछ नेताओं को भी पार्टी में शामिल किया जा सकता है और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं. सूत्रों ने बताया कि भाजपा की नई केंद्रीय टीम में शामिल किए जाने वाले नेताओं के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी. यह बैठक केवल संगठनात्मक समीक्षा तक सीमित नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे भाजपा के भविष्य के राजनीतिक रोडमैप, नई नेतृत्व टीम और आगामी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है. संकेत साफ हैं कि पार्टी अनुभव और युवा नेतृत्व के बीच नया संतुलन बनाकर संगठन को अगले चुनावी दौर के लिए तैयार करना चाहती है. भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की आहट अब साफ सुनाई देने लगी है. केंद्र की सत्ता में लगातार तीसरे कार्यकाल के बीच पार्टी नेतृत्व अब संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है. इसी रणनीति के तहत भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष की लंबी बैठक को महज औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि संगठन के पुनर्गठन की दिशा में निर्णायक कदम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों, 2029 की राजनीतिक तैयारी और संगठन में नई ऊर्जा भरने के लिए पार्टी जल्द ही केंद्रीय पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान कर सकती है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवा चेहरों की सक्रिय भूमिका का संतुलित मिश्रण देखने को मिल सकता है. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

Tips & Tricks: मानसून में कपड़ों से आने लगती है बदबू, अपनाएं...

Last Updated:July 02, 2026, 14:14 IST How to get rid of clothes smell in rain: मानसून में धूप कम होने की वजह से और कई-कई दिन लगातार बारिश होने या फुहार पड़ने से कपड़े अक्सर घर के अंदर ही सुखाने पड़ते हैं. ऐसे में कपड़ों से बदबू आने लगती है. एक्सपर्ट से जानते हैं कि बारिश में कपड़ों को कैसे धोया, सुखाया जाए ताकि वे बदबू न करें. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. झारखंड में मानसून की शुरुआत हो चुकी है. लगातार बारिश और नमी भरे मौसम के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इनमें सबसे आम समस्या है कपड़ों का ठीक से न सूखना और उनमें से बदबू आना. कई बार कपड़ों से मछली जैसी तेज दुर्गंध आने लगती है, जिससे उन्हें पहनना भी मुश्किल हो जाता है. धुले कपड़े जो इस तरह से महकते हैं, उनकी वजह से बहुत कोफ्त होती है. दरअसल धूप न निकलने की वजह से कपड़े महकने लगते हैं. इस विषय पर एक्सपर्ट रमेश बताते हैं कि बारिश के मौसम में कपड़ों से बदबू आने का मुख्य कारण नमी और हवा का सही प्रवाह न होना है. जब कपड़े लंबे समय तक गीले रहते हैं, तो उनमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं. यही कारण है कि कपड़ों से अजीब और तेज बदबू आने लगती है. धुलाई करते समय रखें ध्यानरमेश के अनुसार, सबसे पहले कपड़ों को अच्छी तरह से धोना जरूरी है. कपड़े धोते समय किसी अच्छे और गुणवत्ता वाले डिटर्जेंट का उपयोग करें. आजकल बाजार में कई तरह के आफ्टर-वॉश और फैब्रिक कंडीशनर उपलब्ध हैं, जिन्हें आखिरी बार पानी में मिलाकर कपड़ों को धोया जा सकता है. इससे कपड़ों में लंबे समय तक ताजगी और खुशबू बनी रहती है. कपड़ों में पानी न रह जाएकपड़े धोने के बाद यह सुनिश्चित करें कि उनमें पानी बिल्कुल कम से कम हो यानी जितना अच्छी तरह हो सके कपड़े निचोड़ लें. अगर संभव हो, तो वॉशिंग मशीन के स्पिन मोड का उपयोग करें या हाथ से अच्छी तरह निचोड़ लें. जितना कम पानी कपड़ों में रहेगा, वे उतनी जल्दी सूखेंगे और बदबू की संभावना भी कम होगी. कमरों के दरवाजे खुले रखेंबारिश के दिनों में ज्यादातर लोग कपड़े कमरे के अंदर सुखाते हैं. ऐसे में कमरे की खिड़कियां और दरवाजे बंद नहीं रखने चाहिए. हवा का आना-जाना बहुत जरूरी है. अगर कमरा पूरी तरह बंद रहेगा, तो नमी बढ़ेगी और कपड़े देर से सूखेंगे. इसलिए खिड़कियां खुली रखें और पंखा लगातार चलाते रहें, ताकि हवा का प्रवाह बना रहे. थोड़ी भी धूप निकले तो बाहर डाल दें कपड़ेंअगर दिन में थोड़ी देर के लिए भी धूप निकलती है, तो कपड़ों को कुछ समय के लिए धूप में जरूर रखें. थोड़ी सी धूप भी कपड़ों में मौजूद नमी को कम करने और बदबू पैदा करने वाले जीवाणुओं को खत्म करने में मदद करती है. इसके बाद आप कपड़ों को फिर से कमरे के अंदर सुखा सकते हैं. एक्सपर्ट यह भी सलाह देते हैं कि कपड़े पूरी तरह सूख जाने के बाद उन्हें आयरन जरूर करें. आयरन की गर्मी कपड़ों में बची हुई नमी को खत्म कर देती है और बदबू आने की संभावना काफी कम हो जाती है. थोड़ी सावधानी जरूरीविशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में थोड़ी सावधानी बरतकर कपड़ों को ताजा और खुशबूदार रखा जा सकता है. सही तरीके से धुलाई, पर्याप्त हवा, हल्की धूप और आयरन का उपयोग करके आप कपड़ों में आने वाली दुर्गंध से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं और पूरे मानसून में ताजगी का आनंद ले सकते हैं. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर डॉक्टरों को दिया गया सम्मान

सिटी रिपोर्टर | बोकारो राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बोकारो के प्रतिष्ठित केएम मेमोरियल हॉस्पिटल में चिकित्सकों के सम्मान में गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक, कंसल्टेंट्स एवं मेडिकल ऑफिसर्स शामिल हुए। समारोह की शुरुआत सामूहिक रूप से केक काटकर और डॉक्टरों को सम्मानित कर की गई। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास पांडेय ने कहा कि दवाइयाँ बीमारी का उपचार करती हैं, लेकिन डॉक्टर अपने ज्ञान, समर्पण और करुणा से मरीजों को नया जीवन और नई उम्मीद देते हैं। उन्होंने चिकित्सकों के लिए आधुनिक, उत्कृष्ट और तनावमुक्त कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। Source link

झारखंड

वन महोत्सव के पहले दिन लगाए गए सैकड़ों पौधे

लोहरदगा|ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल लोहरदगा में 01 जुलाई से 7 जुलाई तक आयोजित होने वाले वन महोत्सव के प्रथम दिन बुधवार को प्राचार्य एसके झा के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों व शिक्षकों ने सैकड़ों औषधीय, फलदार व फूल के पौधे विद्यालय परिसर में लगाए गए। वहीं विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि हमारे जीवन का पेड़ पौधे अभिन्न अंग हैं। इसलिए पेड़ पौधों को लगाकर संपूर्ण वातावरण को शुद्ध रखना हमारा परम दायित्व है। कहा कि हम सब पेड़ पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने की प्रतिज्ञा करें। Source link

ताज़ा खबर

जो चाहे कर लो, मैं अपनी आखिरी सांस तक झुकूंगा नहीं… बंगाल...

Last Updated:July 03, 2026, 02:06 IST तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राज्य की जांच एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्हें और उनके करीबी लोगों को राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूछताछ के नाम पर उनके सहयोगियों को उठाया जा रहा है, परिवारों को धमकाया जा रहा है और उन पर उनके खिलाफ झूठे बयान देने का दबाव बनाया जा रहा है. ख़बरें फटाफट टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. कोलकाता. पश्चिम बंगाल में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में, पश्चिम बंगाल पुलिस (एसटीएफ/सीआईडी) ने बिना उचित सूचना दिए और बुनियादी कानूनी सुरक्षा उपायों का उल्लंघन करते हुए मेरे कार्यालय से जुड़े या मुझसे संबंधित लगभग 25 लोगों को पूछताछ के नाम पर अचानक तलब किया या मनमाने ढंग से हिरासत में ले लिया. अभिषेक ने कहा कि इन लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है और मुझ पर झूठे बयान देने के लिए दबाव डाला जा रहा है. उनके फोन टैप किए जा रहे हैं और यहां तक ​​कि परिवार के सदस्यों (महिलाएं भी शामिल) को भी परेशान किया जा रहा है और धमकाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक धमकियों का सबसे बुरा रूप है. जिस सरकार के मुख्यमंत्री को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद किया गया था और जिन पर सीबीआई के कई मामले लंबित हैं, वही सरकार अब मुझे निशाना बनाने के लिए सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. आप जो चाहें करें. मैं अपनी आखिरी सांस तक झुकूंगा नहीं. इससे पहले एक जुलाई को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की एक अदालत ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी किया. उन्हें अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है ताकि सीआईडी के अधिकारी उनके आवाज के नमूने ले सकें. अभिषेक पर एक चुनावी रैली में हिंसा भड़काने वाले बयान देने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकाने का आरोप है. उत्तर 24 परगना जिले के साल्ट लेक स्थित बिधाननगर कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने डायमंड हार्बर के सांसद को 8 जुलाई को सुबह 10 बजे तक अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है, ताकि सीआईडी अधिकारी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में उनके आवाज के सैंपल ले सकें. अभिषेक को इसी काम के लिए मंगलवार को जिला अदालत में पेश होना था. हालांकि, वह मंगलवार को जिला अदालत में पेश नहीं हुए, क्योंकि कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल-जज बेंच में उनकी उस याचिका पर सुनवाई चल रही थी, जिसमें उन्होंने आवाज के सैंपल लेने के जिला अदालत के पिछले आदेश को चुनौती दी थी. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kolkata,West Bengal Source link

झारखंड

श्रावणी मेले को लेकर देवघर प्रशासन का नया प्लान, अब लाखों कांवडियों...

Last Updated:July 02, 2026, 17:06 IST बाबाधाम के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में इस बार श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी. पहली बार मेला क्षेत्र में टोटो एंबुलेंस की सेवा शुरू की जा रही है. भीड़भाड़ वाले रास्तों पर यह एंबुलेंस आसानी से पहुंचकर बीमार या घायल कांवरियों को कुछ ही मिनटों में नजदीकी अस्पताल पहुंचाएगी. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस नई व्यवस्था से आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को समय पर इलाज मिल सकेगा. देवघर: द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ, सावन का महीना शुरू होते ही यह पूरी तरह शिवमय हो जाता है. देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने यहां पहुंचते हैं. सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी करने वाले कांवड़ियों का सैलाब श्रावणी मेले के दौरान देवघर की सड़कों पर उमड़ पड़ता है. चारों ओर ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहते हैं. ऐसे में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती लाखों श्रद्धालुओं को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना होती है. इस बार इसी चुनौती से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक नई और अनोखी पहल की है. जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण मेंविश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. मेला क्षेत्र में सुरक्षा, साफ-सफाई, ट्रैफिक और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लगातार काम किया जा रहा है. इस बार स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. पहली बार श्रावणी मेले में टोटो एंबुलेंस सेवा शुरू की जा रही है. इसका उद्देश्य यह है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में यदि कोई श्रद्धालु अचानक बीमार पड़ जाए तो उन्हें इलाज मिल सके. कोई श्रद्धालु बेहोश हो जाए या किसी दुर्घटना में घायल हो जाए, तो उसे बिना किसी देरी के तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके. क्या कहते हैं सिविल सर्जनदेवघर के सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान शहर की कई सड़कें और मंदिर के आसपास का इलाका श्रद्धालुओं से पूरी तरह भर जाता है. ऐसी स्थिति में कई बार बड़ी एंबुलेंस घटनास्थल तक समय पर नहीं पहुंच पाती. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इस बार टोटो एंबुलेंस और बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है. ये छोटे वाहन संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले रास्तों से आसानी से गुजर सकेंगे. साथ ही, जरूरतमंद श्रद्धालुओं तक कुछ ही मिनटों में पहुंचकर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जा सकेंगे. टोटो और बाइक एंबुलेंस में रहेंगी सभी जरूरी सुविधाएंटोटो एंबुलेंस को इस तरह तैयार किया गया है कि इसमें मरीज को सुरक्षित लिटाकर या बैठाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल तक पहुंचाया जा सके. वहीं बाइक एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार के लिए आवश्यक दवाइयां और मेडिकल उपकरण उपलब्ध रहेंगे. यदि किसी श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ती है, तो मौके पर ही प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया जाएगा. इससे गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी. आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष व्यवस्थास्वास्थ्य विभाग के अनुसार, श्रावणी मेले के दौरान विभिन्न स्थानों पर डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी. मेला क्षेत्र में अस्थायी स्वास्थ्य शिविर भी स्थापित किए जा रहे हैं, जहां श्रद्धालुओं को नि:शुल्क इलाज और दवाइयों की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा, ताकि सूचना मिलते ही तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई पहलहर साल श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की यह नई पहल काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पहले भीड़भाड़ के कारण बड़ी एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी समय लग जाता था, लेकिन अब टोटो और बाइक एंबुलेंस की मदद से राहत कार्य अधिक तेजी से किया जा सकेगा. स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से श्रद्धालुओं को समय पर इलाज मिलेगा और आपात स्थिति में उनकी जान बचाने में भी काफी मदद मिलेगी. इस बार का श्रावणी मेला केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का भी एक नया उदाहरण बनने जा रहा है. About the Author Amita kishor न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

मारवाड़ी युवा मंच उड़ान शाखा ने किया सम्मान समारोह, चिकित्सक सम्मानित

सिटी रिपोर्टर | बोकारो मारवाड़ी युवा मंच उड़ान शाखा चास की ओर से बुधवार को मारवाड़ी धर्मशाला में डॉक्टर्स डे व मारवाड़ी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. मनीष, डॉ. ऋतिक केजरीवाल, डॉ. प्रशांत कुमार व डॉ. दीपिका कुमारी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही मारवाड़ी समाज के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए अथवा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की। सभी को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें अर्णव कुमार, सक्षम अग्रवाल, कृतिका रेटोलिया, राशि तापड़िया, अंशिका सिंघानिया, सौम्या सिंघानिया, श्रुति गोयल, दीपिका पटवारी, राज बंसल, श्रेष्ठा गर्ग एवं निखिल अग्रवाल शामिल रहे। बतौर मुख्य अतिथि विशाल पड़िया के साथ नरेश केजरीवाल, दीपक गोयनका, विकास झरझरिया, अमित शर्मा, विकास अग्रवाल, राजीव सावंतिया आदि ने शुभकामनाएं दी। मौके पर अध्यक्ष विनीता केड़िया, सचिव अंजलि जगनानी, कोषाध्यक्ष खुशबू रेटोलिया, संयुक्त सचिव रेणु खेड़िया, मारवाड़ी युवा मंच चास के अध्यक्ष दीपक जालान, सचिव लव केडिया, कोषाध्यक्ष नीलेश सिंघानिया आदि थे। Source link

झारखंड

आजाद नगर से लापता बच्ची 6 घंटे बाद घर से ही बरामद

बोकारो | माराफारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर से 6 वर्षीय आराध्या कुमारी बुधवार को घर के बाहर खेलते समय रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। लेकिन वह करीब छह घंटे के बाद अपने घर से ही बरामद हुई। बच्ची नहीं मिलने के दौरान परिजनों की सूचना पर माराफारी पुलिस पहुंची और तलाश शुरू कर दी थी। परिजनों ने बताया कि बच्ची बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर के पास ही खेल रही थी। कुछ देर के बाद मां ने बुलाने निकली तो वह नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पिता का कहना है कि बच्ची के पास एक अनजान महिला दिखाई दी थी, जिसे पहले कभी मोहल्ले में नहीं देखा गया है। इससे पुलिस की शंका बढ़ी। पुलिस आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की तो कुछ देर के बाद अपने ही घर से निकलकर बच्ची परिजनों के पास पहुंची। यह देखकर परिजनों के साथ-साथ पुलिस भी अवाक रह गए। फिलहाल पुलिस बच्ची से जानने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया। Source link

Scroll to Top