भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

शिक्षा

PM Modi Inaugurates International Stadium Odisha

Hindi News Career PM Modi Inaugurates International Stadium Odisha | June 25 Current Affairs 31 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी ने ओडिशा में इंटरनेशनल खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया 24 जून को पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में इंटरनेशनल खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया। ये स्टेडियम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के होमटाउन मयूरभंज जिले में बनाया गया है। साउथ एशिया की प्रमुख स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी, ‘ग्रेट स्पोर्ट्स टेक’ ने इस स्टेडियम को डिजाइन किया है। इस स्टेडियम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के मौके देना है। इस स्टेडियम में FIFA के स्टैंडर्ड का एक फुटबॉल मैदान, वर्ल्ड एथलेटिक्स से सर्टिफाइड रनिंग ट्रैक और टेनिस और पिकलबॉल कोर्ट बनाए गए हैं। इस स्टेडियम में रात में भी मैच खेले जा सकेंगे। इसमें इवेंट्स आयोजित करने के लिए आधुनिक लाइटिंग की सुविधा है। इस स्टेडियम में फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, टेनिस, क्रिकेट और मल्टी-स्पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. फुटबॉलर रोनाल्डो 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले प्लेयर बने 24 जून को पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 6 फुटबॉल वर्ल्डकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 41 साल के रोनाल्डो ने ह्यूस्टन स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के खिलाफ छठे मिनट में गोल दागकर ये रिकॉर्ड बनाया है। इसके बाद उन्होंने 39वें मिनट में दूसरा गोल भी किया। इन्हीं गोल की मदद से पुर्तगाल ने 5-0 की जीत हासिल की। रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर भी बने। उनके नाम 10 गोल हैं। उन्होंने पुर्तगाल के स्ट्राइकर यूसेबियो के 9 गोल को पीछे छोड़ा है। रोनाल्डो इंटरनेशनल फुटबॉल में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें 2021 में FIFA ने ‘आउटस्टैंडिंग करियर अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया था। रोनाल्डो 5 बैलोन डी’ जीत चुके हैं और 2 बार FIFA बेस्ट प्लेयर का अवार्ड भी जीत चुके हैं। रोनाल्डो ने 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और अब 2026 वर्ल्डकप में गोल किया है। उनके बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी हैं। निधन (DEATH) 3. एविएटर स्टूडियो के फाउंडर तेइमुराज उगुलवा का निधन 23 जून को एविएटर (Aviator) गेम स्टूडियो के फाउंडर तेइमुराज उगुलवा का निधन हो गया। वे 56 साल के थे। उगुलावा को जॉर्जिया के आधुनिक हॉस्पिटैलिटी और गेमिंग उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। उगुलवा ने अदरजा ग्रुप की स्थापना की थी, बाद में वे एविएटर ब्रांड और एविएटर स्टूडियो से भी जुड़े रहे। उगुलवा ने Rooms Hotels, Stamba Hotel, Fabrika Tbilisi और अन्य प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट्स के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन प्रोजेक्ट्स ने जॉर्जिया के आधुनिक पर्यटन उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाई। ‘रूम्स होटल्स’ जॉर्जिया का एक लाइफस्टाइल हॉस्पिटैलिटी ब्रांड है, जो डिजाइन पर केंद्रित बुटीक होटलों का संचालन करता है। 2012 में शुरू हुआ यह ब्रांड, इंडस्ट्रियल-स्टाइल आर्किटेक्चर, लोकल कल्चर और हॉस्पिटैलिटी के अनूठे मेल के लिए जाना जाता है। उगुलवा ‘एविएटर स्टूडियो’ के फाउंडर और CEO थे। नेशनल (NATIONAL) 4. NHAI देश का पहला ट्रांसपोर्ट लॉजिसटिक रिसर्च सेंटर शुरू करेगा 23 जून को केंद्र सरकार ने दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का पहला ट्रांसपोर्ट लॉजिसटिक रिसर्च सेंटर स्थापित करने का ऐलान किया। NHAI ने नेशनल काउंसिल ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) के साथ ये समझौता (MoU) किया है। इस सेंटर का उद्देश्य भारत में लॉजिस्टिक्स कॉस्ट को कम करना और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को आधुनिक बनाना है। ये सेंटर स्मार्ट हाईवे, रियल टाइम ट्रांसपोर्ट को मॉनिटर करेगा, मल्टी-मॉडल पॉलिसी, टोल पॉलिसी और रोड सेफ्टी पर रिसर्च करेगा। ये भारत का पहला स्थाई और स्वतंत्र संस्थान होगा, जो परिवहन और लॉजिस्टिक्स के आर्थिक पहलुओं पर शोध करेगा। रिसर्च सेंटर में बेहतर डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (AI) का उपयोग ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट के लिए किया जाएगा। NHAI इस प्रोजेक्ट के लिए प्रमुख एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर भी काम करेगा। भारत का लक्ष्य अपनी लॉजिस्टिक्स कैपिसिटी को ग्लोबल स्टैंडर्ड पर लाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। ये सेंटर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नई टेक्नोलॉजी और डिजाइनों की टेस्टिंग भी करेगा। इस रिसर्च में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, NHAI और अन्य सरकारी एजेंसियों को मदद मिलेगी। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. भारत और इजराइल ने ऑडिटिंग के लिए एक MoU साइन किया 22 जून को ये MoU भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) और इजराइल की सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्था (State Comptroller and Ombudsman) के बीच हुआ है। भारत और इजराइल के बीच पब्लिक सेक्टर ऑडिटिंग यानी, सरकारी मंत्रालयों, विभागों, एजेंसियों के के वित्तीय लेनदेन और कामकाज की स्वतंत्र जांच करेंगे। इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच ऑडिट के क्षेत्र में बेहतर तकनीक को साझा करना है। जिससे सरकारी खर्चों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। इस MoU के तहत दोनों देशों के ऑडिट ऑफिसर के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस MoU के बाद डिजिटल ऑडिट, IT ऑडिट और डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में सहयोग बढ़ सकेगा। ये MoU इजरायल के राज्य नियंत्रक व लोकपाल और EUROSI के चेयरमैन मतन्याहू एंग्लमैन के भारत दौरे के समय हुआ। इस मौके पर भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के. संजय मूर्ति ने मतन्याहू एंग्लमैन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। इस बैठक में CAG ऑफिस से डिप्टी कंट्रोलर और ऑडिटर जनरल (एचआर, आईआर, लीगल और कोऑर्डिनेशन) के.एस. सुब्रमण्यम, मुख्य टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) बीके. मोहंती मौजूद रहे। इसके साथ ही डायरेक्टर जनरल (इंटरनेशनल रिलेशन) विमलेंद्र पटवर्धन भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार और इजरायल के राज्य नियंत्रक अंतरराष्ट्रीय विभाग की प्रमुख मिरी वीस शामिल हुईं। ये MoU सरकार के वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही को मजबूत करेगा। 6. इंडोनेशिया में वॉकिंग शार्क की प्रजाति मिली 22 जून को वैज्ञानिकों ने इंडोनेशिया के जलक्षेत्र में ‘वॉकिंग शार्क’ की एक नई प्रजाति की पहचान की है और इसे कादेदेकेदेवा नाम दिया गया है। ये शार्क समुद्र की तलहटी पर अपने पंखों (fins) से चल सकती है, इसलिए इसे वॉकिंग शार्क कहा जा रहा है। ये शार्क मुख्य रूप से उथले कोरल रीफ हिस्सों में पाई जाती है। इस खोज से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में कोरल रीफ इकोसिस्टम संरक्षण बढ़ाया जा

झारखंड

संरक्षित वनों की सीमा पर स्टोन क्रशर लगाने की दूरी तय करने...

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के सुरक्षित और संरक्षित वनों की सीमा पर स्टोन क्रशर लगाने की न्यूनतम दूरी तय करने के मामले पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने सभी पक्षों को हाईकोर्ट में ही अपनी बात रखने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने यह निर्देश दिया। इसके बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपनी विशेष अनुमति याचिका वापस ले ली। बोर्ड झारखंड हाईकोर्ट के वन क्षेत्रों से खनन और स्टोन क्रशर लगाने की निर्धारित दूरी 250 मीटर से बढ़ाकर 500 करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 2015 और 2017 में जारी अधिसूचनाएं, जिनमें दूरी घटाकर 250 मीटर कर दी गई थी, वह अप्रासंगिक तथ्यों पर आधारित है। अदालत ने इन अधिसूचनाओं को खारिज करते हुए पहले की 500 मीटर दूरी वाली व्यवस्था बहाल कर दी थी। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया था कि 16 जनवरी का आदेश, जिसमें संरक्षित जंगलों से एक किलोमीटर के दायरे में खनन पर रोक लगाई गई थी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या पर आधारित था। इसके बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सुप्रीम कोर्ट चला गया था। लेकिन शीर्ष कोर्ट के सुनवाई से इंकार किए जाने के बाद अब सभी पक्षों को हाईकोर्ट में अपनी बात रखनी होगी। Source link

ताज़ा खबर

रिटायरमेंट से 7 दिन पहले घूस लेते धरा गया इंजीनियर, घर की...

होमवीडियोदेश रिटायरमेंट से 7 दिन पहले घूस लेते धरा गया इंजीनियर, घर की छत पर मिला आलीशान स्विमिंग पूल X रिटायरमेंट से 7 दिन पहले घूस लेते धरा गया इंजीनियर, घर की छत पर मिला आलीशान स्विमिंग पूल   ओडिशा में विजिलेंस विभाग ने रिटायरमेंट से महज 7 दिन पहले एक बड़े भ्रष्टाचार मामले का खुलासा किया है. रायगडा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रसन्न पटनायक को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि वह ठेकेदार का 50 लाख रुपये का बिल पास करने के बदले घूस मांग रहा था. गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने भुवनेश्वर, नयागढ़ और रायगडा समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की गई. जांच के दौरान इंजीनियर के घर की छत पर बना आलीशान स्विमिंग पूल, महंगे गैजेट्स, विदेशी शराब और लाखों रुपये की नकदी बरामद हुई है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

बोकारो के 4 छात्रों ने बनाया धूप से चलने वाला कमाल का...

बोकारो. प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती. बोकारो जिले के कसमार प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय दांतू के 12वीं विज्ञान के चार विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिखाया है. विद्यालय के पूनम पाल, आलोक कुमार, परी कुमारी और भीम नायक ने मिलकर एक स्मार्ट सोलर ड्रायर तैयार किया है, जो फल, सब्जियों, पत्तियों और कृषि उत्पादों को स्वच्छ और जल्दी सुखाने में सक्षम है. स्मार्ट सोलर ड्रायर के निर्माण में शामिल छात्र आलोक कुमार ने बताया कि उन्हें इसका आइडिया दांतू गांव की स्थानीय परिस्थितियों को देखकर आया. गांव के कई किसान और विक्रेता फल-सब्जियों को सुरक्षित रखने में परेशानी झेलते हैं. अक्सर उनके उत्पाद खराब हो जाते हैं और उन्हें खुले में धूल और गंदगी के बीच चीजें सुखाना पड़ता है. सीनियर्स से मिली प्रेरणाऐसे में इसी समस्या का समाधान खोजने के लिए उन्होंने अपने सहपाठियों के साथ चर्चा की और एक ऐसा उपकरण बनाने का निर्णय लिया, जो सूरज की ऊर्जा का उपयोग कर उत्पादों को स्वच्छ और तेज गति से सुखा सके. ऐसे में विद्यालय में पहले भी सीनियर विद्यार्थियों द्वारा सोलर ट्री समेत कई सौर ऊर्जा आधारित परियोजनाएं बनाई जा चुकी थीं, जिससे उन्हें प्रेरणा मिली. विद्यार्थियों के कई महीनों तक लगातार रिसर्च और एक्सपेरिमेंट के बाद यह स्मार्ट सोलर ड्रायर तैयार हो सका. यह उपकरण सूर्य की रोशनी की ऊर्जा और तापमान को मेंटेन कर फल, सब्जियां, चिप्स, हर्बल पत्तियां और अन्य उत्पादों को हाइजीनिक तरीके से सुखाता है. इसकी विशेषता यह है कि यह पूरी तरह से ऑटोमेटिक है और अलग-अलग उत्पादों के अनुसार तापमान सेट करने की सुविधा भी उपलब्ध कराता है. वहीं खराब मौसम की स्थिति में उत्पादों को सुरक्षित रखने में यह मददगार साबित हो सकता है. छोटे किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यछात्रा पूनम पाल ने बताया कि वर्तमान मॉडल में एक बार में लगभग 5 से 6 किलोग्राम सामग्री को सुखाया जा सकता है. उनका उद्देश्य इस तकनीक को गांव के छोटे और सीमांत किसानों तक पहुंचाना है. उन्होंने आगे बताया कि मोरिंगा (सहजन) की पत्तियों, नीम की पत्तियों और अन्य औषधीय पौधों को सुखाकर उनका पाउडर तैयार किया जा सकता है, जिसे आयुर्वेदिक उत्पादों के रूप में बाजार में बेचा जा सकता है. इससे किसानों के लिए आय का नया स्रोत विकसित हो सकता है. सौर ऊर्जा और सेंसर तकनीक का उपयोगआलोक कुमार के अनुसार, इस स्मार्ट सोलर ड्रायर में 50 वाट का सोलर पैनल, ट्रांसपेरेंट ग्लास युक्त बॉक्स, सेंसर, आर्डुइनो, फैन, एलसीडी डिस्प्ले (Arduino) और कीपैड का उपयोग किया गया है. इन तकनीकों की मदद से उत्पादों को नियंत्रित तापमान पर वैज्ञानिक तरीके से सुखाया जा सकता है. वहीं इस परियोजना को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक अनिमेष का महत्वपूर्ण सहयोग मिला. विद्यार्थियों को इस नवाचार के लिए फेलोशिप के माध्यम से आर्थिक सहायता भी मिली. पूरे मॉडल को तैयार करने में लगभग 11 हजार रुपये की लागत आई है. भविष्य में एआई आधारित मॉडल बनाने की तैयारीआखिर में विद्यार्थियों ने कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में इस स्मार्ट सोलर ड्रायर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीक से और अधिक उन्नत बनाना है, जो बड़े स्तर पर हर किसी के काम आ सके. फिलहाल भी स्टूडेंट्स का यह प्रयास सराहनीय है और किसानों के बड़े काम का साबित हो सकता है. Source link

झारखंड

सीएम आवास के पास चेन की छिनतई, लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, एक...

गोंदा थाना के सामने और मुख्यमंत्री सचिवालय के पास मंगलवार को दोपहर करीब 1:38 बजे चेन छिनतई की घटना हुई। यह राजधानी रांची के सबसे वीआईपी और सुरक्षित इलाकों में से गिना जाता है। वहीं स्नैचरों ने इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, दंपती अब्दुल शमद और नूरजहां बेगम डॉक्टर के पास से आ रहे थे। तभी बाइक सावर दो युवक आए और नूरजहां बेगम के गले से चेन झपट लिया। छिनतई के वक्त स्कूटी चला रहे अब्दुल शमद के शर्ट की बांह आरोपी के बाइक की हैंडल में फंस गई जिससे वह अनियंत्रित हो गया। तभी दंपती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लोगों ने खदेड़ कर आरोपियों को पकड़ लिया। लोगों को देख एक युवक मौके से फरार हो गया। दूसरे आरोपी निकेत कुमार साव को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े जाने के बाद अरोपी ने महिला का चेन वापस कर दिया। आरोपी िनकेत कुमार साव रामगढ़ का रहने वाला है। वह चुटिया स्थित बुआ के घर में रहता है। 6 घंटे पुलिस की प्रक्रिया में उलझा दंपती दोपहर 1:38 बजे छिनतई की घटना के बाद पीड़ित दंपती को पुलिस थाने ले आई। आवेदन की प्रक्रिया होते-होते शाम 4 बज गया। तबतक घायल दंपती का इलाज नहीं कराया गया था। शाम करीब 4.30 बजे सदर अस्पताल ले जाया गया। फिर थाने लाया गया। रात 8 बजे तक दोनों दपंती इन्हीं प्रक्रियाओं में लगे रहे। बड़ा सवाल… सुरक्षा के बीच छिनतई कैसे मुख्यमंत्री आवास के आसपास हाई सिक्योरिटी का दावा किया जाता है। इस इलाके में स्नैचिंग होना सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करता है। सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि उस स्थान पर सीसीटीवी कैमरा तक नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री आवास के सामने गोंदा थाना भी मौजूद है। Source link

झारखंड

दर्शकों की सुनामी:पहली बार 50 हजार दर्शक पहुंचे, क्षमता 40 हजार, जेएससीए...

रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को क्रिकेट का ऐसा जुनून दिखा, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज तो हुआ, लेकिन अव्यवस्था और खौफ के दाग के साथ। जेएससीए के सिक्युरिटी इंचार्ज मनोज चौधरी ने बताया कि जेटी-20 के मैच का खुमार रांचीवासियों के सिर चढ़कर बोल रहा था। स्टेडियम में फ्री एंट्री की वजह से क्रिकेट के दीवानों का ऐसा रेला आया कि 40 हजार की क्षमता वाला आलीशान स्टेडियम छोटा पड़ गया। फाइनल देखने की उम्मीद में 50 हजार से अधिक दर्शक स्टेडियम पहुंच गए। नतीजा यह हुआ कि पूरा स्टेडियम खचाखच भर गया। पैर रखने तक की जगह नहीं बची, जिसके बाद मजबूरी में स्टेडियम के सभी एंट्री गेट बंद करने पड़े। इसके बाद भी बाहर में 10 हजार से अधिक दर्शकों की भीड़ जमा थी। हर कोई अपने चहेते क्रिकेटर को देख लेना चाहता था क्रिकेट का जुनून ऐसा कि जेएससीए के बाहर जमा सैकड़ों युवा स्पाइडरमैन की तरह स्टेडियम के ऊंचे लोहे के गेट और दीवारों पर चढ़ने लगे। बाहर बढ़ती भीड़ और हंगामे के दबाव को भांपने में सुरक्षाकर्मियों से बड़ी चूक हो गई। उन्होंने स्थिति को संभालने के लिए जैसे ही एक गेट का ताला खोला, बाहर खड़ा जनसैलाब बांध टूटने की तरह अंदर की तरफ झपट पड़ा। दरवाजा खुलते ही कतारें टूट गईं और भयानक भगदड़ मच गई। हर कोई बस किसी भी तरह स्टेडियम के हरे मैदान और अपने चहेते क्रिकेटरों को देख लेना चाहता था। हालात हाथ से निकले, तब पहुंचा प्रशासनिक अमला जेएससीए के बाहर जब स्थिति पूरी तरह हाथ से निकल गई, तो मौके पर मौजूद पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। बेकाबू हो चुकी हजारों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। Source link

ताज़ा खबर

Aaj Ka Singh Rashifal: कारोबार में लाभ के संकेत, नौकरी में सामना,...

Last Updated:June 25, 2026, 03:31 IST 25 June ka Singh Rashifal: आज एकादशी तिथि गुरुवार 25 जून 2026 को सिंह राशि के जातकों के दिन स्वाति नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. मिथुन लग्न की पत्रिका बन रही है. लग्न भाव में सूर्यदेव विराजमान है. धन भाव में बृहस्पति, शुक्र एवं बुध तीन ग्रहों की युति बनी हुई है, जो आर्थिक लाभ के संकेत दे रही है. ग्रहों लोन की स्थिति के कारण आज आपका मन विलासिता एवं महंगी वस्तुओं की और आकर्षित हो सकता है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज एकादशी तिथि गुरुवार 25 जून 2026 को सिंह राशि के जातकों के दिन स्वाति नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. मिथुन लग्न की पत्रिका बन रही है. लग्न भाव में सूर्यदेव विराजमान है. धन भाव में बृहस्पति, शुक्र एवं बुध तीन ग्रहों की युति बनी हुई है, जो आर्थिक लाभ के संकेत दे रही है. ग्रहों लोन की स्थिति के कारण आज आपका मन विलासिता एवं महंगी वस्तुओं की और आकर्षित हो सकता है. बड़े भाई, पिता या उम्र से बड़े लोगों से लाभ एवं सहयोग मिलने की संभावना है. व्यापार एवं आर्थिक स्थिति व्यापारियों के दिन लाभ देने वाला है. कारोबार में वृद्धि होगी. भाग्य स्थान पर ग्रहों की स्थिति अचानक धन लाभ दे सकती है. सिंह राशि के जातकों को शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाने के योग बना रही है. विशेष रूप से लॉटरी, शेयर मार्केट या अन्य स्इत्रोतों से धन की आवक हो सकती है. लेकिन इसमें जोखिम भी रहेगा. इसलिए निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझकर ही लेना चाहिएं. खासकर जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी. हालांकि, सौंदर्य प्रसाधन, खुशबू, फैशन, विलासिता से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है. करियर एवं शिक्षा राशिफल नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें, इससे मानसिक दबाव कम होगा और वर्क लोड भी घटेगा. कुछ लोगों को पद, प्रतिष्ठा या वेतन वृद्धि से जुड़ी अच्छी खबर भी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में उम्र से बड़े लोगों का संपर्क फायदेमंद रह सकता है. तुला राशि में चंद्रमा का संयोग विद्यार्थियों के लिए लाभ के अवसर निर्मित कर रहा है. एकाग्रता के साथ पढ़ाई पर ध्यान देंगे तो सफलता मिल सकती है. सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा. दसवें भाव में बैठे शनिदेव शारीरिक कष्ट पहुंचा सकते है. विशेष रूप से यूरिन सम्बंधित दिक्कत होने के योग बनते है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना  लाभकारी माना गया है. साथ ही दूषित एवं बाहर का तला भुना आहार करने से भी बचने की सलाह दी गई है. पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफपरिवारिक जीवन मधुर रहेगा. घर के बड़ों से लाभ की संभावनाएं है, तालमेल बना रहेगा. विशेष रूप से बड़े भाई या पिता से अच्छा सहयोग एवं लाभ प्राप्त होगा. दाम्पत्य एवं प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. दिन सामान्य बीतेगा. कोई लड़ाई झगड़ा या विवाद की स्थिति नहीं बन रही. इन बातों का रखें ध्यानज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के मुताबिक, सिंह राशि के जातकों के लिए आज 5 का अंक शुभ रहेगा. इसके अलावा  2, 3, 6, ओर 7 अंक पर शुभ फलदाई माने गए है. वहीं, सिंह राशि के जातकों को आज देवी लक्ष्मी की पूजा, आराधना करना चाहिए. साथ ही भगवान विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना शुभ माना गया है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Khargone,Madhya Pradesh Source link

झारखंड

Ranchi Hidden Spot: रांची का गूंगा नाला बना नया हिल स्टेशन, जंगल...

Last Updated:June 24, 2026, 15:24 IST Ranchi Hidden Spot: झारखंड की राजधानी रांची में फिलहाल एक जगह काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, यह गूंगा नाला है. यहां पतली सी नदी है, जो एक बड़े नाला के शेप में जंगल के बीचो-बीच से बहती है. यह जगह इतनी खूबसूरत है कि लोग बाइक उठाकर यहां पर दौड़े चले आ रहे हैं. यह जगह रांची का हिडन स्पॉट भी है. दिखने में यह किसी बड़े हिल स्टेशन जैसा लग रहा है. यहां का पानी एकदम साफ सुथरा है. आइये जानते हैं इसके बारे में. यहां आने के लिए आपको एक छोटी सी पहाड़ी को पार करना पड़ेगा. एकदम पतला सा रास्ता है, पहाड़ से नीचे की ओर आपको उतरना पड़ेगा और फिर आपको गजब का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा. बीच से खूबसूरत पानी की धारा बह रही है और दोनों तरफ एकदम घना जंगल है. इसके अलावा यहां पर एकदम मैदानी इलाका है. एक नजर में देखकर आपको कश्मीर का पहलगाम में याद आ जाएगा. यहां पर लोग बड़ी संख्या में पिकनिक मनाने आ रहे हैं. लोग छोटा सा चूल्हा लाते हैं और नदी के बीच में ही बैठकर मैगी और चाय बनाकर खूबसूरत वातावरण का लुफ्त उठाते हैं. एकदम ठंडी हवा साफ सुथरी व एक परिंदा का पर मारने का भी आवाज नहीं होता है. अगर आप अपने नियमित दिनचर्या से बोर हो गये हैं तो एक बार अगर आप यहां पर आते हैं, आपका मूड पूरी तरह फ्रेश हो जाएगा. यहां पर बैठ कर लोग मेडिटेशन भी करते हैं. यहां आसपास गांव के लोग भी आपको देखने को मिलेंगे, जो आपका सहयोग करेंगे। Add News18 as Preferred Source on Google गांव के लोग यहां पर गाय चराने आते हैं. इसलिए यहां पर डर जैसा कुछ भी नहीं है, लेकिन एक बात का ध्यान रखना है आपको, शाम के 5:00 के पहले यहां से निकल लेना है. वह इसलिए क्योंकि, पहाड़ी रास्ता पार करना पड़ता है और यहां लाइट की बंदोबस्त बिल्कुल भी नहीं है. यह जगह बस 30 किलोमीटर ही दूर है. आप आराम से बाइक स्कूटी या फोर व्हीलर से आ सकते हैं और उससे भी खास बात यह है कि जब आप यहां पर आएंगे तो आपको सुपा गांव आना पड़ेगा और जब इस गांव के अंदर आयेंगे आपको तो ये इतना खूबसूरत है की आपको लगेगा आप बॉलीवुड फिल्म के सेट पर आ चुके हैं. आपको लगेगा रांची में ऐसा नजारा हमने पहले देख क्यों नहीं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

परछाईं बनकर साथ निभाने वालीं रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति के हाथों लिया...

राष्ट्रपति भवन में गूंजी शिबू सोरेन के संघर्ष की आवाज: मरणोपरांत पद्म भूषण से नवाजे गए ‘गुरुजी’ दशकों तक झारखंड के जंगलों, पहाड़ों और खेतों में गूंजने वाली शिबू सोरेन (गुरुजी) के संघर्ष की आवाज आज राष्ट्रपति भवन में गूंजी। देश ने मौन शीश नवाकर इसे स्वीकार किया। मौका था राष्ट्रपति भवन में विशेष अलंकरण समारोह का, जहां मरणोपरांत झारखंड आंदोलन के नायक शिबू सोरेन को पद्म भूषण से नवाजा गया। मरणोपरांत शिबू सोरेन को देश का यह तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला है। व्हीलचेयर पर सम्मान लेने पहुंचीं पत्नी रूपी सोरेन, नम हुईं परिजनों की आंखें शिबू सोरेन के संघर्ष की सबसे अडिग गवाह उनकी पत्नी रूपी सोरेन व्हीलचेयर पर सवार होकर महामहिम द्रौपदी मुर्मू के सामने पहुंचीं। जैसे ही राष्ट्रपति ने झुककर रूपी सोरेन के हाथों में पद्म भूषण सौंपा, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उस पल दर्शक दीर्घा में एक अलग ही दृश्य जीवंत हो रहा था। समारोह में मौजूद गुरुजी की बहू कल्पना सोरेन, हेमलता सोरेन और बेटी अंजनी सोरेन की आंखें गर्व से नम थीं। जब तक रूपी सोरेन के हाथों में सम्मान रहा, दीर्घा में बैठीं बेटियां और बहुएं इस ऐतिहासिक क्षण को अपनी स्मृतियों में दर्ज करती रहीं। सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा: “राष्ट्रपति व केंद्र का आभार, पर हमारे लिए गुरुजी भारत के रत्न थे और सदैव रहेंगे” मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा— “स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किया जाना उनके आजीवन संघर्ष, त्याग, जनसेवा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को दिया गया सम्मान है। बाबा के संघर्ष की साथी, मां ने यह सम्मान ग्रहण किया।” मुख्य बिंदु: गुरुजी को मिला पद्म भूषण। मरणोपरांत शिबू सोरेन को मिला देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान। समारोह में शामिल हुईं बहू कल्पना-हेमलता व बेटी अंजनी। Source link

झारखंड

जनजाति आवासीय स्कूल से भागे तीनों बच्चे बाजार में मिले

भास्कर न्यूज | मनिका औराटांड़ स्थित आदिम जनजाति बालक आवासीय प्राथमिक विद्यालय से तीन बच्चों के भागने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। हालांकि कुछ घंटे बाद ही उन्हें मनिका बाजार से बरामद कर लिया गया। इस घटना के बाद प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (बीडबल्यूओ) अभिषेक कुमार ने आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आवासीय विद्यालय की अव्यवस्था खुलकर सामने आ गई। स्कूल में 100 बच्चे नामांकित हैं, लेकिन मौके पर सिर्फ 53 बच्चे ही उपस्थित पाए गए। तीनों बच्चों को सीडब्ल्यूसी के माध्यम से लातेहार भेजा गया है। जांच में पाया गया कि ज्ञान ज्योति नामक संस्था इसके संचालन में लापरवाही बरत रही है। स्कूल में मात्र 4,000 मानदेय पर शिक्षक रखकर खानापूर्ति की जा रही है, वहीं रसोइयों को भी सिर्फ 200 प्रतिदिन की मजदूरी दी जा रही है। कई बच्चों ने हिम्मत जुटाकर अधिकारी को अपनी आपबीती सुनाई। बच्चों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में भी हॉस्टल और क्लास रूम में लाइट व पंखे की कोई व्यवस्था नहीं है। बिजली के बोर्ड जर्जर होकर लटके हैं, जिससे हमेशा हादसे का डर बना रहता है। अनुपस्थित शिक्षकों की हाजिरी काटी : रसोइया उर्सिला तेलरा और जिरमनिया देवी ने बताया कि केवल 750 ग्राम दाल मिली थी। बच्चों के अनुसार खाने से पापड़-अचार गायब थे और दाल पानी जैसी पतली थी। इसके अलावा परिसर के शौचालय पूरी तरह जर्जर था और उनमें नल तक नहीं लगा था। पता चला कि सुरक्षा गार्ड और प्रिंसिपल अक्सर गायब रहते हैं। इसके बाद अनुपस्थित शिक्षकों की हाजिरी काट दी गई। Source link

Scroll to Top