भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

बड़ाजामदा में चार हाथियों का झुंड पहुंचा:बालाजी कंपनी के सामने बच्चे संग...

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा क्षेत्र में गुरुवार सुबह चार जंगली हाथियों का एक झुंड देखा गया। इस झुंड में एक हाथी का बच्चा भी शामिल है। ये हाथी बालाजी कंपनी के सामने नजर आए। इससे सुबह की सैर पर निकले लोगों और ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों में कौतूहल और सतर्कता बढ़ गई। हाथियों को देखकर लोगों ने तुरंत सतर्कता बरती और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखी। हाथियों की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी, लेकिन लोगों ने समझदारी दिखाते हुए उनके करीब जाने से परहेज किया। हाथी अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से सतर्क दिखाई दिए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों का झुंड शांत अवस्था में था और कुछ समय तक बालाजी कंपनी के आसपास के क्षेत्र में घूमता रहा। झुंड में शामिल वयस्क हाथी अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से सतर्क दिखाई दिए। वन्यजीव विशेषज्ञों ने बताया कि शावक के साथ रहने वाले हाथी खतरा महसूस होने पर आक्रामक हो सकते हैं। इसी कारण स्थानीय लोगों ने अतिरिक्त सावधानी बरती और हाथियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखी। हाथियों के नजदीक न जाने की सलाह घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग को अवगत कराया गया। विभागीय कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। उन्होंने लोगों को हाथियों के नजदीक न जाने और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करने की सलाह दी। वन विभाग की टीम हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर लौटाने की प्रक्रिया की निगरानी कर रही है। बड़ाजामदा और आसपास के क्षेत्रों में जंगलों से निकलकर हाथियों का आबादी वाले इलाकों में पहुंचना असामान्य नहीं है। सारंडा और आसपास के वन क्षेत्रों से भोजन और पानी की तलाश में हाथियों के झुंड अक्सर रिहायशी क्षेत्रों की ओर आ जाते हैं। फिलहाल, किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। Source link

ताज़ा खबर

एक बार खाया तो बार-बार आएंगे, मऊ की इस खास टिकिया का...

होमफोटोलाइफ़फूड एक बार खाया तो बार-बार आएंगे, मऊ की इस खास टिकिया का स्वाद ही है कुछ ऐसा Last Updated:June 25, 2026, 10:54 IST उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के करहा बाजार में मिलने वाला अनोखा आलू चिप्स इन दिनों लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. टिक्की जैसी बनावट और खास रेसिपी से तैयार होने वाला यह स्नैक इतना लोकप्रिय है कि इसे खरीदने के लिए लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ती है. शाम 2 बजे से 8 बजे तक बिकने वाला यह स्वादिष्ट नाश्ता चाय प्रेमियों के बीच खास पहचान बना चुका है. उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में एक अलग ही तरीके का आलू चिप्स बनाया जाता है जिसे खाने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है. क्योंकि यह आलू चिप्स अन्य आलू चिप्स की तरह नहीं होता है यह आलू चिप्स टिक्की की तरह बनाया जाता है जिसके वजह से लोग इसे काफी पसंद करते हैं. मऊ की यह टिकिया इतनी फेमस है कि इसे खाने के लिए लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ती है. मऊ जनपद के करहा बाजार में आशीष टी स्टॉल पर मिलने वाला यह ₹200 किलो का आलू चिप्स इन दोनों मऊ में लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है. क्योंकि इस आलू चिप्स की बनावट ऐसी है कि यह काफी स्वादिष्ट होती है और यही वजह है कि लोग इसे खाने के लिए लंबी लाइन तक लगा लेते हैं. क्योंकि यह टिकिया शाम 2:00 बजे से बनना शुरू होता है और मात्र 8:00 बजे रात तक ही मिलता है. आशीष टी स्टाल के ओनर आशीष राना बताते हैं कि उनके यहां आलू चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आलू को चिप्स के आकार का चिप्स के मशीन से काटा जाता है. जब बारीकी से आलू चिप्स की तरह वह आलू कट जाता है उसके बाद उसे पानी में गर्म करके उबाला जाता है. क्योंकि यदि आलू चिप्स का स्वाद बढ़ाना है तो उसे उबालना सबसे जरूरी होता है जिससे उसका स्वाद बढ़ जाता है क्योंकि उबालने से आलू चिप्स नरम हो जाता है. Add News18 as Preferred Source on Google आलू जब गर्म हो जाता है तो उसे चना के विषय में गोल बनाकर उसमें आलू के चिप्स को डूबा कर पूरी तरह से उसे गिले बेसन को आलू के ऊपर पूरी परत चढ़ा दिया जाता है. और फिर उसे आलू चिप्स को गम कढ़ाई के तेल में डालकर तला जाता हैं. और यह तब तक चला जाता है जब तक वह लाल ना हो जाए क्योंकि जब यह लाल होता है तभी इसका स्वाद बढ़ता है. आशीष बताते हैं कि आलू चिप्स का स्वाद बढ़ाने के लिए जब बेसन को फेटा जाता है तो उसमें नमक और हल्का मसाला तथा हल्दी की मात्रा डाल दी जाती है. जिससे आलू चिप्स का स्वाद बढ़ जाए क्योंकि इसमें बेसन और आलू के अलावा कुछ और नहीं रहता है सिर्फ इसमें हल्का मसाला और नमक तथा हल्दी डाला जाता है. आशीष बताते हैं कि इस आलू चिप्स को बनाने के लिए दो लोग आसानी से लग जाते हैं क्योंकि इस आलू चिप्स को बनाने के लिए पहले चिप्स के आकार में आलू को मशीन से काटा जाता है. जिसके लिए एक आदमी लग जाता है और फिर गरम कढ़ाई के तेल में इसे तलने के लिए एक लोगों की आवश्यकता होती है. क्योंकि इसे बनाने में काफी लंबा समय लगता है इस वजह से दो लोगों की आवश्यकता पड़ती है और दोनों की सारी चिप्स को बनाते हैं. मऊ के करहा में मिलने वाला यह आलू चिप्स का अलग ही रेसिपी से बनाया जाता है. इस वजह से काफी फेमस है पुरे मऊ जनपद में आपको करहा जैसे आलू चिप्स का स्वाद नहीं मिलेगा. यही वजह है कि यहां लोग खाने के लिए कई बड़े टाउन और शहरों से चले आते हैं. क्योंकि यह आलू चिप्स कभी किसी को नुकसान नहीं करता यही वजह है कि चाय के साथ इस आलू चिप्स को लोग बड़े ही मन से खाते हैं. आशीष टी स्तर पर मिलने वाला यह आलू चिप्स ₹200 किलो का दिया जाता है शाम 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया आलू चिप्स से लगातार कड़ाई से बाहर निकलती रहती है. और कड़ाई से निकलते ही या खत्म हो जाती है. क्योंकि गम आलू चिप्स लोगों को काफी पसंद आता है. स्थिति यह होती है कि इस आरो चिप्स को खाने के लिए लोगों को लाइन तक लगानी पड़ती है क्योंकि इसका स्वाद ही ऐसा है कि लोग इसे खाने के लिए चले जाते हैं एक बार जो इस आलू चिप्स को खा ले वह बार-बार खाने पर मजबूर होता है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

Jamshedpur Ground Report: टंकी फुल कराने की होड़, फिर दिखा पेट्रोल पंपों...

Last Updated:June 25, 2026, 09:06 IST Jamshedpur Ground Report: जमशेदपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं. दरअसल कई जगहों पर नो स्टॉक का बोर्ड लगा दिया गया है जिससे लोग परेशान होकर टंकी फुल कराना चाहते हैं. हालांकि पंप मालिकों का कहना है कि डिपो से आपूर्ति देर से हो रही है इसलिए ऐसा है, जल्द ही हालात सामान्य होंगे. लोग बेकार में पैनिक कर रहे हैं और लाइन लगाकर पेट्रोल भरा रहे हैं. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. जमशेदपुर में एक बार फिर पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. शहर के कई इलाकों में पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं. कुछ पेट्रोल पंपों पर तो ‘नो स्टॉक’ का बोर्ड भी लगा दिया गया है, जिससे लोगों के बीच चिंता और बढ़ गई है. हालांकि पेट्रोलियम कंपनियों और पंप संचालकों का कहना है कि यह कोई बड़ा संकट नहीं है और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी. लोकल 18 की टीम ने जब शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का जायजा लिया तो पाया कि अधिकांश जगहों पर वाहन चालकों की लंबी कतार लगी हुई है. कई लोग अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करवाने पहुंचे थे, जबकि कुछ लोग सिर्फ इस डर से पेट्रोल भरवा रहे थे कि आने वाले दिनों में कहीं तेल की किल्लत न हो जाए. लगानी पड़ी लाइनपेट्रोल भरवाने पहुंचे संतोष ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से वह लगातार तेल भरवाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कई जगह उन्हें पेट्रोल नहीं मिला. आज उनकी गाड़ी का ईंधन पूरी तरह खत्म हो गया था, इसलिए मजबूरी में लाइन में लगना पड़ा. वहीं रितु ने बताया कि वह बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रही थीं. पिछले दो दिनों से लगातार पेट्रोल पंपों पर भीड़ देख रही थीं, इसलिए किसी तरह का जोखिम लेने के बजाय आज लाइन में लगकर पेट्रोल भरवा लिया. बोर्ड से डर गएबलजीत कौर का कहना है कि शहर में जिस तरह कई पेट्रोल पंपों पर नो स्टॉक का बोर्ड लगा है, उससे लोगों को लग रहा है कि फिर से ईंधन संकट की स्थिति बन सकती है. हालांकि उनकी गाड़ी में अभी पेट्रोल मौजूद था, फिर भी उन्होंने टंकी भरवाना उचित समझा. वहीं शिखर ने बताया कि शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर या तो तेल खत्म हो चुका है या फिर लंबी कतार लगी हुई है. इसी कारण वह सुबह 6 बजे ही पेट्रोल पंप पहुंच गए और टंकी फुल करवा ली. सामान्य है स्थितिइस पूरे मामले पर गोलमुरी ऑटो सर्विस के मैनेजर आनंद राव ने बताया कि फिलहाल डिपो में तेल की नई रैक नहीं पहुंचने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है. इसी वजह से कुछ पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से स्टॉक की कमी देखी जा रही है. उन्होंने कहा कि लोग अनावश्यक रूप से घबराकर टंकियां फुल करवा रहे हैं, जिससे भीड़ और बढ़ रही है. उनके अनुसार आज शाम या अधिकतम कल सुबह तक नई आपूर्ति पहुंचने की संभावना है और स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी. अफवाहों पर ध्यान न देंउन्होंने यह भी साफ किया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी की फिलहाल कोई सूचना नहीं है. इसलिए लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदना चाहिए. विशेषज्ञों का मानना है कि पैनिक बाइंग से ही ऐसी परिस्थितियां और गंभीर बनती हैं, इसलिए संयम और धैर्य बनाए रखना ही सबसे बेहतर उपाय है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू, 30 किमी के दायरे में मरीजों को मिलेगी...

जामताड़ा | जामताड़ा नगर क्षेत्र में 24 घंटे की निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता और समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता ने सेवा की शुरुआत कराई। यह सेवा शिव मंदिर प्रांगण से आम लोगों के लिए उपलब्ध हो गई। आशा गुप्ता ने बताया कि नगर क्षेत्र में 30 किलोमीटर के दायरे में दिन-रात जरूरत पड़ने पर निशुल्क एंबुलेंस मिलेगी। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाना है। आर्थिक तंगी या वाहन न मिलने से किसी को परेशानी न हो। सेवा से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लाभ मिलने की बात कही गई। तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने से मरीज की हालत बिगड़ती है। यह सेवा जीवनरक्षक हो सकती है। विशेष जोर दिया कि अक्सर आर्थिक तंगी या ऐन वक्त पर वाहन न मिल पाने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। धन के अभाव या संसाधनों की कमी के कारण किसी भी नागरिक को परेशानी न झेलनी पड़े । Source link

झारखंड

बस और ऑटो की टक्कर, चालक ‎और युवती की मौत:दो रेलकर्मी घायल‎,...

रामगढ़-बोकारो मार्ग के बारलोंग स्थित‎ सम्राट होटल के पास बुधवार देर शाम ‎हुई भीषण सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार दो लोगों‎ की मौत हो गई। वहीं, दो रेलकर्मी घायल हो गए। हादसा बस द्वारा ऑटो में टक्कर मारने की वजह से हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी‎ कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में सुकरीगढ़ा निवासी रिया‎ कुमारी (20) और ऑटो चालक शामिल है। वहीं, हादसे में रविरंजन भारती ‎एवं अमित कुमार गंभीर रूप से घायल‎ हो गए। बस रामगढ़ से बोकारो की ओर जा‎ रही थी दरअसल, ओम ट्रावेल्स नामक बस ‎काफी तेज‎ गति से रामगढ़ से बोकारो की ओर जा‎ रही थी। इसी दौरान बारलोंग स्थित ‎सम्राट होटल के पास विपरीत दिशा से ‎आ रहे एक ऑटो से उसकी जोरदार ‎टक्कर हो गई। रिया एक ‎कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑटो ‎से रामगढ़ जा रही थी। रविरंजन और अमित रेलवे‎ पतरातू में लोको पायलट के पद पर ‎कार्यरत हैं। दोनों रेलवे के काम से मुरी‎ गए थे। काम के बाद वापस पतरातू लौट‎ रहे थे। घटना के बाद यहां बड़ी संख्या ‎में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की ‎सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी‎ कृष्ण कुमार अन्य अधिकारियों और ‎पुलिस बल के जवानों के साथ‎ घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की ‎मदद से सभी को सदर अस्पताल, ‎रामगढ़ भेजा गया। सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की ‎कतार घटना के बाद ‎लगभग 30 मिनट तक सड़क जाम की ‎स्थिति बनी रही। इससे रामगढ़-बोकारो ‎मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी ‎कतार लग गई। उधर, पुलिस ने बस और‎ क्षतिग्रस्त ऑटो को जेसीबी की मदद से‎ हटवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के ‎अनुसार टक्कर की आवाज काफी दूर‎ तक सुनाई दी। हादसे के बाद ‎घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।‎ स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू ‎कर घायलों को बाहर निकाला।‎ Source link

ताज़ा खबर

विंध्याचल धाम में सेवा और समर्पण की मिसाल हैं रोहित त्रिपाठी, जानिए...

Last Updated:June 25, 2026, 09:55 IST विंध्याचल धाम के तीर्थ पुरोहित रोहित त्रिपाठी दिव्यांग, अकेली महिला, बुजुर्ग व सेना से जुड़े हुए लोग और असहाय लोगों को मां विंध्यवासिनी धाम में नि:शुल्क दर्शन कराते हैं. तीर्थ पुरोहित के लिए संरक्षित लाइन से ले जाकर मां का दर्शन पूजन कराते हैं और सुख समृद्धि को लेकर कामना करते हैं. रोहित त्रिपाठी यह सेवा काफी दिनों से दे रहे हैं. मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्याचल धाम में एक ऐसे तीर्थ पुरोहित हैं, जिनके कार्यों की आप तारीफ करेंगे. अक्सर विंध्याचल में तीर्थ पुरोहितों के दुर्व्यवहार के बारे में खबरें सुनते रहते हैं. कई वीडियो सामने आते हैं जिनमें तीर्थ पुरोहित दुर्व्यवहार करते हुए नजर आते हैं. हालांकि, तीर्थ पुरोहित रोहित  त्रिपाठी के कार्यों को देखकर आप इनकी तारीफ करेंगे. रोहित त्रिपाठी विंध्यधाम में आने वाले दिव्यांग, महिला सहित अन्य लोगों को फ्री में दर्शन कराते हैं. सुगम दर्शन के साथ ही धाम में उनकी पूरी मदद भी करते हैं. यही वजह है कि लोग उनके कामों की अब खुलकर तारीफ कर रहे हैं. सभी कह रहे हैं कि तीर्थ पुरोहित हो तो रोहित त्रिपाठी जैसा ही हो. क्या है मकसद विंध्याचल धाम के तीर्थ पुरोहित रोहित त्रिपाठी दिव्यांग, अकेली महिला, बुजुर्ग व सेना से जुड़े हुए लोग और असहाय लोगों को मां विंध्यवासिनी धाम में नि:शुल्क दर्शन कराते हैं. तीर्थ पुरोहित के लिए संरक्षित लाइन से ले जाकर मां का दर्शन पूजन कराते हैं और सुख समृद्धि को लेकर कामना करते हैं. रोहित त्रिपाठी यह सेवा काफी दिनों से दे रहे हैं. उनका कहना है कि मां के धाम में आने वाले हर व्यक्ति के पास पर्याप्त पैसे नहीं होते हैं. ऐसे में बुजुर्गों को और दिव्यांगों को दर्शन करने में परेशानी होती है. उनकी मदद के लिए हम यहां पर उपलब्ध रहते हैं और तत्परता के साथ उनकी मदद भी करते हैं. पिता से मिली प्रेरणा रोहित त्रिपाठी ने बताया कि दर्शन पूजन करने को लेकर प्रेरणा परिवार के लोगों से मिली. पिता सरकारी विभाग में कार्यरत हैं. हमने जब अपनी बात उनके सामने रखी तो उन्होंने कहा कि इस कार्य को जारी रखिए. हम पूरी मदद करेंगे. पिता से आश्वासन मिलने के बाद मां विंध्यवासिनी धाम में दिव्यांग, बुजुर्ग और असहाय लोगों को दर्शन करने में मदद कर रहे हैं. सच माने तो मुझे बहुत खुशी मिलती है. यहां पर अब तक कई लोगों की मदद कर चुके हैं, जो भी भक्त आते हैं. उनकी मदद होती है तो वह तारीफ करके ही जाते हैं. मां विंध्यवासिनी में अपार शक्ति है और शक्ति सबके लिए फलित हो. इसको लेकर हम प्रयासरत रहते हैं. About the Author Vivek Kumar विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Mirzapur-cum-Vindhyachal,Mirzapur,Uttar Pradesh Source link

झारखंड

रैप से कहानी कहते हैं अभिषेक, Arred के नाम से फेमस, एल्बम...

Last Updated:June 25, 2026, 09:25 IST Jamshedpur’s Storyteller Rapper ARRED: जमशेदपुर के रैपर अभिषेक लाल जोकि ARRED नाम से प्रसिद्ध हैं, अपनी फ्री स्टाइल स्टोरीटेलिंग रैपिंग के लिए जाने जाते हैं. दरअसल वे रैप के माध्यम से कहानी कहते हैं. ये नया स्टाइल लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. वे नोएडा में रहकर काम कर रहे हैं और उनका एल्बम मिस्टर काली माटी दर्शकों को काफी पसंद आया. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. आज के दौर में भारत के युवा सिर्फ पारंपरिक करियर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच के दम पर नई पहचान बना रहे हैं. संगीत और रैप की दुनिया में भी कई युवा नए प्रयोग कर रहे हैं. इन्हीं उभरते हुए कलाकारों में शामिल हैं जमशेदपुर के अभिषेक लाल, जिन्हें लोग उनके स्टेज नेम ARRED के नाम से जानते हैं. अपनी अनोखी फ्री-स्टाइल स्टोरीटेलिंग रैप शैली के कारण वे युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. रैप से सुनाते हैं कहानियांARRED की खासियत यह है कि वे सिर्फ रैप नहीं करते, बल्कि रैप के माध्यम से कहानियां सुनाते हैं. उनकी स्टोरीटेलिंग शैली श्रोताओं को शुरू से अंत तक बांधे रखती है. यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और उनके वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं. रैप की दुनिया में यह शैली अभी भी काफी नई मानी जाती है, इसलिए ARRED का काम युवाओं के बीच अलग पहचान बना रहा है. नोएडा में रहकर कर रहे कामलोकल 18 से बातचीत में अभिषेक लाल ने बताया कि उनकी शुरुआती पढ़ाई जमशेदपुर के मशहूर हिल टॉप स्कूल से हुई है, जहां से उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने अपने जुनून को करियर बनाने का फैसला किया और नोएडा का रुख किया. वर्तमान में वे वहां रहकर फुल-टाइम फ्री-स्टाइल स्टोरीटेलिंग रैप पर काम कर रहे हैं और लगातार नए म्यूजिक प्रोजेक्ट्स तैयार कर रहे हैं. जड़ों से जुड़ने का मिल रहा फायदाARRED की सफलता का एक बड़ा कारण यह भी है कि वे अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं. उनके कई गानों और रचनाओं में जमशेदपुर की संस्कृति, यहां के लोगों और शहर के अलग-अलग पहलुओं की झलक देखने को मिलती है. वे अपने संगीत के जरिए देशभर के लोगों को जमशेदपुर से एक नए और अनोखे अंदाज में परिचित करा रहे हैं. उनका चर्चित एल्बम ‘मिस्टर काली माटी’ इसका बेहतरीन उदाहरण है. इस एल्बम को सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिलियंस में व्यूज मिले हैं. एल्बम में उन्होंने जमशेदपुर के एक किरदार को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हुए पूरे शहर की पहचान और भावनाओं को दर्शाने का प्रयास किया है. हमेशा मिला फैमिली का सपोर्टसंगीत जगत में ARRED कई बड़े कलाकारों के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने अर्पित बाला, QAAB, Frappe Ash और मोहित सेनगुप्ता जैसे चर्चित नामों के साथ सहयोग किया है, जिससे उनकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई है. उनके पिता सुमंत लाल एक व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता नवनीत लाल गृहिणी हैं. अभिषेक बताते हैं कि परिवार ने हमेशा उनके सपनों को पूरा करने में सहयोग किया, जिसका परिणाम आज उनकी सफलता के रूप में सामने है. रोशन किया शहर का नामसोशल मीडिया पर ARRED MUSIC के नाम से लोकप्रिय अभिषेक लाल आज हजारों युवाओं के प्रेरणास्रोत बन चुके हैं. उनके फैन मीट और लाइव शो में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. अपनी मेहनत, रचनात्मक सोच और जमशेदपुर के प्रति प्रेम के दम पर ARRED लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और शहर का नाम देशभर में रोशन कर रहे हैं. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

नशा मुक्ति रैली से गूंजा, जागरूकता का संदेश

गिरिडीह |सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बजटो के पोषक क्षेत्र में बुधवार को नशा मुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने किया। इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर गांव एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो , स्वस्थ युवा, सशक्त समाज” तथा “नशा मुक्त बने हमारा गांव नारों के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में 13 जून से मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। क्रम में मंगलवार को साइकिल रैली आयोजित की गई थी, जबकि विद्यार्थियों के बीच निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, शपथ ग्रहण अन्य गतिविधियां भी कराई जा रही हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा लोगों से स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की। Source link

झारखंड

कैशबैक और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाले तीन साइबर...

भास्कर न्यूज | जामताड़ा करमाटांड़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर कुल 3 शातिर साइबर ठगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बुधवार को साइबर थाना में पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार और थाना प्रभारी राजेश मंडल ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा किया। कहा कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल गांव के पश्चिम बांस झाड़ के पास से दो अपराधियों को और ताराबहाल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बरामदे से एक अपराधी को रंगेहाथ ठगी करते हुए दबोच लिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधियों के नाम समीम अंसारी 24 वर्ष ग्राम सुग्गापहाड़ी, थाना करमाटांड़। कैफ अंसारी 19 वर्ष, ग्राम राजाभीठा, थाना नारायणपुर, मुस्तकीम अंसारी 38 वर्ष ग्राम बरियारपुर, थाना करमाटांड़। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों के ठगी करने के नए और शातिर तरीकों का भी खुलासा किया। अभियुक्त समीम अंसारी और कैफ अंसारी ग्राहकों को झांसा देने के लिए “इजी माय डायल ऐप के माध्यम से “फोन पे” पर ₹1,999 का कैश बैक मिलने का फर्जी मैसेज भेजते थे। जैसे ही कोई ग्राहक उसे “स्वीकार” करता था, पैसे उनके “इजी माय डायल” ऐप में आ जाते थे, जिससे वे गिफ्ट कार्ड खरीदकर कमीशन पर बेच देते थे। वहीं, तीसरा अपराधी मुस्तकीम अंसारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड धारकों को निशाना बनाता था। वह लोगों को फोन कर कहता था कि उनका क्रेडिट कार्ड बंद होने वाला है या नया कार्ड लेना है। इसके बाद झांसे में लेकर वह उनके मोबाइल में एक घातक ईपीक फाइल डाउनलोड करवा देता था, जिसके जरिए वह क्रेडिट कार्ड की सभी गोपनीय जानकारियां चुराकर साइबर ठगी को अंजाम देता था। अपराधियों के पास से ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 06 मोबाइल फोन और 04 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। बताया कि छापेमारी टीम में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल, मो फारुक और कुन्दन कुमार वर्मा शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी को जान दिया। पुराना आपराधिक इतिहास, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मुस्तकीम अंसारी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 02/22 में पहले से ही वारंटी व आरोप पत्रित है। इन अपराधियों का कार्यक्षेत्र देश के कई राज्य थे, जहां के भोले-भाले लोगों को ये निशाना बनाते थे। इस संबंध में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 37/26 दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। Source link

ताज़ा खबर

Uddhav Thackeray MVA meeting| Maha Vikas Aghadi| ‘क्या हम सच में एकजुट...

Last Updated:June 25, 2026, 08:54 IST शि‍वसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाव‍िकास अघाड़ी की बैठक में कई चुभते सवाल क‍िए. उन्‍होंने MVA बैठक शाम‍िल व‍िधायकों और एमएलसी से पूछा क‍ि क्या गठबंधन सच में एकजुट है? इस बैठक में 60 विधायक और 36 एमएलसी शामिल हुए. शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एमवीए की बैठक में पूछे चुभते सवाल, सांसदों की बगावत से परेशान ठाकरे. (फाइल फोटो) MVA Meeting and Uddhav Thackeray: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी को मजबूत करने की कोशिशों में लगे हैं. वे महाअघाड़ी से जुड़े विधायकों और नेताओं को सीधे तौर पर एकजुट रहने के लिए समीक्षा बैठकें भी कर रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए महाविकास अघाड़ी की प्रमुख बैठक आयोजित की गई, जिसमें उद्धव ने मौजूद विधायकों और नेताओं से तीखे सवाल पूछे. साथ ही राज्य की स्थितियों पर भी विचार-विमर्श किया. एमवीए की मीटिंग में उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘हम कहते हैं कि हम महाविकास अघाड़ी के रूप में एकजुट हैं लेकिन क्या सच में हम एक हैं? अगर हां तो आज से हमें एक साथ काम करना होगा और एकजुट रहना होगा.’ एमवीए की मीटिंग में आख‍िर क्या हुआ? ‘ महाविकास अघाड़ी की बैठक में गठबंधन के सभी टॉप नेताओं ने विधायकों और एमएलसी को एकजुट रहने के लिए कहा. साथ ही आम जनमानस से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने के लिए कहा. हमें यह कठिन युद्ध साथ रहकर लड़ना है. जो सांसद या नेता हमें छोड़ चुके हैं, अब हमें उनके बारे में सोचने की कोई जरूरत नहीं है. एमवीए के नेतृत्व को इसी तरह अक्सर मिलना चाहिए और मुद्दों पर विचार-विमर्श करना चाहिए.’ बैठक में कहा गया कि विधानसभा के अंदर ही नहीं बल्कि इसके बाहर भी महाविकास अघाड़ी के विधायकों और एमएलसीज को अच्छे समन्वय के साथ काम करना चाहिए और एक दूसरे का साथ देना चाहिए. बता दें कि इस बैठक में एमवीए में शाम‍िल 60 विधायक और 36 एमएलसी मौजूद थे. महाव‍िकास अघाड़ी महाराष्‍ट्र व‍िधानसभा का व‍िपक्षी गठबंधन है, ज‍िसमें श‍िवसेना यानि‍ यूबीटी सहित कांग्रेस और एनसीपी जैसी पार्ट‍ियां शाम‍िल हैं. इस दौरान एमवीए नेतृत्व ने राज्य की वर्तमान स्थिति को लेकर भी विस्तार से चर्चा की और संगठनात्‍मक रूप से आगे बढ़ने के लिए जमीनी स्‍तर पर काम करने पर जोर द‍िया. गौरतलब है क‍ि हाल ही में श‍िवसेना यान‍ि यूबीटी के 9 में से 6 सांसदों ने बगावत कर दी और यूबीटी पार्टी छोड़ दी. इन सांसदों में संजय जाधव, संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टिकर, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और संजय दीना पाटिल शाम‍िल हैं. About the Author प्रिया गौतमSenior Correspondent Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

Scroll to Top