भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

शिक्षा

Gujarat Launches First Govt Cab Service Bharat Taxi

Hindi News Career Gujarat Launches First Govt Cab Service Bharat Taxi | June 2026 Current Affairs 17 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. कोटक महिंद्रा बैंक के MD और CEO अशोक वासवानी पद से हटेंगे कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अशोक वासवानी ने अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद से हटने (पुनर्नियुक्ति न लेने) का फैसला किया है। अशोक वासवानी का तीन साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 को खत्म हो रहा है। 27 जून को बैंक ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से यह निर्णय लिया है और बोर्ड ने इसे स्वीकार कर लिया है। वासवानी ने 1 जनवरी 2024 को तीन साल के कार्यकाल के लिए कार्यभार संभाला था। वासवानी को अरबपति बैंकर उदय कोटक के सितंबर 2023 में इस्तीफा देने के बाद इस पद पर नियुक्त किया गया था। अशोक वासवानी को ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज में रिटेल, कंज्यूमर, कॉरपोरेट और पेमेंट्स बिजनेस का 35 साल से ज्यादा का अनुभव है। कोटक बैंक से जुड़ने से पहले वे पागाया टेक्नोलॉजीज के प्रेसिडेंट थे। उन्होंने अपने करियर में सिटीग्रुप और बार्कलेज में कई सीनियर लीडरशिप रोल निभाए हैं। अशोक वासवानी कॉमर्स ग्रेजुएट होने के साथ-साथ एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और कंपनी सेक्रेटरी (CS) भी हैं। वर्तमान में वासवानी के अलावा कोटक बैंक की सीनियर लीडरशिप में तीन फुल टाइम डायरेक्टर्स- अनूप कुमार साहा, जयदीप हंसराज और परितोष कश्यप शामिल हैं। 2. गुजरात में भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ 27 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में भारत टैक्सी सर्विस का शुभारंभ किया। ये भारत का पहला जीरो कमीशन राइड हेलिंग प्‍लेटफॉर्म है, जिसमें ड्राइवर केवल मेम्‍बरशिप फीस देकर किराए की पूरी रकम खुद रखेंगे। पहले फेज में इसे गुजरात के 14 प्रमुख शहरों में शुरू किया गया है। भारत टैक्सी को सहकारिता मंत्रालय और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) ने मिलकर तैयार किया है, जिसकी थीम ‘सारथी ही मालिक’ रखी गई है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। चालकों को बीमा लोन और पेंशन जैसी सहकारी सुविधाओं का लाभ देने की भी योजना है। 3. सैटेलाइट बेस्‍ड नेविगेशन से पहली बार सफल जेट लैंडिंग 27 जून को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने स्वदेशी GAGAN प्रणाली का उपयोग करते हुए पहली बार किसी जेट विमान की सफल लैंडिंग कराई। GAGAN का पूरा नाम GPS Aided GEO Augmented Navigation है। यह सिस्टम पूरी तरह भारत में निर्मित है। इस परीक्षण में IndiGo के Airbus A320 विमान का उपयोग किया गया। GAGAN सिस्टम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने संयुक्त रूप से तैयार किया है। यह सिस्टम GPS सिग्नलों की सटीकता बढ़ाकर विमान की सुरक्षित और अधिक सटीक लैंडिंग में मदद करती है। इससे छोटे और दूरस्थ हवाई अड्डों पर सुरक्षित लैंडिंग की सुविधा मिलेगी और विमानन क्षेत्र में भारत की स्वदेशी तकनीकी आत्मनिर्भरता बढेगी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. प्रधानमंत्री मोदी तीन दिन की सेशेल्स यात्रा पर 27 जून को पीएम मोदी सेशेल्स की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर विक्टोरिया पहुंचे। यह यात्रा ‘सागर’ यानी Security and Growth for All in the Region विजन के तहत हो रही है। पीएम मोदी ने सेशेल्स को मेड इन इंडिया पेट्रोल वेसल PS Lespwar सौंपा। मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। पीएम ने सेशेल्स के नेशनल बोटैनिकल गार्डन का दौरा किया और दुनिया के सबसे लम्बी उम्र से जीवित भूमि जीव ‘जोनाथन’ कछुए को फल खिलाया। पीएम मोदी ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित किया। पीएम मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया। ये पीएम मोदी को किसी भी देश द्वारा दिया गया 34वां वैश्विक पुरस्कार है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. अंसी सोजन ने लंबी कूद में नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा 27 जून को भारतीय एथलीट अंसी सोजन ने लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 20 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। सोजन ने भुवनेश्वर में आयोजित इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में यह उपलब्धि हासिल की। अंसी सोजन ने 6.85 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज का रिकॉर्ड 6.83 मीटर था जो 2004 के एथेंस ओलंपिक में बना था। अंसी केरल की रहने वाली हैं। उनके पिता एक ऑटो-रिक्शा चालक हैं, जो खुद अपने समय में एथलीट थे। खेल में देश का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ वह भारतीय नौसेना (Indian Navy) में चीफ पेटी ऑफिसर के रूप में भी कार्यरत हैं। 6. एथन वाज भारत के 96वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने 27 जून को गोवा के एथन वाज भारत के 96वें ग्रैंडमास्टर बन गए। एथन ने यह उपलब्धि मात्र 14 साल की उम्र में हासिल की है। एथन ने बोस्निया और हर्ज़ेगोविना में आयोजित ग्रैंडमास्‍टर मिक्‍स टूर्नामेंट में अपना तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म पूरा किया। एथन लियोन मेंडोंका के बाद गोवा के दूसरे ग्रैंडमास्टर हैं। 2026 कॉमनवेल्थ चेस चैंपियनशिप में एथन ने 2 गोल्ड सहित 3 मेडल जीते थे। आज का इतिहास 1893 में भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI) के संस्थापक और दूसरी पंचवर्षीय योजना के रणनीतिकार, प्रशांत चंद्र महालनोबिस का जन्म हुआ। 1901 में काकोरी ट्रेन एक्शन के नायक और स्वतंत्रता सेनानी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी का जन्म हुआ। 2007 में एप्पल इंक ने अपना पहला स्मार्टफोन iPhone बाजार में उतारा। ——————– ये खबरें भी पढ़ें… FIFA ने नेपाल फुटबॉल संघ को निलंबित किया: वेनेजुएला में भूकंप के चलते राष्‍ट्रीय आपातकाल घोषित; 26 जून के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

झारखंड

रिम्स एडमिशन मामला : सीआईडी जांच अब मनी ट्रेल पर केंद्रित, जल्द...

मेडिकल सीट के लिए बैकडोर एंट्री का शक, सीआईडी खंगाल रही है अब वित्तीय लेनदेन रिम्स में वर्ष 2025 के एमबीबीएस और बीडीएस नामांकन मामले में सीआईडी की जांच मनी ट्रेल पर कें​िद्रत हो गई है। बुधवार को सीआईडी ने इस मामले में रिम्स में छापेमारी की थी और एडमिशन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए थे। सीआईडी की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि भारी-भरकम स्क्रूटनी और कड़े नियमों को ठेंगा दिखाते हुए गलत जाति प्रमाण पत्र के आधार पर प्रतिष्ठित मेडिकल सीटों पर कब्जा कर लिया गया। अब सीआईडी अब इस मामले में धोखाधड़ी, जालसाजी और जालसाजी से जुड़े गंभीर प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है। एफआईआर में भ्रष्टाचार और जालसाजी की धाराएं जुड़ती हैं और पैसों के लेनदेन के सबूत मिलते हैं तो इस मामले में ईडी की भी एंट्री हो सकती है। सीआईडी की अब तक की जांच में यह साफ हो गया है कि रिम्स के इस बैच में कम से कम दो अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण पत्र पूरी तरह फर्जी और गलत हैं। इन दोनों जालसाज अभ्यर्थियों ने न सिर्फ नियमों को तोड़ा, बल्कि उन दो मेधावी और योग्य छात्रों का भविष्य भी हमेशा के लिए बर्बाद कर दिया, जो अपनी दिन-रात की मेहनत के बाद भी इनकी वजह से रेस से बाहर हो गए। -शेष पेज 13 पर सीआईडी कर रही जांच-कहीं पैसों का खेल तो नहीं जानकारों के मुताबिक, देश और राज्य के टॉप सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस की एक सीट पाने के लिए लोग एक-एक करोड़ रुपए तक खर्च करने को तैयार रहते हैं। ऐसे में सीआईडी को आशंका है कि बिना किसी बड़े वित्तीय लेन-देन या भारी-भरकम रिश्वत के इस तरह का दुस्साहस मुमकिन नहीं है। क्या बैकडोर एंट्री के लिए करोड़ों का खेल हुआ। सीआईडी अब इसी मनी ट्रेल और सिंडिकेट को खंगाल रही है। अगर पैसे के लेन-देन के पुख्ता सबूत मिलते हैं, तो यह राज्य का बड़ा एडमिशन घोटाला सामने आ सकता है। Source link

ताज़ा खबर

ममता में बची कितनी ताकत, होने जा रहा तय, बागी- बीजेपी-कांग्रेस सब...

होमताजा खबरदेश ममता में बची कितनी ताकत, होने जा रहा तय, बागी- बीजेपी-कांग्रेस सब की टकटकी Last Updated:June 29, 2026, 04:31 IST बंगाल की राजनीत‍ि में 21 जुलाई का द‍िन काफी कुछ तय करने वाला है. यह तय करेगा क‍ि ममता बनर्जी की स‍ियासी ताकत क‍ितनी बची है. यह तय करेगा क‍ि ऋतव्रता बनर्जी बागी नेताओं को तो बांध लाए, लेकिन क्‍या कार्यकर्ता और आम जनता भी उतनी ही उनके साथ है. और इन सब पर नजर बीजेपी कांग्रेस की है. ममता बनर्जी 21 जुलाई को दिखाएंगी उनके पास क‍ितनी ताकत. ममता बनर्जी क‍ितनी ताकतवर? क्‍या उनके व‍िधायकों-सांसदों के जाने से जमीन पर भी असर कम हुआ है? क‍ितने लोग उनके साथ अब भी खड़े हैं? इन सभी सवालों के जवाब म‍िलने जा रहे हैं. आज से ठीक लगभग एक महीने बाद 21 जुलाई को शहीद द‍िवस पर ममता बड़ी रैली करने जा रही हैं. आप सोच रहे होंगे क‍ि इस बार ऐसा क्‍या, ममता तो हर साल ऐसी रैली करती हैं. नया ये है क‍ि ममता इस बार अकेले हैं. उनकी पार्टी टूट चुकी है. इतना ही नहीं, बागी गुट भी इस बार अलग से रैली करने जा रहा है. जिसके पास समर्थन ज्‍यादा होगा, वही जमीन पर असली टीएमसी होने का दम भरेगा. इस पर बागी गुट ही नहीं, बीजेपी और कांग्रेस की भी नजर है. 21 जुलाई का बंगाल की राजनीति में बड़ा महत्‍व है, क्योंकि इसी दिन साल 1993 में वामपंथी शासन के दौरान पुलिस फायरिंग में युवा कांग्रेस के 13 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी. ममता बनर्जी इसे अपना चुकी हैं और लगातार इस दिन रैली करके जताती भी रही हैं क‍ि वही असली उत्‍तराध‍िकारी हैं. लेकिन अब इसी ऐतिहासिक दिन पर अपना अधिकार जमाने के लिए दोनों गुट आमने-सामने आ गए हैं. ममता की कैसी है तैयारी धर्मतला में बड़ी रैली की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर चुका है. हालांकि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार भव्य त्रिस्तरीय मंच शायद नजर न आए, लेकिन फिर भी इस बार 50 फुट चौड़ा और 100 फुट लंबा एक विशाल मंच बनाने की तैयारी है. रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष और डोला सेन को खुद धर्मतला में मंच निर्माण कार्य का जमीनी जायजा लेते देखा गया. साफ है क‍ि ममता इस मंच का उपयोग फ‍िर से खुद को खड़ा करने के ल‍िए करने जा रही हैं. वह मैसेज देना चाहती हैं क‍ि असली टीएमसी उन्‍हीं के पास है. कुणाल घोष ने ऋतव्रत बनर्जी का उड़ाया मजाक कुणाल घोष ने ऋतव्रत बनर्जी का मजाक उड़ाते हुए कहा, कौन है ऋतव्रत? वह तो बस 4 आने का नकुल दाना (एक प्रकार की सस्ती बंगाली मिठाई) है, और अब उसका भी कैशमेमो मांगा जा रहा है. जिस वामपंथी सरकार के शासनकाल में 13 निर्दोष युवाओं पर अंधाधुंध गोलियां चली थीं, ऋतव्रत तो उसी सीपीआईएम की राजनीतिक पैदाइश हैं. ममता गुट का यह सीधा आरोप है कि जो व्यक्ति उस क्रूर विचारधारा का हिस्सा रहा हो, वह आज किस नैतिक अधिकार से धर्मतला के उसी मैदान में शहीद दिवस मनाने का दावा कर सकता है. यह हमला ऋतव्रत गुट को वैचारिक रूप से खोखला साबित करने की एक सोची-समझी चाल थी. दूसरी ओर, ऋतव्रत बनर्जी के नेतृत्व वाला विद्रोही गुट भी हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठा है और वह ममता की टीएमसी को हर मोर्चे पर कड़ी टक्कर दे रहा है. जैसे ही ममता गुट की तैयारियों की भनक लगी, ऋतव्रत गुट ने भी लामबंदी तेज कर दी. कोलकाता नगर निगम के पूर्व तृणमूल पार्षदों की बैठक हुई. इस बैठक में उन तमाम पूर्व पार्षदों ने हिस्सा लिया जो सत्ता परिवर्तन के बाद से हाशिये पर महसूस कर रहे थे या जिनका वर्तमान नेतृत्व से मोहभंग हो चुका था. यह इस बात का साफ संकेत है कि ऋतव्रत जमीनी स्तर के नेताओं को अपने पाले में करने में सफल हो रहे हैं. इन पूर्व पार्षदों ने बैठक में सर्वसम्मति से यह दृढ़ निर्णय लिया कि वे किसी भी सूरत में 21 जुलाई की रैली आयोजित करके ही दम लेंगे. ऋतव्रत गुट यह साबित करना चाहता है कि असली जमीनी कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं. About the Author Gyanendra Mishra Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kolkata,West Bengal Source link

झारखंड

The reality is that more than 2,000 teachers are deputed in just...

रांची22 घंटे पहले कॉपी लिंक शिक्षा विभाग को भेजा गया पत्र निर्वाचन आयोग ने दावा किया है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में किसी भी शिक्षक को नही लगाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने इस संबंध में शुक्रवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि शिक्षकों का सबसे महत्वपूर्ण काम शिक्षण है। विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए पहले बीएलओ के रूप में कार्यरत सभी शिक्षकों को इस काम से मुक्त कर दिया गया है। बीएलओ के पद पर शिक्षकों की जगह अन्य कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। केवल कुछ स्थानों पर विशेष परिस्थिति में ही शिक्षकों से बीएलओ का काम लिया जा रहा है। लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है। रांची समेत राज्य के सभी जिलों में अभी भी बड़े पैमाने पर शिक्षक बीएलओ का काम कर रहे हैं। सिर्फ रांची जिले में ही 2000 से अधिक शिक्षक इस काम में लगे हैं। इसके अलावा शिक्षक सुपरवाइजर की भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इन्हें हटाए बिना इन्हें एसआईआर के लिए वॉलेंटियर बना दिया है। ऐसे में वे पढ़ाई के साथ चुनावी जिम्मेदारी का दोहरा बोझ झेल रहे हैं। इधर, बोर्ड परीक्षा में 10% से ज्यादा खराब रिजल्ट पर कार्रवाई का निर्देश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बोर्ड परीक्षा में 10 प्रतिशत से अधिक खराब परिणाम देने वाले स्कूलों के शिक्षकों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाए। इस निर्देश के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ऐसे में शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती है। एक ओर चुनाव आयोग के निर्देश पर उन्हें लंबे समय तक चुनाव से जुड़े काम करने पड़ते हैं। ऐसे में वे स्कूलों में समय नहीं दे पाते। एसआईआर-2026 का यह है कार्यक्रम 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर गणना 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति 7 अक्टूबर: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन रांची जिले के हर विस क्षेत्र में 300 से अधिक की प्रतिनियुक्ति रांची जिला के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें रांची, हटिया, सिल्ली, मांडर, कांके, खिजरी और तमाड़ विधान सभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक विधानसभा में तीन सौ से अधिक शिक्षक एसआईआर के लिए प्रतिनियुक्त हैं। यानी सात विधानसभा में 2,000 से अधिक शिक्षक सेवा दे रहे हैं। इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। क्योंकि शिक्षक पढ़ाने के बजाय एसआईआर के काम में लगे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

झारखंड

पहली बार लगाया टीएलएम प्रदर्शनी

बोकारो | डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल, सेक्टर-9 रानीपोखर में शनिवार को पहली बार टीचर लर्निंग मेटेरियल (टीएलएम) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने छोटे बच्चों को सरल एवं रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए तैयार किए गए शिक्षण मॉडल और परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। शुरुआत प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने अतिथियों को पौधा भेंटकर स्वागत करते हुए की। मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार (साइंस फॉर सोसाइटी के सचिव), बीएसएल के एजीएम बीजू पीके, विशिष्ट अतिथि एसके राय व राम अयोध्या सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न परियोजनाओं का मूल्यांकन किया। मौके पर रॉयल स्कूल की प्राचार्या रूपम गुप्ता, उपप्राचार्य आलोक चतुर्वेदी आदि थे। Source link

ताज़ा खबर

3 से 6 महीने में गिर सकती है TVK सरकार, अवसरवादी कूटनीति...

होमताजा खबरदेश ‘जनता ने DMK को दिया था वोट, अवसरवादी कूटनीति के कारण सत्ता में आए जोसेफ विजय’ Last Updated:June 29, 2026, 00:01 IST डीएमके चीफ स्टालिन ने दावा किया कि तमिलनाडु की जनता की पहली पसंद और वोट वास्तव में द्रमुक को ही सरकार बनाने के लिए मिले थे. लेकिन कांग्रेस और अन्य दलों द्वारा पाला बदलकर टीवीके को समर्थन देने के फैसले के कारण ही विजय मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच पाए हैं. ख़बरें फटाफट स्टालिन ने संकेत दिया है कि टीवीके सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी. (फाइल फोटो) चेन्नई. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने रविवार को संकेत दिया कि तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार उन दलों के समर्थन से चल रही है जो हाल तक उनके नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थे. द्रमुक प्रमुख के बयान का परोक्ष रूप से यह अर्थ था कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली यह ‘अल्पमत’ सरकार अगले तीन से छह महीनों के भीतर गिर सकती है. चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान, जहां अन्य दलों के कार्यकर्ता द्रमुक में शामिल हुए, स्टालिन ने दावा किया कि सत्तारूढ़ टीवीके के पास स्वतंत्र रूप से सरकार चलाने के लिए जनमत का पूर्ण अभाव है, क्योंकि उसने आवश्यक 118 के बहुमत के आंकड़े के मुकाबले केवल 108 सीट हासिल की हैं. पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, “आइए हम वास्तविकता को देखें. वर्तमान सत्तारूढ़ दल ने अपने दम पर एक स्थिर सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल नहीं किया था.” उन्होंने दावा किया, “जनता ने वास्तव में द्रमुक को सरकार बनाने के लिए वोट दिया था। यह केवल कुछ राजनीतिक दलों के रणनीतिक गठबंधन और समर्थन के कारण है जो हाल तक हमारे प्रगतिशील गठबंधन का हिस्सा थे कि यह टीवीके रूपी वाहन किसी तरह आगे बढ़ पा रहा है.” About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Chennai,Tamil Nadu Source link

झारखंड

शपथ-पत्र 11 जुलाई तक जमा करने का दिया निर्देश

बीएसएल प्रबंधन ने प्लॉट एवं दुकान आवंटियों के लिए अग्नि एवं भवन सुरक्षा संबंधी सख्त निर्देश जारी करते हुए 11 जुलाई तक अनुपालन संबंधी शपथ-पत्र जमा करना अनिवार्य कर दिया है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सभी आवंटियों को राष्ट्रीय भवन संहिता (एनबीसी), अग्नि सुरक्षा नियमों, विद्युत सुरक्षा मानकों और अन्य वैधानिक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करना होगा। जारी निर्देशों के अनुसार सभी प्रतिष्ठानों में कार्यशील अग्निशामक यंत्र और अन्य अग्निशमन उपकरण उपलब्ध रखना अनिवार्य होगा। जहां आवश्यक हो, वहां सक्षम प्राधिकारी से फायर सेफ्टी एनओसी और अन्य वैधानिक स्वीकृतियां लेनी होंगी। भवनों में पर्याप्त आपातकालीन निकास, अवरोधमुक्त सीढ़ियां, गलियारे और निकासी मार्ग सुनिश्चित करने के साथ विद्युत प्रतिष्ठानों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप रखना होगा। किसी भी भवन में स्वीकृत क्षमता से अधिक लोगों की मौजूदगी नहीं होगी और परिसर का उपयोग केवल स्वीकृत उद्देश्य के लिए ही किया जा सकेगा। कोचिंग, छात्रावास व अन्य संस्थानों में सुरक्षा मानकों को लेकर कड़ाई बीएसएल ने कहा है कि कोचिंग संस्थान, ट्यूटोरियल, पुस्तकालय, छात्रावास, कार्यालय, रेस्टोरेंट तथा अन्य सार्वजनिक गतिविधियां संचालित करने वाले सभी प्रतिष्ठानों को लागू सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा। सभी प्लॉट एवं दुकान आवंटियों को निर्धारित प्रारूप में लेटरहेड अथवा 10 रुपए के गैर-न्यायिक स्टांप पेपर पर हस्ताक्षरित शपथ-पत्र 11 जुलाई तक टीए-एलआरए विभाग में जमा करना अनिवार्य है। निर्धारित समय सीमा तक निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वाले संस्थानों पर बीएसएल के नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। बीएसएल की यह पहल संयंत्र क्षेत्र में सुरक्षित कार्य एवं व्यावसायिक वातावरण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे न केवल दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी, बल्कि नागरिकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के प्रति जागरुकता भी बढ़ेगी। साथ ही बीएसएल प्रबंधन के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा। अग्नि और भवन सुरक्षा नियम किया अनिवार्य Source link

झारखंड

रोप चैंपियनशिप, गंगा व चेनाब सदन विजेता

बोकारो | डीपीएस चास में विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा और शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर-सदन जंप रोप (रस्सीकूद) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 2 से 5 तथा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सिंगल रोप स्पीड हॉप, बैकवर्ड हॉप, स्पीड स्प्रिंट, डबल अंडर, सिंगल लेग स्विच और फ्रीस्टाइल जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के समग्र परिणाम में जूनियर वर्ग (कक्षा 2 से 5) में गंगा सदन प्रथम, चेनाब सदन द्वितीय तथा सतलज सदन तृतीय स्थान पर रहा। वहीं सीनियर वर्ग (कक्षा 6 से 9) में चेनाब सदन ने पहला, गंगा सदन ने दूसरा और सतलज सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी ने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। रोप जंप जैसे खेल शारीरिक दक्षता, अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka panchang 29 June 2026 jyeshta Purnima shubh ashubh muhurat |...

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 29 June 2026: आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार, इस वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा का पर्व सोमवार के दिन पड़ने से इसका धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ गया है. सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है. वहीं सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा तिथि, मूल नक्षत्र, विष्टि करण, शुक्ल पक्ष और चंद्रमा धनु राशि में तो सूर्य मिथुन राशि में रहने वाले हैं. आज ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि 30 जून की सुबह 5:26 बजे तक रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगा. पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा, पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है. सोमवार को रात 8:57 बजे से रात 10:45 बजे तक अमृत काल रहेगा, जबकि सुबह 4:12 से 5:00 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. ज्येष्ठ पूर्णिमा और सोमवार व्रत का संयोग शिव भक्तों के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है. मान्यता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन दान, स्नान, जप और पूजा-पाठ का विशेष पुण्य प्राप्त होता है. इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, जल, वस्त्र, फल और शीतल पेय का दान करना भी अत्यंत शुभ माना गया है. सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे श्रेष्ठ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन सुबह और प्रदोष काल में श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत रखने तथा शिवलिंग का जल, दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से अभिषेक करने पर भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं. कुंडली में चंद्र दोष, मानसिक तनाव, वैवाहिक जीवन की समस्याएं और आर्थिक बाधाओं को दूर करने के लिए भी सोमवार व्रत लाभकारी माना गया है. कोई भी महत्वपूर्ण कार्य अभिजित मुहूर्त में दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक करने से काफी शुभ रहेगा. यह दिन के मध्य का सबसे शुभ और शक्तिशाली समय माना जाता है, जिसमें किसी भी नए कार्य की शुरुआत, पूजा-पाठ या महत्वपूर्ण निर्णय लेना अत्यंत फलदायी होता है. ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के सत्यनारायण स्वरूप की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर पीले पुष्प, तुलसी दल, फल और पंचामृत अर्पित करें. इसके बाद सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण या पाठ करें और भगवान को खीर, पंचामृत या अन्य सात्विक प्रसाद का भोग लगाएं. आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 29 जून 2026आज की तिथि- पूर्णिमा – 05:26 ए एम, 30 जून तक, फिर प्रतिपदा तिथिआज का नक्षत्र- मूल – 04:03 ए एम, 30 जून तक, फिर पूर्वाषाढाआज का करण- विष्टि – 04:16 पी एम तक, बव – 05:26 ए एम, 30 जून तकआज का योग- शुक्ल – 02:26 पी एम तक, ब्रह्म योगआज का पक्ष- शुक्ल पक्षआज का दिन- सोमवारचंद्र राशि- धनु राशि सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:27 ए एमसूर्यास्त- 07:23 पी एमचन्द्रोदय- 07:17 पी एमचन्द्रास्त- 05:17 ए एम, 30 जून आज के शुभ योग और मुहूर्त 29 जून 2026ब्रह्म मुहूर्त: 04:07 ए एम से 04:47 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:57 ए एम से 12:53 पी एमविजय मुहूर्त: 02:45 पी एम से 03:40 पी एमगोधूलि मुहूर्त: 07:22 पी एम से 07:42 पी एमनिशिता मुहूर्त: 12:05 ए एम से 12:46 ए एम, 30 जूनअमृत काल: 08:53 पी एम से 10:40 पी एम शिववास: श्मशान में – 05:26 ए एम, 30 जून तक, फिर गौरी के साथ आज के अशुभ मुहूर्त 29 जून 2026राहुकाल: 07:12 ए एम से 08:56 ए एमयमगण्ड: 10:41 ए एम से 12:25 पी एमगुलिक काल: 02:10 पी एम से 03:54 पी एमआडल योग: 05:27 ए एम से 04:03 ए एम, 30 जूनदुर्मुहूर्त: 12:53 पी एम से 01:49 पी एमवर्ज्य: 10:07 ए एम से 11:54 ए एमभद्रा: 05:27 ए एम से 04:16 पी एमगण्ड मूल: 05:27 ए एम से 04:03 ए एम, 30 जूनदिशाशूल: पूर्व Source link

झारखंड

भाजपा प्रदेश मंत्री का सेक्टर-4 में स्वागत

बोकारो | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित कुमार के बोकारो आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। धनबाद से रांची जाने के दौरान वह कुछ समय के लिए बोकारो में रुके, जहां नगर अध्यक्ष विशाल गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। विशाल गौतम ने कहा कि अमित कुमार का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व और विचारों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है तथा संगठन सर्वोपरि की भावना के साथ सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संकल्पित हैं। मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के नगर मंत्री मिथलेश कुमार, भाजयुमो के महामंत्री लालबाबू कुमार, रजत कुमार, ज्ञान चंद साहू, शंकर त्रिपाठी, राजा कुमार, लक्ष सिंह, कुश कुमार, बैद्यनाथ दत्ता आदि मौजूद थे। Source link

Scroll to Top